NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
गुवाहाटी में मॉल के बाहर ग्रेनेड विस्फोट में 12 लोग घायल
गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दो लोग एक मोटरसाइकिल से आये और उन्होंने रात लगभग आठ बजे चिड़ियाघर के ठीक सामने आर जी बरुआ रोड पर शॉपिंग मॉल के सामने एक ग्रेनेड फेंका।
16 May 2019
asam

असम के गुवाहाटी में एक शॉपिंग मॉल के सामने बुधवार की शाम को उल्फा (आई) उग्रवादियों की तरफ से किए गए ग्रेनेड विस्फोट में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के दो कर्मियों समेत कम से कम 12 लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दो लोग एक मोटरसाइकिल से आये और उन्होंने रात लगभग आठ बजे चिड़ियाघर के ठीक सामने आर जी बरुआ रोड पर शॉपिंग मॉल के सामने एक ग्रेनेड फेंका।

प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री पीयूष हजारिका ने कहा, ‘‘हमारी जानकारी के मुताबिक विस्फोट में 12 लोग घायल हो गये। उनमें से पांच का गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से एक की हालत गंभीर है। पांच अन्य जिन्हें मामूली चोटें आई हैं उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य उनके इलाज का खर्च उठाएगा।”

हजारिका ने अस्पताल का दौरा किया और घायलों के इलाज के बारे में पूछा।

कामरूप मेट्रोपोलिटन आपदा प्रबंधन अधिकरण के सीईओ विद्युत विकास भगवती ने बताया कि दो को आंखों में चोट आई है और उन्हें नेत्र अस्पताल ले जाया गया है।

कई घायलों की पहचान अभी शेष है।

विस्फोट स्थल शहर के बीचों बीच है और श्रद्धांजलि कनन पार्क के करीब स्थित है जहां शाम में लोग बड़ी संख्या में एकत्रित होते हैं।

भगवती ने बताया, “घायलों में एसएसबी के दो जवान शामिल हैं। एक कॉलेज छात्रा भी घायलों में शामिल है।”

पुलिस महानिदेशक कुलधर सैकिया ने मौके पर पहुंचे संवाददाताओं से कहा, “ऐसा संदेह है कि ग्रेनेड पुलिस के दल पर फेंका गया था।”

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने तेजी से जांच करने और अपराधियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं।

स्थानीय टीवी चैनलों ने खबर दी कि उल्फा (आई) के प्रमुख परेश बरुआ ने विस्फोट की जिम्मेदारी ली है लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

 

Assam
bomb blast
India

Related Stories

इतवार की कविता : 'टीवी में भी हम जीते हैं, दुश्मन हारा...'

असम में भूकंप के हल्के झटके, राज्य में 9 दिनों में तीसरा भूकंप

असम में ऑयल इंडिया के कुएं में आग अभी भी जारी, दो दमकलकर्मियों के शव मिले

आईटीबीपी के जवान ने गोलीबारी की, छह जवानों की मौत

सीसीडी के संस्थापक सिद्धार्थ का शव मिला, पुलिसकर्मियों ने आत्महत्या का संदेह जताया

गलत पहचान: 'विदेशी' महिला मानकर हिरासत शिविर में रखी गई बुजुर्ग महिला तीन साल बाद रिहा

बिहार ही नहीं पूरे देश में बीमार है स्वास्थ्य सेवा!

झारखंड विधान सभा चुनाव 2019 : भूख से मरनेवालों की बढ़ती कतार !

महाराष्ट्र : बद से बदतर होते जा रहे हैं सूखे के हालात


बाकी खबरें

  • BJP Manifesto
    रवि शंकर दुबे
    भाजपा ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’: पुराने वादे भुलाकर नए वादों की लिस्ट पकड़ाई
    08 Feb 2022
    पहले दौर के मतदान से दो दिन पहले भाजपा ने यूपी में अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। साल 2017 में जारी अपने घोषणा पत्र में किए हुए ज्यादातर वादों को पार्टी धरातल पर नहीं उतार सकी, जिनमें कुछ वादे तो…
  • postal ballot
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: बिगड़ते राजनीतिक मौसम को भाजपा पोस्टल बैलट से संभालने के जुगाड़ में
    08 Feb 2022
    इस चुनाव में पोस्टल बैलट में बड़े पैमाने के हेर फेर को लेकर लोग आशंकित हैं। बताते हैं नजदीकी लड़ाई वाली बिहार की कई सीटों पर पोस्टल बैलट के बहाने फैसला बदल दिया गया था और अंततः NDA सरकार बनने में उसकी…
  • bonda tribe
    श्याम सुंदर
    स्पेशल रिपोर्ट: पहाड़ी बोंडा; ज़िंदगी और पहचान का द्वंद्व
    08 Feb 2022
    पहाड़ी बोंडाओं की संस्कृति, भाषा और पहचान को बचाने की चिंता में डूबे लोगों को इतिहास और अनुभव से सीखने की ज़रूरत है। भाषा वही बचती है जिसे बोलने वाले लोग बचते हैं। यह बेहद ज़रूरी है कि अगर पहाड़ी…
  • Russia China
    एम. के. भद्रकुमार
    रूस के लिए गेम चेंजर है चीन का समर्थन 
    08 Feb 2022
    वास्तव में मॉस्को के लिए जो सबसे ज्यादा मायने रखता है, वह यह कि पेइचिंग उसके विरुद्ध लगने वाले पश्चिम के कठोर प्रतिबंधों के दुष्प्रभावों को कई तरीकों से कम कर सकता है। 
  • Bihar Medicine
    एम.ओबैद
    बिहार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाः मुंगेर सदर अस्पताल से 50 लाख की दवाईयां सड़ी-गली हालत में मिली
    08 Feb 2022
    मुंगेर के सदर अस्पताल में एक्सपायर दवाईयों को लेकर घोर लापरवाही सामने आई है, जहां अस्पताल परिसर के बगल में स्थित स्टोर रूम में करीब 50 लाख रूपये से अधिक की कीमत की दवा फेंकी हुई पाई गई है, जो सड़ी-…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License