NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
नज़रिया
भारत
राजनीति
ए के रॉय : जनबल से धनबल और बाहुबल को मात देना वाला योद्धा  
सच्चाई और ईमानदारी के साथ उनका अकेले तनकर खड़ा होने का जज़्बा उन्हें एक अलग श्रेणी में ले जाता है। जब राजनीति में बात-बात पर समझौता करना एक चलन बन गया हो,उस दौर में एके रॉय का सच्चाई और ईमानदारी के साथ पूरी निष्ठा से खड़ा होना नमन करने के साथ-साथ प्रेरणा लेने के लायक भी है। 
परन्जॉय गुहा ठाकुरता
24 Jul 2019
AK ROY
image courtesy: Indian Express

अरुण कुमार रॉय नहीं रहे। एके रॉय के नाम से वे खासे लोकप्रिय थे। मजदूरों के नेता के तौर पर उनकी पहचान रही है। वामपंथी धारा के जो ट्रेड यूनियन नेता हुए हैं, उनमें एके रॉय की हस्ती काफी बड़ी थी। पूरी जिंदगी मजदूरों के हकों और हितों के लड़ने वाले एके रॉय ने बीते रविवार को झारखंड के धनबाद में आखिरी सांसें लीं। 

1935 
में पैदा हुए एके रॉय का जीवन 84 साल का रहा। उन्होंने कोलकाता विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की शिक्षा हासिल करने के बाद उच्च शिक्षा जर्मनी से हासिल की। पढ़ाई करके लौटने के बाद उन्होंने सिंदरी में बतौर इंजीनियर काम करना शुरू किया। इस दौरान उन्हें मजदूरों की व्यथा ने काफी व्यथित किया। उन्हें लगा कि मजदूरों के लिए कुछ करना चाहिए। गरीब मजदूरों के हकों और हितों के लिए संघर्ष करने की इच्छा की वजह से उन्होंने बतौर इंजीनियर काम करना छोड़ दिया। अब वे पूरी तरह से मजदूरों के लिए काम करने लगे।

इस 84 साल में से उनके सार्वजनिक जीवन के जो साल रहे, वे सभी आम मजदूरों को समर्पित थे। सार्वजनिक जीवन में संघर्ष करते हुए वे तीन बार सांसद भी बने और तीन बार विधायक भी। विधायकी और सांसदी का चुनाव बहुत खर्चीला होता है। इन चुनावों में धनबल और बाहुबल का प्रभाव किसी से छिपा हुआ नहीं है। लेकिन एके रॉय के पास जनबल था। अपने जनबल से उन्होंने सांसदी और विधायकी के चुनावों में धनबल और बाहुबल को पछाड़ने में लगातार कामयाबी हासिल की। लोगों के लिए जिस निष्ठा से उन्होंने काम किया, उसी का परिणाम था कि वे बार-बार चुनाव जीते। लोकसभा में उन्होंने तीन बार धनबाद का प्रतिनिधित्व किया।
सांसद के तौर पर उन्हें जो वेतन मिलता था, उसे वे अपनी पार्टी कार्यकताओं और कोयला खदानों में काम करने वाले मजदूरों के बीच बांट देते थे। जब वे सांसद नहीं रहे तो उन्हें सांसदों का पेंशन मिलने लगा। लेकिन यह भी उन्होंने राष्ट्रपति कोष में दान कर दिया। उनका तर्क यह था कि एक नेता कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, इसलिए वे पेंशन नहीं लेंगे। वे बगैर बिजली वाले पार्टी कार्यालय में रहते थे। उनका कहना था कि जब तक हर मजदूर के घर बिजली नहीं पहुंच जाती तब तक उन्हें बिजली वाले घर में रहने का कोई हक नहीं है।


इसे भी पढ़े:- स्मृति शेष : ए के रॉय; लाल-हरे की एकता के सूत्रधार!

