NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
चुनाव के मद्देनज़र भारत नेपाल-सीमा बंद
बैठक में निर्णय लिया गया कि सीमा बंदी के दौरान गंभीर मरीजों व आवश्यक वस्तुओं को सघन तलाशी के बाद आने जाने की अनुमति दी जाएगी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
04 May 2019
सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy: HS NEWS

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के मद्देनजर आज शाम प्रचार थम जाएगा। इस चरण में यूपी की 14 सीटों धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैज़ाबाद, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा में मतदान होगा। चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से लगी भारत नेपाल सीमा शनिवार को सील कर दी गयी। सोमवार शाम मतदान खत्म होने के बाद आवागमन बहाल होगा।

बहराइच के पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्वक व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पिछले दिनों दोनों देशों के सीमावर्ती जनपदों के अधिकारियों की समन्वय बैठक में मतदान से 48 घंटे पूर्व सीमा सील करने की सहमति बनी थी। इस संबंध में बृहस्पतिवार को रूपईडीहा थाने में बहराइच व नेपाल के पुलिस अधिकारियों द्वारा हुई बैठक में मतदान के दौरान फैसले की समीक्षा की गयी।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सीमा बंदी के दौरान गंभीर मरीजों व आवश्यक वस्तुओं को सघन तलाशी के बाद आने जाने की अनुमति दी जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा की निगरानी के लिये तैनात सशस्त्र सीमा बल व पुलिस सीमा पार करने वालों की बारीकी से पड़ताल कर रही है। अंतरराष्ट्रीय सीमा को जोड़ने वाले सभी कच्चे, पक्के मार्ग, पगडंडियाँ, नदी व नालों की निगरानी के लिये सुरक्षा बल तैनात हैं। जल मार्ग की निगरानी के लिए एसएसबी की जल पुलिस लगाई गई है। सीमा पर वाच टावर, सीसीटीवी कैमरों व खोजी कुत्तों की सहायता से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। अंतरराष्ट्रीय सीमा की निगरानी के लिए सीमा पर तैनात सभी सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों को चौकस किया गया है।

एसपी ने बताया कि नेपाल के अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन भारतीय क्षेत्र में तो पूर्ण बंदी रहती ही है लेकिन नेपाल के बाजार खुले रहते हैं। सहमति बनाई गई है कि मतदान के दिन सीमा से सटे नेपाली इलाकों में भी शराब की दुकानें बंद रखी जायेंगी।

भारत की 1751 किलोमीटर व यूपी की करीब 550 किलोमीटर लम्बी सीमा नेपाल से सटी है। यूपी के बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, लखीमपुर, पीलीभीत, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर जिले नेपाल से सटे हैं। बहराइच में आगामी छह मई तथा बलरामपुर व श्रावस्ती में 12 मई को मतदान होना है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

2019 आम चुनाव
General elections2019
2019 Lok Sabha elections
Fifth phase
Uttar pradesh
Bahraich

Related Stories

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह प्रकरण में दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

जौनपुर: कालेज प्रबंधक पर प्रोफ़ेसर को जूते से पीटने का आरोप, लीपापोती में जुटी पुलिस

उपचुनाव:  6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 23 जून को मतदान

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

क्या वाकई 'यूपी पुलिस दबिश देने नहीं, बल्कि दबंगई दिखाने जाती है'?

उत्तर प्रदेश विधानसभा में भारी बवाल


बाकी खबरें

  • kisan andolan
    लाल बहादुर सिंह
    MSP की लड़ाई जीतने के लिए UP-बिहार जैसे राज्यों में शक्ति-संतुलन बदलना होगा
    15 Dec 2021
    किसान इस बात को समझ गए हैं कि MSP उनका जायज हक है, यह बात अब पूरे देश के किसानों की अनुभूति का हिस्सा बन गयी है। और जैसा मार्क्स ने कहा, कोई विचार जब जनगण की अनुभूति बन जाता है तो वह एक Material…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    लखीमपुर हत्याकांड पर SIT की रिपोर्ट, योगी की मुफ़्त राशन योजना पर सवाल और अन्य ख़बरें
    14 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी लखीमपुर हत्याकांड पर SIT की रिपोर्ट, योगी की मुफ़्त राशन योजना और अन्य ख़बरों पर।
  • gorakhpur university
    सत्येन्द्र सार्थक
    अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे गोरखपुर विश्वविद्यालय के शोध छात्र, अचानक सिलेबस बदले जाने से नाराज़
    14 Dec 2021
    दीनदयाल गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के अंदर प्री पीएचडी छात्रों के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कमलकांत ने कहा- इससे पहले हम सात बार प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन हमारी माँगें मानने की बजाय बातचीत…
  • Nagaland
    स्मृति कोप्पिकर
    कुन्नूर से नागालैंड: दो अंत्येष्टि, योग्य और अयोग्य पीड़ित
    14 Dec 2021
    मीडिया और अभिजात्य वर्ग ने नागालैंड में हत्याओं से मुंह मोड़ लिया, एक बार फिर उस चयनात्मकता को प्रदर्शित किया जिससे घटनाएं आम लोगों के सामने परोसी जाती हैं।
  • Brigadier's daughter
    रवि शंकर दुबे
    मुख्यमंत्री पर टिप्पणी पड़ी शहीद ब्रिगेडियर की बेटी को भारी, भक्तों ने किया ट्रोल
    14 Dec 2021
    भक्तों के चंगुल में फंसकर कुछ दिनों पहले ब्रिगेडियर एल एस लिड्डर की बेटी ट्रोल हो गई थीं…जिससे परेशान होकर उन्हें अपना ट्वीटर अकाउंट डिलीट करना पड़ा गया था।  लिड्डर की बेटी का गुनाह सिर्फ इतना था कि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License