NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
दिल्ली के होटल में लगी आग, 17 की मौत
होटल में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और चार अन्य मंजिलें हैं। एक परिवार ने किसी विशेष समारोह के लिए होटल के 35 कमरे बुक किए हुए थे।
आईएएनएस
12 Feb 2019
Arpit Palace Hotel, Karol Bagh, delhi

नई दिल्ली : दिल्ली के करोल बाग इलाके में अर्पित पैलेस होटल में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें एक महिला और बच्चा भी शामिल है जबकि तीन अन्य घायल हैं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह 4.30 बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके तुरंत बाद दमकल की 25 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं, आग से बचने के लिए तीन लोगों ने इमारत से नीचे छलांग लगा दी।

पुलिस उपायुक्त मंदीप रंधावा ने आईएएनएस को बताया कि करोल बाग में छह मंजिला होटल अर्पित पैलेस से 35 लोगों को बचाया गया है।

दमकल विभाग के मुख्य अधिकारी जी.सी. मिश्रा ने कहा, "मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। ज्यादातर पीड़ितों की मौत दम घुटने से हुई।"

होटल में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और चार अन्य मंजिलें हैं। एक परिवार ने किसी विशेष समारोह के लिए होटल के 35 कमरे बुक किए हुए थे।

तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी आग नीचे की मंजिलों पर भी पहुंच गई। केवल बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर आग की चपेट में नहीं आए।

दमकल विभाग ने आग पर नियंत्रण पा लिया है।

मिश्रा ने कहा कि दमकल विभाग के अधिकारी कमरे और टॉयलेट्स की तलाशी ले रहे हैं ताकि पता चल सके कि उनमें कोई फंसा तो नहीं है।

उन्होंने कहा, "जब दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, तो आग की लपटें इमारत से बाहर निकल रही थीं। उस समय भी कई लोग सो रहे थे।"

अधिकारी ने कहा, "प्रथम दृष्टया हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट लग रही है।"

Delhi
Arpit Palace Hotel
Karol Bagh
Karol Bagh hotel fire

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

धनशोधन क़ानून के तहत ईडी ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

मुंडका अग्निकांड के लिए क्या भाजपा और आप दोनों ज़िम्मेदार नहीं?

मुंडका अग्निकांड: लापता लोगों के परिजन अनिश्चतता से व्याकुल, अपनों की तलाश में भटक रहे हैं दर-बदर

मुंडका अग्निकांड : 27 लोगों की मौत, लेकिन सवाल यही इसका ज़िम्मेदार कौन?

दिल्ली : फ़िलिस्तीनी पत्रकार शिरीन की हत्या के ख़िलाफ़ ऑल इंडिया पीस एंड सॉलिडेरिटी ऑर्गेनाइज़ेशन का प्रदर्शन

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

दिल्ली: केंद्र प्रशासनिक सेवा विवाद : न्यायालय ने मामला पांच सदस्यीय पीठ को सौंपा


बाकी खबरें

  • राज वाल्मीकि
    कैसे ख़त्म हो दलित-आदिवासी छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षण संस्थानों में होने वाला भेदभाव
    25 Mar 2022
    दलित-आदिवासी छात्र-छात्राओं के साथ होने वाले भेदभाव को ख़त्म करने के विषय पर नई दिल्ली में एक कॉन्फ्रेंस का आयोजन  किया गया।
  • इरिका शेल्बी
    पुतिन को ‘दुष्ट' ठहराने के पश्चिमी दुराग्रह से किसी का भला नहीं होगा
    25 Mar 2022
    रूस की ओर उंगलियों उठाने से कुछ नहीं बदलेगा–दुनिया में स्थायी शांति के लिए यह रवैया बदलने की ज़रूरत है। 
  • ज़ो एलेक्जेंड्रा
    गिउलिअनो ब्रुनेटी: “नाटो के ख़िलाफ़ हमारा संघर्ष साम्राज्यवादी ताकतों के ख़िलाफ़ संघर्ष है”
    25 Mar 2022
    आक्रामक सैन्य गठबंधन हमेशा से ही यूक्रेन में चल रहे संघर्ष का केंद्र रहा है, जिसके चलते कई लोगों ने गठबंधन पर सवालिया निशान लगाकर पूछना शुरू कर दिया है कि इसका हिस्सा बने रहने का क्या मतलब है। पोटेरे…
  • भाषा
    दिल्ली के तीन नगर निगमों का एकीकरण संबंधी विधेयक लोकसभा में पेश
    25 Mar 2022
    सरकार ने दिल्ली के तीन नगर निगमों का एकीकरण करने संबंधी दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022 को शुक्रवार को विपक्षी दलों के सदस्यों के विरोध के बीच लोकसभा में पेश किया। विपक्षी दलों ने इसका विरोध…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    गणेश शंकर विद्यार्थी : वह क़लम अब खो गया है… छिन गया, गिरवी पड़ा है
    25 Mar 2022
    गोदी मीडिया के दौर में गणेश शंकर विद्यार्थी को याद करना एक अलग अनुभव, एक अलग चुनौती और एक अलग दायित्व है। आज़ादी के मतवाले क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत के दो दिन बाद 25 मार्च,…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License