NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
झारखंड चुनाव: 20 सीटों पर मतदान, सिसई में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत, दो घायल
इस चरण में जमशेदपुर पूर्वी सीट पर सबकी नजरें टिकी हैं, जहां से राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के ख़िलाफ़ उनकी ही सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सरयू राय चुनाव लड़ रहे हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
07 Dec 2019
jharkhand election
Image Courtesy: Hindustan Times

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 सीटों में से 18 पर मतदान शनिवार दोपहर तीन बजे और जमशेदपुर पूर्व और पश्चिम सीट पर शाम पांच बजे सम्पन्न हो गया। इस दौरान सिसई में सुरक्षा बलों और ग्रामीणों की झड़प में बल की ओर से की गई गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए।

इस चरण में जमशेदपुर पूर्वी सीट पर सबकी नजरें टिकी हैं, जहां से राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के ख़िलाफ़ उनकी ही सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सरयू राय चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस और जेएमएम गठबंधन की ओर से यहां कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ मैदान में हैं।  

इसे पढ़ें : झारखंड की 'वीआईपी' सीट जमशेदपुर पूर्वी : रघुवर को सरयू की चुनौती, गौरव तीसरा कोण

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार दोपहर तीन बजे तक जिन 18 सीटों पर मतदान हुआ वहां 59.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

जमशेदपुर पूर्व और पश्चिम सीट पर शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

इस चरण में दोपहर तीन बजे तक बहरागोड़ा में 66.38 प्रतिशत, घाटशिला में 64.47 प्रतिशत, पोटका में 61.00 प्रतिशत, जुगसलाई में 59.00 प्रतिशत, जमशेदपुर पूर्वी में 46.41 प्रतिशत, जमशेदपुर पश्चिमी में 43.22 प्रतिशत, सराइकेला में 56.77 प्रतिशत, चाईबासा में 62.28 प्रतिशत, मझगांवा में 66.67 प्रतिशत, जगन्नाथपुर में 60.99 प्रतिशत, मनोहरपुर में 60.03 प्रतिशत, चक्रधरपुर में 62.72 प्रतिशत, खरसावां में 60.12 प्रतिशत, तमाड़ में 67.83 प्रतिशत, तोरपा में 59.11 प्रतिशत, खूंटी में 59.20 प्रतिशत, मांडर में 61.14 प्रतिशत, सिसई में 68.60 प्रतिशत, सिमडेगा में 59.07 प्रतिशत, कोलेबीरा में 56.5 प्रतिशत मतदान हुआ।

वहीं सिसई में सुरक्षा बलों और ग्रामीणों की झड़प में बल की ओर से की गई गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए।

अपर पुलिस महानिदेशक एवं झारखंड चुनाव में सुरक्षा मामलों के नोडल अधिकारी मुरारीलाल मीणा ने बताया कि सिसई में सुबह ग्रामीणों और सुरक्षाकर्मियों में किसी बात को लेकर झड़प हो गयी जिसका लाभ उठाकर कुछ असामाजिक तत्वों ने बूथ नंबर 36 पर आरपीएफ के जवानों से हथियार छीनने की कोशिश की। इसके बाद आरपीएफ की गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत हो गयी और अन्य दो लोग घायल हो गये, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

उन्होंने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है। एक घायल व्यक्ति जिसके पैर में गोली लगी है उसे इलाज के लिए रांची के ‘रिम्स’ लाया गया है। दूसरे घायल व्यक्ति के कंधे को छूते हुए गोली निकल गयी, जिससे उसे हल्की चोट आयी है।

चौबे ने बताया कि सिसई के मतदान केन्द्र संख्या 36 पर फिलहाल मतदान बाधित है और यहां पुनर्मतदान कराये जाने की संभावना है। संबद्ध विधानसभा क्षेत्र के जिला निर्वाचन पदाधिकारी की घटना के संबन्ध में जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।

झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच चरणों में 20 दिसम्बर तक मतदान होना है। पहले चरण में 13 सीटों पर 30 नवम्बर को मतदान हुआ था। मतगणना 23 दिसम्बर को होगी।

पुलिस अधिकारी मौत

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए जारी मतदान में ड्यूटी पर तैनात एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र गिरी की हृदय गति रुकने से मौत हो गयी। वह 44 वर्ष के थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के रहने वाले सहायक पुलिस उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र गिरि की पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला उपमंडल में बहरागोड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में बरसोले में मतदान केन्द्र 234 पर तैनाती के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि गिरि को निकट के स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गिरि के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

Jharkhand Elections 2019
सरयू राय
रघुवर दास
बीजेपी
झारखंड विधानसभा चुनाव
झारखंड चुनाव
Saryu Rai
RAGHUVAR DAS
Jharkhand Election
BJP
Gaurav vallabh
गौरव वल्लभ

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • kisan andolan
    लाल बहादुर सिंह
    MSP की लड़ाई जीतने के लिए UP-बिहार जैसे राज्यों में शक्ति-संतुलन बदलना होगा
    15 Dec 2021
    किसान इस बात को समझ गए हैं कि MSP उनका जायज हक है, यह बात अब पूरे देश के किसानों की अनुभूति का हिस्सा बन गयी है। और जैसा मार्क्स ने कहा, कोई विचार जब जनगण की अनुभूति बन जाता है तो वह एक Material…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    लखीमपुर हत्याकांड पर SIT की रिपोर्ट, योगी की मुफ़्त राशन योजना पर सवाल और अन्य ख़बरें
    14 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी लखीमपुर हत्याकांड पर SIT की रिपोर्ट, योगी की मुफ़्त राशन योजना और अन्य ख़बरों पर।
  • gorakhpur university
    सत्येन्द्र सार्थक
    अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे गोरखपुर विश्वविद्यालय के शोध छात्र, अचानक सिलेबस बदले जाने से नाराज़
    14 Dec 2021
    दीनदयाल गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के अंदर प्री पीएचडी छात्रों के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कमलकांत ने कहा- इससे पहले हम सात बार प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन हमारी माँगें मानने की बजाय बातचीत…
  • Nagaland
    स्मृति कोप्पिकर
    कुन्नूर से नागालैंड: दो अंत्येष्टि, योग्य और अयोग्य पीड़ित
    14 Dec 2021
    मीडिया और अभिजात्य वर्ग ने नागालैंड में हत्याओं से मुंह मोड़ लिया, एक बार फिर उस चयनात्मकता को प्रदर्शित किया जिससे घटनाएं आम लोगों के सामने परोसी जाती हैं।
  • Brigadier's daughter
    रवि शंकर दुबे
    मुख्यमंत्री पर टिप्पणी पड़ी शहीद ब्रिगेडियर की बेटी को भारी, भक्तों ने किया ट्रोल
    14 Dec 2021
    भक्तों के चंगुल में फंसकर कुछ दिनों पहले ब्रिगेडियर एल एस लिड्डर की बेटी ट्रोल हो गई थीं…जिससे परेशान होकर उन्हें अपना ट्वीटर अकाउंट डिलीट करना पड़ा गया था।  लिड्डर की बेटी का गुनाह सिर्फ इतना था कि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License