NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
झारखण्ड की भाजपा सरकार का एक और नया कारनामा
15 मिनट की जनसुनवाई और 1700 एकड़ आदिवासियों की जमीन अडानी के हवाले
संघर्ष संवाद
07 Dec 2016
झारखण्ड की भाजपा सरकार का एक और नया कारनामा

झारखण्ड के गोड्डा जिले के मोतिया गांव में अडानी पावर प्लांट को दी जा रही 1700 एकड़ जमीन के खिलाफ ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने 6 दिसंबर 2016 को गोड्डा में जनसुनवाई आयोजित की। इस जनसुनवाई के खिलाफ हो रहे विरोध को ही अपना हथियार बना प्रशासन ने न सिर्फ जनसुनवाई को बीच में ही रोक दिया बल्कि ग्रामीणों पर बर्बर लाठी चार्ज भी किया। और इसी के साथ देखते ही देखते 15 मिनट के अंदर 1700 एकड़ जमीन अडानी के हवाले कर दी गई। हम यहां पर आपके साथ दीपक रंजीत की इस जनसुनवाई के नाटक की विस्तृत रिपोर्ट साझा कर रहे है;

पूंजीपतियों के बहुमत सरकार ने अदानी के कहने पर गोड्डा, झारखण्ड में ग्रामीणों के उपर किया लाठी चार्ज।

गोड्डा में प्रस्तावित अदानी पॉवर प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों में बड़ते आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने आज दिनांक 6 दिसंबर 2016 गोड्डा में जनसुनवाई का आयोजन किया था।

जिसमे ग्रामीणों के विरोध को दबाने के लिए प्रशासन ने लाठी चला दिया। और रघुवर के पूंजीपति समर्थित पुलिस ने लोगों को घर में घुस-घुस कर मारा है। जिसमे दर्जनों ग्रामीण घायल हुआ।

प्रशासन ने अपना चतुराई दिखाते हुए एक ही दिन, एक ही समय में गोड्डा के मोतिया इलाके में 2 जनसुनवाई का आयोजन किया। ताकि पॉवर प्लांट का विरोध कर रहे समूह इकठ्ठा न हो सके। विरोध जोरदार न सके परन्तु इसके बावजूद अदानी पॉवर प्लांट का जोरदार विरोध हुआ। जिस कारण प्रशासन ने लाठीचार्ज के बहाने जनता के आवाज को दबाने के लिए जनसुनवाई को बिच में ही रोक दिया।

प्रशासन ने एक और चालाकी यह किया था कि जनसुनवाई में सिर्फ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को ही आने का इजाजत था। उसमे भी जो लोग अदानी के दलाल तत्व के लोगो को ही अन्दर आने का परमिशन मिला। बाकि जो अपना जमीन छोड़ना नहीं चाहता है, विस्थापित नहीं होना चाहता है वैसे लोगो को वोटर कार्ड दिखाने के बाद भी अन्दर नहीं जाने दिया गया।

सवाल तो यह भी उठ सकता है कि प्रशासन और अदानी के कर्मचारी वहां कैसे उपस्थित थे? क्या वे भी प्रस्तावित पॉवर प्लांट क्षेत्र के निवासी थे?

प्रशासन के रवैये से साफ़ प्रतीत होता है कि वे अब सीधे- सीधे पूंजीपतियों के दलाली पर उतर आया है और संकेत दे रहा है कि नोटबंदी के दौर में आपको अपना मुह भी बंद रखना पड़ेगा। क्यूंकि साहब को न सुनना पसंद नहीं है।

आप विस्थापन के खिलाफ आवाज उठाते है तो आप विकास विरोधी कहलायेंगे। बाद में आपके ऊपर नक्सलाईट होने का तमगा भी खुद ही लगा देंगे।

उससे भी नहीं माने तो जिसतरह बड़कागांव में गोलीकांड हुआ उसी तरह अगला गोलीकांड गोड्डा में भी करवा दिया जायेगा। आखिर विकास के लिए उन्हें हमारा खून भी तो चाहिए होगा। जबतक झारखंडी लोग मिट खप नहीं जाते इसके बिना कहा उनका विकास होगा।

