NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
'भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ' रैली के जरिये निर्णायक जनांदोलन खड़ा करने का ऐलान
पटना रैली में मोदी सरकार के खिलाफ आर–पार की लड़ाई लड़ने का संकल्प लेते हुए वामपंथ और समाजवादी दलों की एकता बनाने की भी बात की गई।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
28 Sep 2018
'भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ'

भाकपा माले ने गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में 'भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ' रैली आयोजित की, जिसमें  बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध सहित कई मुद्दों को लेकर माकपा, भाकपा, एसयूसीआई, राजद और शरद यादव की लोजद के नेताओं ने भी शिरकत की और केंद्र और राज्य सरकार की विफलता को लेकर कई कठिन सवाल उठाए। इस दौरान देश में चल रहे भय, हिंसा के माहौल और भाजपा सरकारों में हो रहे आर्थिक घोटालों को लेकर एक निर्णायक और बड़ा जनांदोलन खड़ा करने का ऐलान किया गया।

रैली में सभी ने एक स्वर में भाजपा की मोदी सरकार को तानाशाह सरकार कहते हुए उसके खिलाफ आर–पार की लड़ाई लड़ने का संकल्प किया। इसको लेकर प्रस्ताव पास हुआ। इसके साथ ही भाजपा की केंद्र सरकार को हटाने के लिए वामपंथ और समाजवादी दलों की एकता बनाने की भी बात की।

रैली में भाग लेने के लिए भाकपा माले के दूसरे प्रदेशों के बड़े नेता भी आये थे। साथ ही सहरसा, सुपौल, अररिया, कटिहार, किशनगंज आदि दूर-दराज के जिलों से रैली में भाग लेने के लिए जत्थे बुधवार से ही पहुंचने लगे थे। एक अनुमान के मुताबिक राज्य के सभी हिस्सों से तकरीबन 60 हजार से अधिक लोग इस रैली में शामिल हुए।

रैली को संबोधित करते हुए भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि वामपंथ और समाजवादी एकता से आंदोलन का तूफान खड़ा होगा इसी एकता के बल पर आने वाले 2019 के आम चुनाव में भाजपा को सत्ता में आने से रोकेंगे।

उन्होंने कहा कि हम सभी इस आधार पर संगठित होने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में गठबंधन बना था, लेकिन वह बीच में ही टूट गया। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अवसरवादी करार दिया।

रैली को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से भाकपा के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह, माकपा के राज्य सचिव अवधेश कुमार, लोजद के नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राजद के नेता और पूर्व मंत्री आलोक मेहता, शिवचन्द्र राम, जेएनयू एसयू के वर्तमान अध्यक्ष एन साईं बालाजी आदि प्रमुख रहे।

लगभग सभी वक्ताओं ने भाजपा और नीतीश पर हमला किया। एक वक्ता ने तो नीतीश को कठपुतली करार दिया और कहा कि  “बिहार में जब से भाजपा सरकार में आयी है तब से नीतीश कुमार केवल मुखौटा हैं, सरकार तो भाजपा ही चला रही है। इसलिए वो भाजपा की विभाजनकारी नीतियों का पर मौन हैं। आज के समय वो शक्तिविहीन है और भाजपा और आरएसएस की कठपुतली बनकर रह गये हैं।”

मोदी सरकार पर किया हमला 

रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और घोटालेबाजों को विदेश भगाने का भी आरोप लगा। दीपंकर ने कहा कि राफेल घोटाला इतना बड़ा है कि इसके सामने भारत में हुए सारे दूसरे घोटाले बहुत छोटे पड़ गये हैं।मोदी ने यह डील सरकारी कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से लेकर अनिल अंबानी की कंपनी को दे दी और इसे मोदी और भाजपा राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला बताकर संसद में इसका जवाब नहीं दे रही।   

दूसरी ओर विजय माल्या, मेहुल चौकसी को भगाया जिन्होंने देश के आम जनता का कई सौ करोड़ रुपये का गबन किया है। सारे बैंक एनपीए के तले दबे हुए हैं। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है।

भाजपा धर्म-संप्रदाय का जहर घोल रही

इन सबसे ध्यान हटाने के लिए लिंचिंग, लव-जेहाद आदि के द्वारा समाज को तोड़ने का प्रयास हो रहा है। भाजपा धर्म व संप्रदाय के नाम पर लोगों को बाँट रही है। समाज में ज़हर घोल रही है।  भाजपा ने अंग्रेज़ों के नियम फूट डालो और राज करो को अपना लिया है और समाज में जाति, समुदाय और संप्रदाय के नाम पर वैमनस्य फैलाकर लोगों को बरगलाने का काम रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने बनाए गए फर्ज़ी राष्ट्रवाद के नाम पर भी लोगों को गुमराह कर रही है। युवाओं को भाजपा की चालाकी समझनी होगी।”

