NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
केरल में मरने वालों की संख्या सौ के पार, आंध्र में 87 गांव बाढ़ की चपेट में
कृष्णा नदी में आई बाढ़ का प्रकोप कम होने के बावजूद आंध्र प्रदेश के कृष्णा और गुंटूर जिलों में कई गांव और सैकड़ों एकड़ खेत अभी भी जलमग्न हैं। हिमाचल में बारिश के कारण शनिवार को रोहतांग- मनाली मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। केरल में मृतकों की संख्या शनिवार को 113 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
17 Aug 2019
keral flood
Image courtesy: NDTV

केरल में बाढ़ के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं, लेकिन मरने वालों की संख्या सौ के पार पहुंच गई है। उधर,कृष्णा नदी में आई बाढ़ का प्रकोप कम होने के बावजूद आंध्र प्रदेश के कृष्णा और गुंटूर जिलों में कई गांव और सैकड़ों एकड़ खेत अभी भी जलमग्न हैं। ग्यारह वर्षीय एक बच्ची की मौत के साथ ही राज्य में बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या दो हो गयी।

एनडीआरएफ के कर्मियों ने एक लड़की का शव बरामद किया जो शुक्रवार को कृष्णा जिले में उफनाई नदी में डूब गयी थी। 

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि गुंटूर जिले में एक किसान की भी शुक्रवार को डूबकर मौत हो गयी।

आंध्र प्रदेश में स्टेट रीयल टाईम गवर्नेंस सेंटर के अनुसार तड़के जलस्तर अधिकतम 8.21 लाख क्यूसेक तक पहुंचने के बाद विजयवाड़ा के प्रकाशम बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यह घटकर 7.99 लाख क्यूसेक रह गया। 

जलाशयों से पानी के बहाव में कमी देखी गई है लेकिन फिर भी कृष्णा और गुंटूर जिलों में 32 मंडलों के तहत आने वाले 87 गांवों के 17,500 लोगों की मुसीबतें अगले दो दिनों तक जारी रह सकती हैं।

दोनों जिलों में 24 गांव बाढ़ के कारण पूरी तरह जलमग्न हैं।

कृष्णा और गुंटूर में 11,553 लोगों को 56 राहत शिविरों में ले जाया गया है जहां भोजन और पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। 

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, दोनों जिलों में कुल 4,352 घरों में पानी भरा हुआ है। 

इन जिलों में 5,311 हेक्टेयर कृषि फसलें और 1,400 हेक्टेयर की बागवानी फसलें बाढ़ में डूबी हैं। 

इस बीच, तडेपल्ली मंडल के तहसीलदार ने भारी बाढ़ के मद्देनजर विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू को नोटिस भेजकर उंडावल्ली में कृष्णानदी के तट पर किराये के बंगले को खाली करने को कहा है। 

नायडू हैदराबाद में थे इसलिए नोटिस बंगले में सुरक्षाकर्मियों को थमाया गया। 

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कृष्णा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। मंत्रीगण विजयवाड़ा के जलमग्न क्षेत्रों में गये और उन्होंने राहत कार्यों का निरीक्षण किया।

मूसलाधार बारिश के कारण कांगड़ा में सभी शिक्षण संस्थान बंद

हिमाचल प्रदेश से ख़बर है कि कांगड़ा जिले में भारी बारिश के कारण सभी शिक्षण संस्थान शनिवार को बंद कर दिए गए।

कांगड़ा के उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि जिले के कई हिस्सों में शुक्रवार शाम से लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर शनिवार सुबह यह निर्देश जारी किए।

प्रजापति ने कहा,‘‘ जिले में लगातार हो रही बारिश और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए आज (शनिवार को) स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रहने की घोषणा की जाती है।’’

मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को ‘ऑरेन्ज अलर्ट’ जारी करते हुए राज्य में भारी बारिश को लेकर आगाह किया था। साथ ही ‘रेड वॉर्निंग’ जारी करते हुए कांगड़ा सहित कई जिलों में शनिवार और रविवार को मूसलाधार बारिश होने की जानकारी दी थी।

रोहतांग-मनाली मार्ग बाधित

हिमाचल में ही भारी बारिश के कारण शनिवार को रोहतांग- मनाली मार्ग पर यातायात बाधित हो गया।

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि जिले के कोकसार चौकी के नजदीक एक नाले में पानी का स्तर बढ़ जाने के बाद मार्ग बााधित हो गया।

उन्होंने कहा कि सड़क बाधित होने के कारण कई वाहन फंस गए हैं लेकिन किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

केरल में जनजीवन हो रहा है सामान्य, मृतक संख्या 113 हुई

बारिश से बुरी तरह प्रभावित केरल में हालात धीरे धीरे सामान्य हो रहे हैं और लोग राहत शिविरों से अपने घरों की तरफ जाने लगे हैं। बहरहाल, शनिवार तक मृतकों की संख्या 113 हो गयी।