धनबाद की पहचान पूरे देश में कोयला के खदानों के लिए है। कोयला के खदानों के साथ ही धनबाद के कोयला माफिया की भी बात आती है। कुछ हिंदी फिल्मों में भी दिखाया गया है कि धनबाद के कोयला माफिया कितने प्रभावशाली रहे हैं। काला पत्थर और गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्में इसका उदाहरण हैं। लेकिन एके रॉय ने अपनी जीवन काल में बड़ी ही बहादुरी से इन कोयला माफिया से लोहा लिया। उन्होंने कोयला माफिया को भी मजबूर किया कि वे मजदूरों की हकमारी न करें। इस संघर्ष के जरिए उन्होंने मजदूरों को उनका हक दिलाने में कामयाबी हासिल की।
2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य का गठन हुआ। बहुत सारे लोगों अलग झारखंड राज्य के सूत्रधार के तौर पर शिबू सोरेन को देखते हैं। सोरेन झारखंड में मुख्यमंत्री भी बने और केंद्र सरकार में कोयला मंत्री भी। लेकिन जो लोग अलग झारखंड राज्य के गठन के लिए संघर्ष में शामिल रहे हैं, उन्हें पता है कि एके रॉय के संघर्ष ने अलग झारखंड राज्य की राह बनाई थी। जिस झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता के तौर पर सोरेन जाने गए, उसका गठन एके रॉय ने ही किया था। सोरेन उनके सहयोगी थे। लेकिन न तो उन्हें झारखंड का मुख्यमंत्री बनना था, न उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री बनना था और न ही उन्हीं लुटियन दिल्ली में बड़े बंगले का लोभ था, इसलिए उन्होंने खुद को न सिर्फ झारखंड मुक्ति मोर्चो से अलग किया बल्कि अलग झारखंड राज्य गठन का श्रेय लेने की दौड़ से भी खुद को दूर ही रखा।
बात चाहे देश की संसद की हो या फिर विधानसभाओं की। जब भी इन सदनों में सदस्यों के वेतन और भत्ते में बढ़ोतरी की बात आती है तो सत्ता पक्ष और विपक्ष में गजब की आम सहमति दिखती है। हर पक्ष के लोग इन प्रस्तावों का समर्थन करते नजर आते हैं। जब—जब ऐसी स्थिति भविष्य में कभी संसद या विधानसभाओं में दिखेगी, तब—तब एके रॉय याद आएंगे। जब वे लोकसभा सदस्य थे तो एक बार सांसदों के वेतन बढ़ाने का ऐसा ही एक प्रस्ताव आया। 543 सदस्यों की लोकसभा में एके रॉय अकेले सांसद थे जिन्होंने इसका विरोध किया। वे अकेले खड़े हुए। 
सच्चाई और ईमानदारी के साथ उनका अकेले तनकर खड़ा होने का जज्बा उन्हें एक अलग श्रेणी में ले जाता है। जब राजनीति में बात-बात पर समझौता करना एक चलन बन गया हो,उस दौर में एके रॉय का सच्चाई और ईमानदारी के साथ पूरी निष्ठा से खड़ा होना नमन करने के साथ-साथ प्रेरणा लेने के लायक भी है। 
एके रॉय ने सबसे गरीब लोगों के बीच काम किया। उन्होंने समाज के सबसे लाचार लोगों को आवाज दी। धनबाद और झरिया में जलती हुई कोयला खदानों में काम करने वाले आदिवासियों को उन्होंने एकजुट किया। उन्होंने इन कमजोर, लाचार और गरीब लोगों को एकजुट करके उन्हें जनबल की शक्ति का अहसास कराया। इस जनबल के आगे कोयला माफिया की बंदूकें भी बेअसर हो गई। एके रॉय ने कोयला माफिया की बंदूकों को अपनी निष्ठा और कार्यों से चुप कराया और गरीबों को उनका हक दिलाया।
मेरे लिए कॉमरेड एके रॉय को जानना सौभाग्य की बात है। ऐसे लोग बहुत कम होते हैं। लेकिन एके रॉय के जीवन और उनके कार्यों के बारे में देश के नौजवानों को बताया जाना चाहिए। ताकि कुछ लोग उनसे प्रेरणा लेकर गरीबों, मजदूरों और वंचितों के लिए काम करने की दिशा में आगे बढ़ सकें।

इसे भी पढ़े:- स्मृति शेष : ए के रॉय का होना और जाना...