स्वच्छता अभियान भी एक जुमला

भाकपा माले महासचिव ने मोदी के स्वच्छता अभियान को भी केवल एक जुमला बताया और कहा कि जो लोग भारत को स्वच्छ रखते हैं उन्हें भाजपा और संघ के लोगों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा, स्वच्छता कर्मचारी सीवर में दम घुटने से मर रहे हैं और सरकार अभी भी गहरी नींद में सो रही है। इस माध्यम से दलितों और गरीबों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिन दलितों और गरीबों के पास घर बनाने के लिए जमीन नहीं है वे शौचालय कहां बनायेंगे। ऐसे में वे खुले में शौच के लिए जाने को विवश हैं, लेकिन उनसे मारपीट की जाती है, उन्हें अपमानित किया जाता है। उन्होंने सरकार से घर और शौचालय की व्यवस्था करने की मांग की।

दीपंकर भट्टाचार्य ने भाजपा पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा विरोधी मतदाताओं का नाम साजिश के तहत वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा है। इसको लेकर भाकपा (माले) पूरे बिहार के पंचायत स्तर पर  ‘भाजपा भगाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान चला रही है। इसमें हम जनता को बता रहे हैं की किस प्रकार मोदी सरकार अपने किसी भी वादे को पूरा करने में नाकाम रही है। भाजपा केवल अंबानी और अडानी की सेवा कर रही है।”

'भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ'
Bihar
Nitish Kumar
Modi
माकपा-माले
वामदल

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बिहारः नदी के कटाव के डर से मानसून से पहले ही घर तोड़कर भागने लगे गांव के लोग

मिड डे मिल रसोईया सिर्फ़ 1650 रुपये महीने में काम करने को मजबूर! 

बिहार : दृष्टिबाधित ग़रीब विधवा महिला का भी राशन कार्ड रद्द किया गया

मोदी का ‘सिख प्रेम’, मुसलमानों के ख़िलाफ़ सिखों को उपयोग करने का पुराना एजेंडा है!

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

बिहार : जन संघर्षों से जुड़े कलाकार राकेश दिवाकर की आकस्मिक मौत से सांस्कृतिक धारा को बड़ा झटका

कटाक्ष: महंगाई, बेकारी भुलाओ, मस्जिद से मंदिर निकलवाओ! 


बाकी खबरें

  • maliyana
    न्यूज़क्लिक टीम
    मलियाना कांडः 72 मौतें, क्रूर व्यवस्था से न्याय की आस हारते 35 साल
    23 May 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह न्यूज़क्लिक की टीम के साथ पहुंची उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़िले के मलियाना इलाके में, जहां 35 साल पहले 72 से अधिक मुसलमानों को पीएसी और दंगाइयों ने मार डाला…
  • न्यूजक्लिक रिपोर्ट
    बनारस : गंगा में नाव पलटने से छह लोग डूबे, दो लापता, दो लोगों को बचाया गया
    23 May 2022
    अचानक नाव में छेद हो गया और उसमें पानी भरने लगा। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते नाव अनियंत्रित होकर गंगा में पलट गई। नाविक ने किसी सैलानी को लाइफ जैकेट नहीं पहनाया था।
  • न्यूजक्लिक रिपोर्ट
    ज्ञानवापी अपडेटः जिला जज ने सुनवाई के बाद सुरक्षित रखा अपना फैसला, हिन्दू पक्ष देखना चाहता है वीडियो फुटेज
    23 May 2022
    सोमवार को अपराह्न दो बजे जनपद न्यायाधीश अजय विश्वेसा की कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली। हिंदू और मुस्लिम पक्ष की चार याचिकाओं पर जिला जज ने दलीलें सुनी और फैसला सुरक्षित रख लिया।
  • अशोक कुमार पाण्डेय
    क्यों अराजकता की ओर बढ़ता नज़र आ रहा है कश्मीर?
    23 May 2022
    2019 के बाद से जो प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं, उनसे ना तो कश्मीरियों को फ़ायदा हो रहा है ना ही पंडित समुदाय को, इससे सिर्फ़ बीजेपी को लाभ मिल रहा है। बल्कि अब तो पंडित समुदाय भी बेहद कठोर ढंग से…
  • राज वाल्मीकि
    सीवर कर्मचारियों के जीवन में सुधार के लिए ज़रूरी है ठेकेदारी प्रथा का ख़ात्मा
    23 May 2022
    सीवर, संघर्ष और आजीविक सीवर कर्मचारियों के मुद्दे पर कन्वेन्शन के इस नाम से एक कार्यक्रम 21 मई 2022 को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया मे हुआ।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License