जानकारी के अनुसार मलप्पुरम में 50 और वायनाड में 12 लोगों की जान चली गयी है। वहां, 28 लोग अभी भी लापता हैं।

वायनाड में पुतुमला और मलप्पुरम में कवलप्पारा में तलाशी अभियान लगातार चलाया जा रहा है। दोनों क्षेत्र आठ अगस्त से दक्षिण पश्चिम मानसून के दूसरे चरण से बुरी तरह प्रभावित हुए है। भूस्खलन ने वहां दो गांवों का सफाया कर दिया है।

हैदराबाद से विशेषज्ञों के एक दल के शनिवार को कवलप्पारा पहुंचने की उम्मीद है जो ग्राउंड पेनेट्राटिंग राडार (जीपीआर) की मदद से जमीन में दब गये शवों का पता लगायेंगे।

ताजा जानकारी में बताया गया कि मलप्पुरम में 21 लोग, वायनाड में 7 लोग और कोट्टायम में एक व्यक्ति लापता है।

रिपोर्ट में बताया गया कि कोझिकोड में 17 लोगों, कन्नूर एवं त्रिशूर में नौ-नौ लोगों और इडुक्की से पांच लोगों की मौत हुई है। 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Kerala
Krishna River
heavy rains
Heavy rain and storm
Andhra pradesh
himalaya
natural desaster
NDRF

Related Stories

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

बनारस : गंगा में नाव पलटने से छह लोग डूबे, दो लापता, दो लोगों को बचाया गया

सीपीआईएम पार्टी कांग्रेस में स्टालिन ने कहा, 'एंटी फ़ेडरल दृष्टिकोण का विरोध करने के लिए दक्षिणी राज्यों का साथ आना ज़रूरी'

झारखंड रोपवे दुर्घटना: वायुसेना के हेलिकॉप्टरों ने 10 और लोगों को सुरक्षित निकाला

सीताराम येचुरी फिर से चुने गए माकपा के महासचिव

केरल में दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत लगभग सभी संस्थान बंद रहे

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 7,554 नए मामले, 223 मरीज़ों की मौत

केरल : वीज़िंजम में 320 मछुआरे परिवारों का पुनर्वास किया गया

किसी मुख्यमंत्री के लिए दो राज्यों की तुलना करना उचित नहीं है : विजयन

खोज ख़बर: हिजाब विवाद हो या नफ़रती भाषण, सब कुछ चुनाव के लिए कब तक


बाकी खबरें

  • sbi
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    DCW का SBI को नोटिस, गर्भवती महिलाओं से संबंधित रोजगार दिशा-निर्देश वापस लेने की मांग
    29 Jan 2022
    एसबीआई ने नयी भर्तियों या पदोन्नत लोगों के लिए अपने नवीनतम मेडिकल फिटनेस दिशानिर्देशों में कहा कि तीन महीने से अधिक अवधि की गर्भवती महिला उम्मीदवारों को ‘‘अस्थायी रूप से अयोग्य’’ माना जाएगा।
  • Yogi
    रश्मि सहगल
    यूपी चुनाव: पिछले 5 साल के वे मुद्दे, जो योगी सरकार को पलट सकते हैं! 
    29 Jan 2022
    यूपी की जनता में इस सरकार का एक अजीब ही डर का माहौल है, लोग डर के मारे खुलकर अपना मत ज़ाहिर नहीं कर रहे हैं लेकिन अंदर ही अंदर एक अलग ही लहर जन्म ले रही है, जो दिखाई नहीं देती। 
  • Pegasus
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    पेगासस मामले में नया खुलासा, सीधे प्रधानमंत्री कठघरे में, कांग्रेस हुई हमलावर
    29 Jan 2022
    अमेरिकी समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर के अनुसार, 2017 में भारत और इजराइल के बीच हुए लगभग दो अरब डॉलर के अत्याधुनिक हथियारों एवं खुफिया उपकरणों के सौदे में पेगासस स्पाईवेयर तथा एक मिसाइल…
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: कैसे करेंगे चुनाव प्रचार? जब बागों में ही नहीं है कोई बहार! 
    29 Jan 2022
    बिहार चुनाव होते हैं तो नीतीश बाबू अपने 15 साल के शासन को भुलाकर लालू-राबड़ी की सरकार को कोसते रहते हैं, लेकिन यूपी में किसको कोसेंगे? यहाँ तो उनके ही भाई-बंधुओं की सरकार है।
  • potato farming UP
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव: आलू की कीमतों में भारी गिरावट ने उत्तर प्रदेश के किसानों की बढ़ाईं मुश्किलें
    29 Jan 2022
    ख़राब मौसम और फसल की बीमारियों के बावजूद, यूपी की आलू बेल्ट में किसानों ने ऊंचे दामों की चाह में आलू की अच्छी पैदावार की है। हालांकि, मौजूदा खुदाई के मौसम में गिरती कीमतों ने उनकी उम्मीदों पर पानी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License