NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
बाइडेन ने रूस से समझौते पर संदेह को दूर किया 
इतिहास कभी ख़ुद को नहीं दोहराता। बहरहाल, चीनी विशेषज्ञ चिंतित हैं। 
एम. के. भद्रकुमार
07 Jun 2021
बाइडेन ने रूस से समझौते पर संदेह को दूर किया 
जिनेवा शिखर सम्मेलन के दौरान नवम्बर 1985 को हाउस ऑफ सॉसर में सोवियत संघ (पूर्व) के महासचिव मिखाईल गोर्बाचोव के साथ तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन (फाइल फोटो)।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 6 जून 2021 के वाशिंगटन पोस्ट के संपादकीय पेज पर एक आलेख  My trip to Europe is about America rallying the world’s democracies (मेरी यूरोप की यात्रा विश्व के लोकतांत्रिक देशों को एकजुट करने के लिए) दुनिया की राजधानियों-ब्रसेल्स से लेकर बीजिंग तक का ध्यान व्यापक रूप से अपनी ओर खींचेगी। 

बाइडेन कहते हैं कि एक सप्ताह लंबी उनकी निर्धारित यात्रा उनके राष्ट्रपतित्व काल की पहली विदेश यात्रा होगी। यह अमेरिका के अपने सहयोगियों और साझेदारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को मज़बूत करने के मकसद से की जा रही है। इससे लोकतंत्र के जरिए चुनौतियों और नए युग के खतरों,  दोनों से ही एक साथ निबटने में उसकी क्षमता को दिखाना है।”  

बाइडेन ने फिर से इसकी पुष्टि की कि “अमेरिका को अवश्य ही अपनी क्षमता और काबिलियत के साथ विश्व का नेत्रत्व करना है”, चाहे वह जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर हो या “चीन एवं रूस की सरकारों की खतरनाक गतिविधियों का सामना करने” में। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था पूरी मजबूती के साथ पटरी पर लौट रही है और कि “हम उन राष्ट्रों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े हुए हैं जो लोकतांत्रिक तरीके से हमारे भविष्य के मूल्यों और दृष्टिकोणों को साझा करते हैं।” 

युग्म काफी प्रखर तरह से उकेरा गया है : लोकतंत्र बनाम निरंकुशता। बाइडेन ने हालांकि चीन का सीधा नाम नहीं लिया है, शायद इस मसले पर यूरोपीय सहयोगियों को अपने साथ न ले आ पाने की अमेरिका की अक्षमता की वजह से। वहीं, यह भी गौर करना लाजिमी है कि बाइडेन ने तियानमेन स्क्वायर की “वर्षगांठ” पर एक शब्द भी नहीं कहा है। 

बाइडेन ने कहा था  “बड़े लोकतंत्र” चीन के बेल्ट एंड रोड “ से भी उच्च मानक वाले विकल्प पेश करने की योजना बना रहे” हैं , जिससे पश्चिमी देशों का नवाचार एवं मानकों के जरिए दुनिया को बदलने में उसका नेत्रत्व बरकरार रहेगा। और उसकी मंशा “21वीं सदी में कारोबार एवं प्रौद्योगिकी मामलों के लिए नियम-कायदे तय करने में” चीन को महत्ता देने की नहीं है।  हालांकि बाइडेन का चीनी संदर्भ में यह वक्तव्य प्रतिस्पर्धात्मक भावना से बोला गया था।

दिलचस्प है कि बाइडेन ने चीन को विश्व शांति एवं स्थिरता के लिए एक खतरे के रूप में चित्रित करने से अपने आपको रोक लिया है। संक्षेप में, जो बात सबसे अलग है, वह यह है कि अमेरिका ने अपनी चीन नीति का हाथ छोड़ कर पश्चिमी हवाओं का हाथ थामा है। इसे कहते हैं, यथार्थवाद। समूह-7 एवं नाटो के आगामी शिखर सम्मेलनों से ही इस बारे में कोई संकेतक मिलेगा। 

