NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
शिक्षा
भारत
राजनीति
दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षक एक बार फिर हड़ताल पर  
डूटा ने दावा किया कि शैक्षणिक पदों के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) के आरक्षण को जल्दबाजी में लागू करने से सैकड़ों एड-हॉक टीचर हट जाएंगे। 
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
15 Jul 2019
DUTA PROTEST

दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (DUTA) ने शैक्षणिक पदों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आरक्षण देने को हड़बड़ी में लागू करने का आरोप लगाते हुए सोमवार से दो दिन की हड़ताल की है। साथ ही संघ ने शिक्षकों से हड़ताल के दौरान अपने कॉलेजों में आधिकारिक ड्यूटी में हिस्सा नहीं लेनी की भी अपील की है।

सोमवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में चौथी कट ऑफ सूची के लिए प्रवेश दिए जाने थे जिसकी घोषणा शनिवार को की गई थी।
डूटा ने दावा किया कि शैक्षणिक पदों के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) के आरक्षण को जल्दबाजी में लागू करने से सैकड़ों एड-हॉक टीचर हट जाएंगे। 
दिल्ली यूनिवर्सिटी  शिक्षक संघ (डूटा) के अध्यक्ष राजीब रे ने कुलपति को लिखे एक पत्र में कहा, 'हम आपको डूटा द्वारा सोमवार और मंगलवार को दो दिन की हड़ताल बुलाने के संबंध में पत्र लिख रहे हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों से जिस तरह से हट गए हैं, उस व्यवहार के खिलाफ संयुक्त रूप से गुस्सा प्रकट करने के लिए हमने यह हड़ताल बुलाई है। सोमवार को इस क्रम में कुलपति कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और मंगलवार को UGC का घेराव करने का ऐलान किया है। 

Screenshot 2019-07-15 at 16.10.31.png
डूटा की मांग है कि कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के विभागों में लंबित पदोन्नति के सभी मामलों में अब देरी न की जाए।
एड-हॉक टीचर पहले भी कई बार हड़ताल, विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। इन टीचरों की मांग रही है कि जैसे फायदे या छुट्टियां स्थायी शिक्षकों को मिलती हैं, वैसी ही इन्हें भी मिले। ये शिक्षक बिना किसी मातृत्व अवकाश, छुट्टी, इनक्रीमेंट के काम कर रहे हैं। इनके वेतन में कई सालों से कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी में कुल 4,600 एड-हॉक शिक्षक पढ़ाते हैं। उनके पास विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा निर्धारित सभी आवश्यक योग्यताएं हैं। इसके बाद भी उन्हें स्थायी नहीं किया जा रहा। लेकिन शिक्षकों का कहना है की अब सरकार बिना तैयारी केEWS कोटा लागू करने जा रही है, जिससे सैकड़ों वर्तमान में पढ़ा रहे हैं ऐडहॉक शिक्षकों के सामने रोजगर का संकट आ गया है। क्योंकि दिल्ली विश्विद्द्यालय EWS कोटा के लिए नयी भर्ती निकलने के बजाय जो अभी पढ़ा रहे हैं उसमें से ही शिक्षकों को कम करकेEWS कोटा के लिए 10 % देने की तैयारी कर रहा है।  
डूटा के अध्यक्ष राजीव रे ने कहा की वर्तमान सरकार लगातर उच्च शिक्षा पर हमले कर रही है। EWS  कोटे जिससे उम्मीद थी की नए रोजगार के अवसर मिलेंगे लेकिन अब इससे शिक्षक जो 8 -9 साल से काम कर रहे हैं उनको हटा रही है। दूसरी तरफ इसके जरिए निजीकरण की भी कोशिश हो रही है। सरकार कह रही है कि नयी भर्ती के लिए आपको अनुदान नहीं मिलेगा इसके लिए आपको हेफा से लोन लेना होगा। 
हड़ताल पर गए शिक्षकों ने यह भी कहा की सरकार जिस तरह से EWS कोटे को शिक्षकों के लिए लागू कर रही उससे शिक्षा की गुणवत्ता में भरी गिरावट आएगी क्योंकि छात्रों की संख्या तो बढ़ रही है लेकिन उस अनुपात में शिक्षकों की संख्या नहीं बढ़ा रही है। जिससे साफ है की शिक्षक छात्र अनुपात जो पहले कम है,वो और कम हो जाएगा। 

 

 

 

 

 

DUTA
DUTA protest
Delhi
Delhi University
teachers protest
UGC
HEFA
privatization
privatization of education
Higher education

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

दिल्ली : फ़िलिस्तीनी पत्रकार शिरीन की हत्या के ख़िलाफ़ ऑल इंडिया पीस एंड सॉलिडेरिटी ऑर्गेनाइज़ेशन का प्रदर्शन

दिल्ली : पांच महीने से वेतन न मिलने से नाराज़ EDMC के शिक्षकों का प्रदर्शन

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

एमपी : ओबीसी चयनित शिक्षक कोटे के आधार पर नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे

महानगरों में बढ़ती ईंधन की क़ीमतों के ख़िलाफ़ ऑटो और कैब चालक दूसरे दिन भी हड़ताल पर

दिल्ली: बर्ख़ास्त किए गए आंगनवाड़ी कर्मियों की बहाली के लिए सीटू की यूनियन ने किया प्रदर्शन

देशव्यापी हड़ताल के पहले दिन दिल्ली-एनसीआर में दिखा व्यापक असर


बाकी खबरें

  • leather industry
    न्यूज़क्लिक टीम
    बंद होने की कगार पर खड़ा ताज नगरी का चमड़ा उद्योग
    10 Feb 2022
    आगरा का मशहूर चमड़ा उद्योग और उससे जुड़े कारीगर परेशान है। इनका कहना है कि सरकार इनकी तरफ ध्यान नही दे रही जिसकी वजह से पॉलिसी दर पॉलिसी इन्हें नुकसान पे नुक्सान हो रहा है।
  • Lakhimpur case
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लखीमपुर कांड: मुख्य आरोपी और केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को मिली ज़मानत
    10 Feb 2022
    केंद्रीय मंत्री के बेटे की ओर से पेश वकील ने अदालत से कहा था कि उनका मुवक्किल निर्दोष है और उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है कि उसने किसानों को कुचलने के लिए घटना में शामिल वाहन के चालक को उकसाया था।
  • uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : टिहरी बांध से प्रभावित गांव आज भी कर रहे हैं न्याय की प्रतीक्षा!
    10 Feb 2022
    उत्तराखंड के टिहरी ज़िले में बने टिहरी बांध के लिए ज़मीन देने वाले ग्रामीण आज भी बदले में ज़मीन मिलने की आस लगाए बैठे हैं लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
  •  Bangladesh
    पीपल्स डिस्पैच
    बांग्लादेश: सड़कों पर उतरे विश्वविद्यालयों के छात्र, पुलिस कार्रवाई के ख़िलाफ़ उपजा रोष
    10 Feb 2022
    बांग्लादेश में शाहजलाल विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के बाद, देश के कई विश्वविद्यालयों में छात्र एकजुटता की लहर दौड़ गई है। इन प्रदर्शनकारी छात्रों ने…
  • Newsletter
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    वैश्विक निरक्षरता के स्थिर संकट के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएँ
    10 Feb 2022
    संयुक्त राष्ट्र ने नोट किया कि 'दुनिया भर में 150 करोड़ से अधिक छात्र और युवा कोविड-19 महामारी के कारण बंद स्कूल और विश्वविद्यालयों से प्रभावित हो रहे हैं या प्रभावित हुए हैं'; कम से कम 100 करोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License