NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
किसका साथ, किसका विकास?
महेश कुमार
22 Sep 2015

मोदी सरकार को सत्ता में आये एक वर्ष से ऊपर हो गया है. लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर मोदी सरकार किसके साथ है और किसका विकास कर रही है.  जिन लोगो ने उनके नारों को ध्यान में रखते हुए उन्हें वोट दिया था उसमें से बड़ी संख्या निराश नज़र आने लगी है. क्योंकि न तो उन्हें सबका साथ नज़र आ रहा है और न ही सबका विकास. अभी भी एक बड़ी संख्या जोकि संघी राजनीति को पसंद नहीं करती है लेकिन मोदी के नारों पर अभी आस लगाए बैठी है कि अब शायद सबका साथ और सबका विकास होगा. वे मानते हैं कि अभी सत्ता में आये हुए ही कितने दिन हैं और यह कहकर वे कहीं न कहीं झूठे ही सही अपने निराश मन को बहलाने की नाकाम कोशिश करते नज़र आते हैं. यह विश्वास झूठा ही सही, जल्दी ही टूट जाएगा. हालांकि बहुमत जनता का विश्वास तो पहले ही टूट चुका है. दिल्ली के चुनावों में भाजपा शर्मनाक हार इस बात का पक्का सबूत है. अब बिहार की जनता मोदी के खूठे वायदों का हिसाब मांगने के लिए तैयार हो रही है. यद्दपि कॉर्पोरेट मीडिया अभी से ही भाजपा और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर दिखा रहा है लेकिन और कई चेनल या एजेंसियां अपने सर्वेक्षणों में भाजपा की बढ़त तक दिखा रहे हैं. लेकिन जब बिहार के चुनाव के नतीजे खुलेंगे तो दिल्ली जैसी हार तो नहीं लेकिन हाँ भाजपा को बड़ी हार का मुहं यहाँ भी देखना पड़ेगा.

                                                                                                                               

खैर अपने विकास के मुद्दे पर वापस आते हैं. दर-असल मोदी ने सत्ता में आते ही अपनी मंशा पूरी दुनिया के सामने ज़ाहिर कर दी थी कि उनकी सभी नीतियाँ देश और विदेश के कॉर्पोरेट को ध्यान में रखकर बनेगी. इन नीतियों में आम जनता का स्थान केवल नाम मात्र के लिए होगा और इसके लिए वे बैमानी नारों और योजनाओं की घोषणा करेंगे; जैसे जनधन योजना, स्वच्छ भारत, बीमा योजना, श्रमेव जयते, सबका साथ सबका विकास आदि. काफी चालाकी से इन नारों और योजनाओं के तहत मोदी ने आम जनता के जनमानस को मानसिक तौर पर उलझाने की कोशिश और अहसास कराने की पूरी कोशिश की, कि वे आम जनता के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध हैं. लेकिन मोदी सरकार का एक-एक कदम जनता के खिलाफ पड़ता गया और गरीब और मेहनतकश जनता की तकलीफों में कमी होने की बजाय उसमें इजाफा होता चला गया.

मोदी जी के जितने भी विदेश दौरे होते हैं उनमे ज्यादातर में अदानी और अम्बानी उनके प्रतिनिधिमंडल में शामिल होते हैं. वे हमेशा अपने आस-पास कॉर्पोरेट की कम्पनी को पसंद करते हैं. क्योंकि मोदी जी का मानना है कि जब व्यापार बढेगा तभी तो रोज़गार बढेगा, खुशहाली बढ़ेगी, गरीबी दूर होगी इत्यादि-इत्यादि. रोज़गार बढाने के लिए पूँजी की जरूरत है. और यह पूँजी दो लोगों के हाथ में है एक तो देश और विदेश के पूंजीपतियों के हाथ में और दुसरे सरकार के हाथ में. मोदी जी सरकार की पूँजी और कॉर्पोरेट  की पूँजी में आपसी सहयोग कायम कर देश में व्यापार को बढ़ाना चाहती है जिससे कि सबका साथ सबका विकास संभव हो सके. तो नारे का असल अर्थ क्या है सबका साथ का मतलब – सभी पूंजीपतियों चाहे वह देशी हो या विदेशी का साथ और सबका विकास यानी पूंजीपतियों और सत्ताधारियों का विकास. इस पैरोडी पर अमरिका न जाने कितने समय से चल रहा है. इसलिए अमरिका में 0.1 प्रतिशत आबादी के पास उतनी ही पूँजी जो अमरिका की निचले स्तर पर जीवन व्यतीत कर रही 90 प्रतिशत आबादी के पास है. यानी मोदी सरकार देश की बड़ी संपत्ति को अंधे मुनाफे के नाम पर पूंजीपतियों की झोली में डालना चाहती है. यह विकास का रास्ता आम जनता के लिए नहीं है. यह घनघोर पूंजीवादी रास्ता है जो आम आदमी और गरीब बेबस को और ज्यादा अन्धकार की तरफ धकेलता जाएगा.