यूरोप के अपने सहयोगी देशों की बाइडेन की यात्रा के शुरू होने के पहले ही अमेरिका एवं चीन ने कारोबार तथा आर्थिक मसले को लेकर आपस में विचार-विमर्श करना शुरू कर दिया है। दोनों के बीच एक हफ्ते के अंदर दो बार फोन पर बातचीत हुई है। ग्लोबल टाइम्स के संपादकीय (Global Times editorial)  में इसे “वरिष्ठ चीनी एवं अमेरिका के आर्थिक मामलों के अधिकारियों में पूरी-पूरी बातचीत शुरू होने का संकेत”, बताया है। यह दोनों देशों के बीच चले आ रहे तमाम तनावों के परिप्रेक्ष्य में महत्वपूर्ण प्रगति प्रतीत होती है।” 

उसकी तुलना में बाइडेन ने 16 जून को जिनेवा में रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के साथ होने वाले शिखर सम्मेलन के संदर्भ में रूस का जिक्र किया। अपने लेख के तीन सारगर्भित पैराग्राफ में बाइडेन ने शिखर सम्मेलन को लेकर अपने दृष्टिकोण की चर्चा की है।

इसमें कोई संदेह नहीं कि बाइडेन केवल अपने देश के श्रोताओं से ही मुखातिब नहीं थे, बल्कि वे क्रेमलिन और प्रमुख यूरोपीय देशों की राजधानियों (और शायद, इनमें बीजिंग भी शामिल है।) को भी उसी शिद्दत से संबोधित कर रहे थे, जो सभी के सभी अमेरिका-रूस के बीच संबंध की दिशा तय किए जाने की संभावना को व्यग्रता से देख रहे हैं, जिसका बाइडेन ने आह्वान किया है, “एक स्थिर और अनुमानित संबंध, जहां हम रूस से मिलकर रणनीतिक स्थिरता तथा हथियार नियंत्रण जैसे मसलों पर काम कर सकते हैं।”

रूस के साथ संबंध सुधार के विरोध में अमेरिका का विचार अब उतना जहरीला नहीं रहा जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप के जमाने में था। यकीकन, चीन के साथ जुनूनी दुश्मनी को देखते हुए एक डिग्री तक यह स्वीकृति है कि अगर बाइडेन चीन-रूस की धुरी को तोड़ पाते हैं, तो अमेरिका को उसका लाभ मिल सकता है। 

बेशक, सदा की तरह, मास्को को अमेरिकी रुझानों के साथ बांध दिया गया है और क्रेमलिन एक सधे रास्ते पर चल रहा है। मास्को की “पश्चिम-परस्त” लॉबी का ऐतिहासिक विचार है कि रूस का भविष्य यूरोप के साथ जुड़ा है। मंत्र यह कि : ‘सफलता की कोई उम्मीद नहीं है।’ लेकिन जैसा कि चार्ल्स डिकेन्स के उपन्यास में कहा गया है, ‘बार्किस तैयार है।’ यह कहना लाजिमी है कि इस दिशा में पहल करने का सारा दारोमदार बाइडेन पर है। 

बाइडेन ने हालांकि इस बात पर जोर दिया है कि वह “यूक्रेन में रूसी आक्रामकता से शुरू हुई यूरोप की सुरक्षा की चुनौतियों के हल के लिए” पश्चिम की सहमति के साथ आगे बढ़ने के लिए पुतिन के साथ शिखर सम्मेलन में जाएंगे। और, दूसरे, “हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के अमेरिकी संकल्प के बारे में कोई संदेह नहीं होगा, जिसको कि हमारे हितों से अलग नहीं किया जा सकता है।” 

बाइडेन ने पुतिन के साथ बातचीत के अपने आह्वान के बारे में कहा कि वह अपने कदम के बारे में “स्पष्ट और बेधड़क” रहे हैं कि वह पश्चिम के हितों एवं वास्तव में, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के माकूल चुनिंदा संबंध बनाने की संभावनाओं को तलाशते हुए रूस के साथ अमेरिकी संबंधों को स्थिर और अनुमानित बनाना चाहते हैं। 