A.K.ROY
Jharkhand
Bihar
dhanbad
Workers leader
Coal workers

Related Stories

इस आग को किसी भी तरह बुझाना ही होगा - क्योंकि, यह सब की बात है दो चार दस की बात नहीं

ख़बरों के आगे-पीछे: राष्ट्रीय पार्टी के दर्ज़े के पास पहुँची आप पार्टी से लेकर मोदी की ‘भगवा टोपी’ तक

भारत में हर दिन क्यों बढ़ रही हैं ‘मॉब लिंचिंग’ की घटनाएं, इसके पीछे क्या है कारण?

विचार-विश्लेषण: विपक्ष शासित राज्यों में समानांतर सरकार चला रहे हैं राज्यपाल

क्या बिहार उपचुनाव के बाद फिर जाग सकती है नीतीश कुमार की 'अंतरात्मा'!

परीक्षकों पर सवाल उठाने की परंपरा सही नहीं है नीतीश जी!

खोज़ ख़बर: गंगा मइया भी पटी लाशों से, अब तो मुंह खोलो PM

झारखंड: निजीकरण के ख़िलाफ़ असरदार रही बैंक हड़ताल, समर्थन में केंद्रीय ट्रेड यूनियनें भी उतरीं!

बिहार में क्रिकेट टूर्नामेंट की संस्कृति अगर पनप सकती है तो पुस्तकालयों की क्यों नहीं?

स्मृतिशेष: गणेश शंकर विद्यार्थी एक प्रतिबद्ध कम्युनिस्ट


बाकी खबरें

  • election
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव दूसरा चरण:  वोट अपील के बहाने सियासी बयानबाज़ी के बीच मतदान
    14 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव कितने अहम हैं, ये दिग्गज राजनेताओं की सक्रियता से ही भांपा जा सकता है, मतदान के पहले तक राजनीतिक दलों और राजनेताओं की ओर से वोट के लिए अपील की जा रही है, वो भी बेहद तीखे…
  • unemployment
    तारिक़ अनवर
    उत्तर प्रदेश: क्या बेरोज़गारी ने बीजेपी का युवा वोट छीन लिया है?
    14 Feb 2022
    21 साल की एक अंग्रेज़ी ग्रेजुएट शिकायत करते हुए कहती हैं कि उनकी शिक्षा के बावजूद, उन्हें राज्य में बेरोज़गारी के चलते उपले बनाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
  • delhi high court
    भाषा
    अदालत ने ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 44 हजार बच्चों के दाख़िले पर दिल्ली सरकार से जवाब मांगा
    14 Feb 2022
    पीठ ने कहा, ‘‘शिक्षा का अधिकार अधिनियम और पिछले वर्ष सीटों की संख्या, प्राप्त आवेदनों और दाखिलों की संख्या को लेकर एक संक्षिप्त और स्पष्ट जवाब दाखिल करें।’’ अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होगी।
  • ashok gehlot
    भाषा
    रीट पर गतिरोध कायम, सरकार ने कहा ‘एसओजी पर विश्वास रखे विपक्ष’
    14 Feb 2022
    इस मुद्दे पर विधानसभा में हुई विशेष चर्चा पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट मुख्य विपक्षी दल के विधायकों ने सदन में नारेबाजी व प्रदर्शन जारी रखा। ये विधायक तीन कार्यदिवसों से इसको लेकर सदन में प्रदर्शन कर…
  • ISRO
    भाषा
    इसरो का 2022 का पहला प्रक्षेपण: धरती पर नज़र रखने वाला उपग्रह सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित
    14 Feb 2022
    पीएसएलवी-सी 52 के जरिए धरती पर नजर रखने वाले उपग्रह ईओएस-04 और दो छोटे उपग्रहों को सोमवार को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित कर दिया। इसरो ने इसे ‘‘अद्भुत उपलब्धि’’ बताया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License