NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
भारतीय करोड़पतियों की संखया में 20 प्रतिशत इजाफा, जबकि 67 करोड़ भारतीयों की आय मात्र 1 प्रतिशत बढ़ी
कुछ हद तक भारतीयों की बढ़ती संपत्ति पर आवर्ती रिपोर्ट देश में गरीबी बढ़ाने के डरावने तथ्य को छुपाती है।
सुबोध वर्मा
21 Jun 2018
Translated by महेश कुमार
wealth

इस साल जारी दो अलग-अलग रिपोर्ट आधुनिक भारत की त्रासदी पर का जबरदस्त पर्दाफाश करती है। एक रपट कहती हैं कि 2017 में, डॉलर सामान बनने वाले करोड़पति की संख्या में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जैसा कि उनकी अर्जित संपत्ति से तय हुआ है। 'डॉलर करोड़पति' वे व्यक्ति हैं जिनकी संपत्ति दस लाख डॉलर से अधिक है। इस साल की शुरुआत में जारी की गई दूसरी रिपोर्ट में कहा गया है कि 2016-17 में उत्पन्न धन का करीब 73 प्रतिशत हिस्सा सबसे अमीर एक प्रतिशत के पास तक चला गया, जबकि 67 करोड़ भारतीयों ने जो देश की आबादी का आधा हिस्सा है, ने अपनी संपत्ति में बहुत ही कम मात्र एक प्रतिशत की वृद्धि देखी।
 
तथ्य यह है कि दो अलग-अलग रिपोर्ट हैं - अमीरों की एक और गरीबों की एक – ये रपट भारत में गहरे विभाजन का खुलासा करती है। लेकिन इसे एक तरफ रखते हैं और देखते हैं कि इस रहस्योद्घाटन का क्या अर्थ है।
 
करोड़पति रिपोर्ट वैश्विक वित्तीय फर्मों द्वारा दी गई समान डेटा की लड़ी की रिपोर्टों की एक श्रृंखला का हिस्सा है, यह नवीनतम फ्रांसीसी फर्म कैपेगिनी ने तैयार की है। वे इक्विटी और रियल एस्टेट स्वामित्व की कीमतों से डॉलर करोड़पति की गणना करते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2016 में भारत में 2,19, 000 करोड़पति थे जो 2017 में 2,63,000 हो गए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बाजार पूंजीकरण (स्वामित्व वाले शेयरों का बाजार मूल्य) 50 प्रतिशत तक बढ़ गया और रियल्टी की कीमतों में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे उनकी संपत्ति बढ़ गई। इन कारकों से उत्साहित, और निरंतर उच्च आय के साथ, इन करोड़पति के स्वामित्व वाली कुल संपत्ति 2017 में  1 ख़राब डॉलर पार कर गई।
2017 के लिए एक स्विस निवेश बैंक, क्रेडिट सुइस द्वारा तैयार एक और रिपोर्ट में पता चला है कि भारत में लगभग 73 प्रतिशत संपत्ति आबादी के सबसे अमीर 10 प्रतिशत के स्वामित्व में है। इस ब्रैकेट के भीतर, भारतीयों का शीर्ष 1 प्रतिशत देश की संपत्ति का चौंकाने वाला 45 प्रतिशत का  स्वामित्व रखते थे।


ये सभी रिपोर्ट संपत्ति के बारे में बात करती हैं, यानी ये संपत्तियां स्वामित्व वाली हैं। यह सोचना संभव है - जैसा कि कुछ लोग सपने देखने वाले मानते हैं - कि धन की असमानता को बढ़ती आय से दूर किया जा सकता है। अमीरों की संपत्ति की कहानी एक रूढ़िवादी रवैया है जो भारत के लिए अरबों को गुणा करता है।


अनजाने में, ऊपर दी गई ऑक्सफैम रिपोर्ट समेत अन्य रिपोर्टों से पता चलता है कि वर्तमान आय में भी भारी  असमानता है। 2016-17 में अर्जित आय का 73 प्रतिशत कब्ज़ा करने वाला सबसे अमीर तबके के एक प्रतिशत का मतलब है कि उनकी संपत्ति 20, 913 अरब रुपये बढ़ी है। यह राशि 2017-18 में केंद्र सरकार के कुल बजट के बराबर है।


यदि आप कई वर्षों के आय डेटा देखते हैं तो वह बहुत ही चौकानें वाले खुलासे की प्रवृत्ति बताती है और विश्लेषण से पता चला है कि उदारीकरण की शुरुआत के बाद, आय की असमानता काफी बढ़ी है। 1988 और 2011 के बीच, सबसे गरीब 10 प्रतिशत भारतीयों की आय प्रति वर्ष 1 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि सबसे अमीर 10 प्रतिशत की आय प्रति वर्ष 25 प्रतिशत बढ़ी है।


विश्व असमानता लैब में थॉमस पिक्टेटी और उनके सहयोगियों ने दिखाया है कि 1980 में राष्ट्रीय आय के लगभग 36 प्रतिशत हिस्सेदारी से, शीर्ष 10 प्रतिशत ने 2014 तक अपने हिस्से में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की है। 2000 से, यह वृद्धि तेज़ी से हो रही है। शीर्ष 10 प्रतिशत के भीतर, शीर्ष 1 प्रतिशत पूंजीपति  उदारीकरण युग में भी तेजी बड़ी ऊँची दर पर अपनी आय बढ़ा रहे हैं और धन के बड़े हिस्से को संगृहीत कर कर रहे हैं।