वहीं इसके विपरीत, बाइडेन ने जोर दिया कि इस बात को लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए कि वह “अमेरिकी संप्रभुता, जिसमें लोकतांत्रिक चुनावों में दखल भी शामिल है, उसके उल्लंघन के लिए रूस से कोई नरमी बरतेंगे। और राष्ट्रपति पुतिन जानते हैं कि मैं भविष्य में होने वाली उनकी नुकसानदेह गतिविधियों का जवाब देने से बाज नहीं आऊंगा।” 

इसी तरह, बाइडेन ने रूस में “मानवाधिकारों और सम्मानों की रक्षा” के लिए सन्नद्ध रहने की बात कही। यह खरी-खरी बात है। बाइडेन की तरफ से इसमें किसी तरह की कोई नरमीयत नहीं है और उन्होंने उनसे हेलेंस्की समझौता भी नहीं किया हुआ है। पुतिन रूस में अपने विरोधियों, मीडिया की आजादी, असंतुष्टों के प्रति जो व्यवहार कर रहे हैं, उसमें अमेरिका हस्तक्षेप करेगा। 

बाइडेन ने यूरोपीय देशों के अपने दौरे से तीन दिन पहले लिखे वैचारिक लेख में बड़ी कुशलता से संतुलन बिठाने का करतब दिखाया है। ऐसा कर उन्होंने संघीय गणराज्य में नागरिकों के इस भ्रम को दूर करने की कोशिश की है कि वे पुतिन से किसी तरह का कोई समझौता करने जा रहे हैं; वहीं, उन्होंने यूरोपीय सहयोगी देशों को भी आश्वस्त किया है कि पुतिन के साथ होने वाली उनकी बातचीत के विचार बिंदु पूरी दृढ़ता से पश्चिमी सहमति से अनुमोदित साझा हितों पर आधारित हैं; और, उन्होंने मास्को और चीन दोनों को संकेत दिया कि उनके साथ अमेरिकी  बातचीत की प्रतिबद्धता “ताकत की अवस्थिति” से होगी। 

दरअसल, बाइडेन की यह भाव-भंगिमा पुतिन के साथ उनके शिखर वार्ता को निराशापूर्ण अवसर में नहीं बदलेगी। रूस-अमेरिका शिखर वार्ता का रहस्य उसकी अननुमेयता में छिपा है, उसके बारे में पहले से कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। 

इसकी तुलना,   जिनेवा में रीगन-गोर्बाचोव के साथ 1985 के नवम्बर में हुई शिखर वार्ता (Reagan-Gorbachev summit at Geneva ) से की जा रही है।  यह वार्ता रीगन के उस प्रसिद्ध भाषण “ईविल एम्पायर” के दो साल बाद हुई थी, जिसे उन्होंने  नेशनल एसोसिएशन ऑफ इवैन्जेलिक को संबोधित करते हुए दिया था। इस भाषण में रीगन ने तत्कालीन सोवियत संघ को “ईविल एम्पायर” (दुष्ट साम्राज्य)  कहा था और उसे “आधुनिक दुनिया में दुष्टता के केंद्र” के रूप में निरूपित किया था। रीगन के जिनेवा शिखर वार्ता के कोई पांच साल बाद, सोवियत संघ और वारसा संधि दोनों का अस्तित्व समाप्त हो गया। 

इतिहास कभी अपने को नहीं दोहराता। बहरहाल, चीनी विशेषज्ञ सोच में हैं (Chinese experts are anxious.)। बीजिंग स्थित एक अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार जो अपना नाम जाहिर करना नहीं चाहते, उन्होंने कहा, “अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगियों की नजर में रूस एक ध्रुवीय भालू है।  यह भालू, उन सबके नजरिये से, अब दुबला-पतला होता जा रहा है। लेकिन अमेरिका सहित ये देश रूस को अभी और नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। वे उम्मीद करते हैं कि अच्छा होगा कि यह भालू एक दिन खुद ब खुद मर जाए ताकि वे उसका गोश्त खा सकें और उसकी खाल उतार सकें। पर, रूस के राष्ट्रपति पुतिन इन सब लोगों की मंशा से पूरी तरह वाकिफ हैं।” 

