NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अफ्रीका
दक्षिण अफ़्रीका : लॉकडाउन की घोषणा के बावजूद माइनिंग कंपनियों ने मज़दूरों को काम पर बुलाया
कई प्लैटिनम खनन कंपनियां - जिन्होंने लॉकडाउन से छूट के लिए आवेदन किया था, उन्हें खनन विभाग और ऊर्जा विभाग (डीएमआरई) द्वारा आवश्यक सेवा की स्थिति के साथ बाध्य किया गया है।
पीपल्स डिस्पैच
15 Apr 2020
दक्षिण अफ़्रीका

एंग्लो अमेरिकन प्लैटिनम (एम्प्लेट्स) द्वारा नियोजित खनन मज़दूरों को बुधवार, 15 अप्रैल से वापस काम करने के लिए रिपोर्ट करने के लिए बुलाया गया है, बावजूद इसके कि दक्षिण अफ्रीका सरकार ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए महीने के अंत तक के लिए लॉकडाउन की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

खनन कंपनियों के दबाव में डीएमआरई के खिलाफ बात करने वाले एसोसिएशन ऑफ मिनवर्कर्स एंड कंस्ट्रक्शन यूनियन (एएमसीयू) ने इस कदम के पीछे तर्क और प्रेरणा पर सवाल उठाया है। उन्होंने खनन कंपनियों को 'ज़रूरी चीज़ों' की श्रेणी में रखने के सरकार के क़दम पर भी सवाल उठाए हैं।

यूनियन ने एक बयान में 13 अप्रैल को कहा, "एएमसीयू यह नहीं समझ पा रहा है कि सोना, चांदी और हीरे को भी 'ज़रूरी समान' कैसे माना जा सकता है।"

यूनियन ने पहले इससे पहले एक टास्क फ़ोर्स के गठन का आह्वान किया था, जो माइन के अंदर सुरक्षा मुहैया करने का काम करने वाला था, जहाँ सफ़ाई उपायों को 'ना मुमकिन है।'

एएमसीयू ने जोर देकर कहा है कि स्वास्थ्य मंत्रालय सहित विभिन्न संस्थानों से तकनीकी सलाह के साथ सुरक्षा मानकों का फैसला किया जाना चाहिए और इसे किसी भी उल्लंघन के लिए दंड के विनियमन के रूप में राजपत्रित और लागू किया जाना चाहिए।

एएमसीयू अध्यक्ष जोसफ़ मथुञ्ज्वा ने साफ़ शब्दों में कहा, "हम माइनों के अंदर कोई काम नहीं करेंगे जब तक इन दिशानिर्देशों को लागू नहीं किया जाता है।" हालांकि सरकार ने कंपनियों को लॉकडाउन से छूट दे दी है, और उन्होंने मज़दूरों को काम पर बुलाना शुरू कर दिया है।

एएमसीयू ने अपने सदस्यों को याद दिलाया है कि उनके अधिकारों के तहत, मालिकों की यह ज़िम्मेदारी है कि वो उनके(मज़दूरों) के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ काम की जगह बनाएँ और अगर वे ऐसा नहीं कर सकते हैं तो मज़दूरों को काम पर ना आने का पूरा अधिकार है।

 

South Africa
COVID 19
Corona Virus
cpovid 19 outbreak
Mining
mining workers south africa

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

क्या कोविड के पुराने वेरिएंट से बने टीके अब भी कारगर हैं?

कोविड-19 : दक्षिण अफ़्रीका ने बनाया अपना कोरोना वायरस टीका

कोविड-19 से सबक़: आपदाओं से बचने के लिए भारत को कम से कम जोखिम वाली नीति अपनानी चाहिए

राहुल गांधी ,मनमोहन सिंह ,और केजरीवाल की पत्नी हुई कोरोना वायरस से संक्रमित

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन कोरोना वायरस से संक्रमित

कोविड के नाम रहा साल: हमने क्या जाना और क्या है अब तक अनजाना 

Covid-19 : मुश्किल दौर में मानसिक तनाव भी अब बन चुका है महामारी

कोविड-19: अध्ययन से पता चला है कि ऑटो-एंटीबाडी से खतरनाक रक्त के थक्के बनने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है

कोरोना वायरस से पहले भूख हमें मार देगी


बाकी खबरें

  • सबरंग इंडिया
    जेके पुलिस ने जारी की 'अनटोल्ड कश्मीर फाइल्स', हर धर्म के लोग कश्मीरी उग्रवाद का शिकार हुए
    09 Apr 2022
    कहावत है कि सच को बहुत देर तक नहीं झुठलाया जा सकता है। जी हां, ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म पर मचे हो-हल्ले और विवाद के बीच जम्मू कश्मीर पुलिस ने अनटोल्ड कश्मीर फाइल्स (Untold Kashmir Files) जारी की है।…
  • ज़ाहिद खान
    प्रलेस : फ़ासिज़्म के ख़िलाफ़ फिर बनाना होगा जनमोर्चा
    09 Apr 2022
    9 अप्रैल, प्रगतिशील लेखक संघ के स्थापना दिवस पर विशेष: प्रलेस का किस तरह से गठन हुआ?, संगठन के पीछे क्या उद्देश्य थे? इस संगठन के विस्तार में क्या-क्या परेशानियां पेश आईं?, प्रगतिशील लेखक संघ से जुड़े…
  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    बेशर्म नंगई पर उतरा तंत्र, नफ़रती एजेंटों की पौ-बारा
    08 Apr 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने मध्यप्रदेश में पत्रकार व अन्य लोगों को थाने में अर्द्धग्न करने की घटना को लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताया और पीड़ित पत्रकार कनिष्क तिवारी से बात की। महंगाई में…
  • एजाज़ अशरफ़
    गुजरात दंगे और मोदी के कट्टर आलोचक होने के कारण देवगौड़ा की पत्नी को आयकर का नोटिस?
    08 Apr 2022
    नरेन्द्र मोदी सरकार स्पष्ट रूप से हिंदुत्व के कट्टर आलोचक के साथ राजनीतिक हिसाब चुकता कर रही है, इस उम्मीद के साथ कि ऐसा करके वह उन्हें भाजपा को चुनौती देने से रोक सकेगी। 
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    बीजेपी शासित एमपी और उत्तर प्रदेश में पत्रकारों पर ज़ुल्म क्यों ?
    08 Apr 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा चर्चा कर रहे हैं मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा पत्रकारों के साथ हुई अभद्र घटना पर। स्थानीय यूट्यूब पत्रकार कनिष्क तिवारी ने बताया…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License