संक्षेप में, करोड़पतियों की वृद्धि सिर्फ पिरामिड का शीर्ष है जिसका विशाल आधार, गरीबी और वंचितता पर आधारित है और वह तेज़ी से लगातार बढ़ रहा है। इसके कारणों को खोजने में ज्यादा मुश्किल नहीं है। औद्योगिक और कृषि दोनों मजदूरी में कमी, भूमिहीनता में वृद्धि, संबंधों की अनौपचारिकता में वृद्धि, सरकार द्वारा कटौती और गरीबों को जानबूझकर निचोड़ना से है। सार्वजनिक निवेश और सामाजिक कल्याण पर खर्च, सामाजिक सुरक्षा की कमी और वैश्विक बाजारों के साथ विनाशकारी एकीकरण कुछ प्रमुख कारक हैं जिनसे यह स्थिति उत्पन्न हुयी है। बीजेपी के नेतृत्व वाली मोदी सरकार पिछले चार वर्षों में ऐसी नीतियों को तीव्रता से लागू होते देखा गया है जिसके परिणामस्वरूप असमानता में और वृद्धि हुई है।


इसलिए, अगली बार जब आप भारत के बढ़ते करोड़पति या अरबपति की जश्न को मीडिया की बड़ी हैडलाइन में देखें, तो गहरी सांस लें और अन्य 90 प्रतिशत के बिगड़ते हालत पर विचार करें जिनकी पीठ 'हाई नेट वर्थ इंडियंस' खड़े हैं।

wealth inequality
income inequality
Billionaire
Indian billionaire

Related Stories

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

महंगाई 17 महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर, लगातार तीसरे महीने पार हुई RBI की ऊपरी सीमा

महाशय आप गलत हैं! सुधार का मतलब केवल प्राइवेटाइजेशन नहीं होता!

जब तक ग़रीबों की जेब में पैसा नहीं पहुंचेगा, अर्थव्यवस्था पटरी पर नहीं आएगी!

क्या 2014 के बाद चंद लोगों के इशारे पर नाचने लगी है भारत की अर्थव्यवस्था और राजनीति?

निजीकरण से बढ़ती है ग़रीबी, अमीर होते और अमीर

सूट-बूट वालों को फ़ायदा ही फ़ायदा

भारत के अरबपतियों के पास कुल बजट से ज्यादा पैसा

कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती : ज़रूरत के विपरीत किया गया फ़ैसला!

मोदी के शासन में, अमीर ज़्यादा अमीर और गरीब ज़्यादा गरीब हो रहे हैं


बाकी खबरें

  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटो में 59,118 नए मामले, एक्टिव मामले 4 लाख के पार हुए
    26 Mar 2021
    देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 59,118 नए मामले सामने आए और 257 मरीज़ों की मौत हुई है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4 लाख 21 हज़ार 66 हो गई है।
  • संयुक्त मोर्चा
    संदीप चक्रवर्ती
    संयुक्त मोर्चा ने बंगाल के मतदाताओं से लोकतंत्र एवं धर्मनिर्पेक्षता को मज़बूत करने की अपील की
    26 Mar 2021
    मतदाताओं को जारी अपील की शुरूआत में ही तीन कृषि-क़ानूनों को ख़ारिज करने की मांग के साथ मज़दूर विरोधी श्रम संहिता में संशोधन का पुरज़ोर विरोध किया गया है।
  • तमिलनाडु चुनाव: एआईएडीएमके की राह का रोड़ा बनते पीड़ित किसान
    नीलाम्बरन ए
    तमिलनाडु चुनाव: एआईएडीएमके की राह का रोड़ा बनते पीड़ित किसान
    26 Mar 2021
    कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) या आधार मूल्य तय करने की लंबे समय से चली आ रही मांग जिसके लिए किसान संघर्ष कर रहे हैं, वो आज भी अनुसनी है।
  • विधानसभा में बल प्रयोग के विरोध में कल बिहार बंद, तेजस्वी ने कहा डरने वाले नहीं, लड़ाई जारी रहेगी
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    विधानसभा में बल प्रयोग के विरोध में कल बिहार बंद, तेजस्वी ने कहा डरने वाले नहीं, लड़ाई जारी रहेगी
    25 Mar 2021
    पूरे  विपक्ष ने कहा बिहार विधानसभा में CM द्वारा लोकतंत्र का चीरहरण, विधायकों की पिटाई, बेरोजगारी, महंगाई, किसान बिल के विरुद्ध कल, 26 मार्च को पूरे महागठबंधन ने बिहार बंद का आह्वान किया है।उन्होंने…
  • 26 मार्च का भारत बंद होगा ऐतिहासिक: किसान संगठन
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    26 मार्च का भारत बंद होगा ऐतिहासिक: किसान संगठन
    25 Mar 2021
    वरिष्ठ किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि सड़क और रेल परिवहन को अवरुद्ध किया जाएगा तथा बाजार भी बंद रहेंगे। मोर्चे ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में भी बंद किया जाएगा। राजेवाल ने कहा कि संगठित और…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License