अंग्रेजी में प्रकाशित मूल आलेख को पढ़ने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें।

Biden Clears the Air on Russia Ties

USA
Biden
Russia
Airstrike
Russian USA Ties

Related Stories

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

डेनमार्क: प्रगतिशील ताकतों का आगामी यूरोपीय संघ के सैन्य गठबंधन से बाहर बने रहने पर जनमत संग्रह में ‘न’ के पक्ष में वोट का आह्वान

रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने के समझौते पर पहुंचा यूरोपीय संघ

यूक्रेन: यूरोप द्वारा रूस पर प्रतिबंध लगाना इसलिए आसान नहीं है! 

पश्चिम बैन हटाए तो रूस वैश्विक खाद्य संकट कम करने में मदद करेगा: पुतिन

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन में हो रहा क्रांतिकारी बदलाव

अमेरिकी आधिपत्य का मुकाबला करने के लिए प्रगतिशील नज़रिया देता पीपल्स समिट फ़ॉर डेमोक्रेसी

90 दिनों के युद्ध के बाद का क्या हैं यूक्रेन के हालात

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आईपीईएफ़ पर दूसरे देशों को साथ लाना कठिन कार्य होगा


बाकी खबरें

  • एनबीए को आईटी नियमों से राहत, वेदांता ज़िंक प्लांट और अन्य ख़बरें
    न्यूज़क्लिक टीम
    एनबीए को आईटी नियमों से राहत, वेदांता ज़िंक प्लांट और अन्य ख़बरें
    09 Jul 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी केरल हाई कोर्ट ने नए आईटी नियमों से एनबीए को दी राहत, वेदांता ज़िंक प्लांट और अन्य ख़बरों पर।
  • उत्तर प्रदेश: ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान 14 जिलों में हिंसक घटनाएं, पुलिस और प्रशासन बने रहे मूक दर्शक
    असद रिज़वी
    उत्तर प्रदेश: ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान 14 जिलों में हिंसक घटनाएं, पुलिस और प्रशासन बने रहे मूक दर्शक
    09 Jul 2021
    उत्तर प्रदेश के कई जिलों से प्रस्तावकों के अपहरण और प्रत्याशियों के बीच गोलियां चलने की खबर है। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया।
  • वन भूमि पर दावों की समीक्षा पर मोदी सरकार के रवैये से लाखों लोगों के विस्थापित होने का ख़तरा
    अयस्कांत दास
    वन भूमि पर दावों की समीक्षा पर मोदी सरकार के रवैये से लाखों लोगों के विस्थापित होने का ख़तरा
    09 Jul 2021
    विशिष्ट मार्गदर्शिका का अभाव और केंद्रीय निगरानी की मशीनरी न होने के कारण राज्य दर राज्य वन भूमि पर अधिकारों के दावों के मामले अलग-अलग हैं।
  • डाटा संरक्षण विधेयक जब तक कानून का रूप नहीं लेता, नई निजता नीति लागू नहीं करेंगे: वॉट्सऐप
    भाषा
    डाटा संरक्षण विधेयक जब तक कानून का रूप नहीं लेता, नई निजता नीति लागू नहीं करेंगे: वॉट्सऐप
    09 Jul 2021
    वॉट्सऐप ने मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ के समक्ष यह भी साफ किया कि इस बीच वह नई निजता नीति को नहीं अपनाने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए उपयोग के दायरे को सीमित नहीं करेगा।
  • झुग्गियों को उजाड़ने के ख़िलाफ़ एवं उनके पुनर्वास की मांग को लेकर माकपा का नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    झुग्गियों को उजाड़ने के ख़िलाफ़ एवं उनके पुनर्वास की मांग को लेकर माकपा का नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
    09 Jul 2021
    सीपीआईएम ने मांग की है कि जब तक प्राधिकरण या सरकार द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कराई जाती है तब तक इन झुग्गी बस्ती में रह रहे गरीब लोगों को वहीं पर रहने दिया जाए। और यदि किसी कारणवश उन्हें जनहित…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License