वैसे भी अब लोग विकास के बारे में नहीं सोच रहें हैं. भाजपा की नकेल अपने हाथ में रखने वाली संघ ने अब जनता के सामने बड़े मुद्दे खड़े कर दिए हैं. जैसे खाने में क्या खाना है? किस त्यौहार पर क्या खाना है? कपडे कैसे पहनने हैं? कौनसे धार्मिक त्यौहार पर कैसे आचरण करना है? लोगों के पास बहुत कुछ है अब सोचने के लिए. अब उसके इन बातों के लिए वक्त नहीं है मोदी ने चुनाव जितने के लिए कौन कौन से नारे दिए थे. वे सब बीती बातें हैं. अब तो उसे इतिहास कौनसा पढना है, महिलाओं को कौनसी मर्यादों में रहना है, लव जिहाद, घर वापसी, कम से कम चार बच्चे पैदा अकरने की तैयारी करनी है. यह सब सोचना है. हाँ अगर कोई मोदी के नारों पर सवाल खड़ा करे, कोई अंधविश्वास के खिलाफ बोले, अगर ईश्वर के आस्तित्व को स्वीकार न करना चाहे, कोई सब धर्मों के समुदायों में सद्भाव की बात करें तो उससे निबटने के बारे में सोचना है. उनकी आवाज़ को कैसे ठंडा किया जाए उसके बारे में सोचना है. आप सोचो और सोचते रहो कि पंसारे, दाभोलकर और कलबुर्गी क्यों मार दिया गया. क्योंकि अब तो यही सब होना है. जिनका साथ होना ठाट उनका साथ मिल गया और जिनका विकास होना था उनका विकास हो गया.

डिस्क्लेमर:- उपर्युक्त लेख में वक्त किए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत हैं, और आवश्यक तौर पर न्यूज़क्लिक के विचारों को नहीं दर्शाते ।

कलबुर्गी
पानसरे
दाभोलकर
अच्छे दिन
सबका साथ सबका विकास
नरेन्द्र मोदी
भाजपा
बिहार चुनाव
लव जिहाद
घर वापसी

Related Stories

कार्टून क्लिक : नए आम बजट से पहले आम आदमी का बजट ख़राब!

#श्रमिकहड़ताल : शौक नहीं मज़बूरी है..

पेट्रोल और डीज़ल के बढ़ते दामों 10 सितम्बर को भारत बंद

आपकी चुप्पी बता रहा है कि आपके लिए राष्ट्र का मतलब जमीन का टुकड़ा है

अबकी बार, मॉबलिंचिग की सरकार; कितनी जाँच की दरकार!

आरक्षण खात्मे का षड्यंत्र: दलित-ओबीसी पर बड़ा प्रहार

झारखंड बंद: भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के खिलाफ विपक्ष का संयुक्त विरोध

झारखण्ड भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल, 2017: आदिवासी विरोधी भाजपा सरकार

यूपी: योगी सरकार में कई बीजेपी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप

मोदी के एक आदर्श गाँव की कहानी


बाकी खबरें

  • lakshmibai college teacher Dr Neelam
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    डीयू : दलित शिक्षक का आरोप विभागाध्यक्ष ने मारा थप्पड़, विभागाध्यक्ष का आरोप से इनकार
    18 Aug 2021
    "शिक्षण संस्थानों में यह कोई पहली ऐसी घटना नहीं है बल्कि इससे पहले भी समाज के निचले तबके से आने वाले छात्र और शिक्षक इस प्रकार के जातिगत हमलों और जातिसूचक टिप्पणियों का सामना करते आये हैं।…
  • Farmers
    रूबी सरकार
    प्रधानमंत्री फसल बीमा के नाम पर किसानों से लूट, उतना पैसा दिया नहीं जितना ले लिया
    18 Aug 2021
    कृषि पर संसद की स्थायी समिति की रिपोर्ट कहती है कि निजी बीमा कंपनियों को प्रीमियम के तौर पर जितनी राशि मिली और कंपनियों द्वारा नुकसान के एवज में जो राशि किसानों को दी गई, अगर इसकी तुलना की जाए तो…
  • taiban
    पीपल्स डिस्पैच
    तालिबान द्वारा दिए गए आश्वासनों के बावजूद अफ़ग़ानवासियों को अपने भविष्य की चिंता
    18 Aug 2021
    कई मीडिया संगठनों की रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेरिका ने रविवार को देश में अरबों डॉलर की अफ़ग़ान संपत्ति को फ्रीज़ कर दिया है।
  • संदीपन तालुकदार
    नया शोध बताता है कि सबसे पहले चीन में बने थे सिक्के
    18 Aug 2021
    शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि उन्होंने कांसे से बने छोटे फावड़े के आकार के सिक्कों की खोज की है जो लगभग 2,600 साल पहले चीन में बड़े पैमाने पर बनाए गए थे।
  • afgan
    अजय कुमार
    कैसे अमेरिका का अफ़ग़ानिस्तान में खड़ा किया गया 20 साल का झूठ भरभरा कर ढह गया?
    18 Aug 2021
    सबसे गहरी सच्चाई तो यही है कि भले ही अमेरिकी राष्ट्रपति कुछ भी कहें कि उन्होंने अफगानिस्तान की कई स्तर पर मदद की। लेकिन हकीकत यह है कि बम, बारूद, गोली और सेना के बलबूते समाज को नहीं बदला जा सकता।…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License