हो सकता इसका रुपरेखा अदानी साहब रघुवर दास के ऑफिस में रच भी चूका होगा। स्थानीय नीति में दिकुओं को प्राथमिकता देना । इसके बाद सीएनटी/एसपीटी एक्ट में पूंजीपतियों के लिए छेड़छाड़ किया जाना और अब बड़कागांव गोलीकांड, खूंटी गोलीकांड के बाद गोड्डा में अदानी के प्रस्तवित पॉवर प्लांट में लाठी चार्ज करना उसी दिशा में रघुवर दास का बढता कदम साफ़ साफ़ दिख रहा है।

झारखंडी भाइयों अब तो जागिये अपने हक़अधिकार के लिए उठ खड़े होईये।

अभी नहीं तो कभी नहीं।

 

Courtesy: संघर्ष संवाद
झारखण्ड
अदानी
भाजपा

Related Stories

#श्रमिकहड़ताल : शौक नहीं मज़बूरी है..

आपकी चुप्पी बता रहा है कि आपके लिए राष्ट्र का मतलब जमीन का टुकड़ा है

कोयला आयात घोटाला : अदानी समूह ने राहत पाने के लिए बॉम्बे हाइ कोर्ट का रुख किया

शोभापुर लिंचिंग: बच्चे पिता के इंतज़ार में हैं जो अब नहीं लौट सकते

नागाड़ी लिंचिंगः एक परिवार के 3 सदस्य मार दिए गए, मुख्य संदिग्ध फरार

अबकी बार, मॉबलिंचिग की सरकार; कितनी जाँच की दरकार!

आरक्षण खात्मे का षड्यंत्र: दलित-ओबीसी पर बड़ा प्रहार

झारखंड बंद: भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के खिलाफ विपक्ष का संयुक्त विरोध

फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट: खूँटी बलात्कार में पत्थलगड़ी के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है

पत्थलगड़ी सरकार के सर पर चढ़ी!


बाकी खबरें

  • लाल बहादुर सिंह
    सावधान: यूं ही नहीं जारी की है अनिल घनवट ने 'कृषि सुधार' के लिए 'सुप्रीम कमेटी' की रिपोर्ट 
    26 Mar 2022
    कारपोरेटपरस्त कृषि-सुधार की जारी सरकारी मुहिम का आईना है उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट। इसे सर्वोच्च न्यायालय ने तो सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन इसके सदस्य घनवट ने स्वयं ही रिपोर्ट को…
  • भरत डोगरा
    जब तक भारत समावेशी रास्ता नहीं अपनाएगा तब तक आर्थिक रिकवरी एक मिथक बनी रहेगी
    26 Mar 2022
    यदि सरकार गरीब समर्थक आर्थिक एजेंड़े को लागू करने में विफल रहती है, तो विपक्ष को गरीब समर्थक एजेंडे के प्रस्ताव को तैयार करने में एकजुट हो जाना चाहिए। क्योंकि असमानता भारत की अर्थव्यवस्था की तरक्की…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,660 नए मामले, संशोधित आंकड़ों के अनुसार 4,100 मरीज़ों की मौत
    26 Mar 2022
    बीते दिन कोरोना से 4,100 मरीज़ों की मौत के मामले सामने आए हैं | जिनमें से महाराष्ट्र में 4,005 मरीज़ों की मौत के संशोधित आंकड़ों को जोड़ा गया है, और केरल में 79 मरीज़ों की मौत के संशोधित आंकड़ों को जोड़ा…
  • अफ़ज़ल इमाम
    सामाजिक न्याय का नारा तैयार करेगा नया विकल्प !
    26 Mar 2022
    सामाजिक न्याय के मुद्दे को नए सिरे से और पूरी शिद्दत के साथ राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में लाने के लिए विपक्षी पार्टियों के भीतर चिंतन भी शुरू हो गया है।
  • सबरंग इंडिया
    कश्मीर फाइल्स हेट प्रोजेक्ट: लोगों को कट्टरपंथी बनाने वाला शो?
    26 Mar 2022
    फिल्म द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग से पहले और बाद में मुस्लिम विरोधी नफरत पूरे देश में स्पष्ट रूप से प्रकट हुई है और उनके बहिष्कार, हेट स्पीच, नारे के रूप में सबसे अधिक दिखाई देती है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License