NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
शिक्षा
भारत
राजनीति
कम्प्यूटर शिक्षकों पर पुलिस का लाठीचार्ज:  "यह कश्मीर नहीं है साहब, बल्कि हरियाणा का दृश्य है!"
हज़ारों कंप्यूटर शिक्षक हरियाणा राज्य सरकार से समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, जब स्थानीय पुलिस ने उन्हें डंडो  से मारना शुरू कर दिया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
19 Sep 2019
teacher protest
Image courtesy:Hindustan times

"यह कश्मीर नहीं है साहब , बल्कि हरियाणा का दृश्य  है और ये कश्मीर के भटके हुए पत्थरबाज़ नहीं, सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा देने वाले शिक्षक हैं।" ग़लती बस इतनी है कि उन्हें भूख लगती है, उनके बच्चे उनसे खाना मांगते हैं, लेकिन बच्चों को नहीं पता कि पहले लाठी खानी पड़ती है।"   

ये कहा था हरियाणा के पंचकूला में 16 सितंबर को पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण  लाठी चार्ज के बाद प्रदर्शन कर रहे कंप्यूटर शिक्षकों ने।

कंप्यूटर शिक्षक कल्याण संघ (CTWA) के बैनर तले लगभग 650 कंप्यूटर शिक्षक, हरियाणा राज्य सरकार से समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, जब स्थानीय पुलिस ने उन्हें डंडो  से मारना शुरू कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप उनमें से कई बुरी तरह घायल हो गए और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

CTWA अध्यक्ष बलराम धीमान ने न्यूज़क्लिक को बताया कि "राज्य में हज़ारों कंप्यूटर शिक्षक 20 अगस्त के बाद से विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध की मुख्य मांग है कि 2,200 कंप्यूटर शिक्षक और अन्य 2,300 कंप्यूटर लैब सहायक, जो 2013 से सेवा में हैं, उन्हें नियमित किया जाए।"

हरियाणा सरकार द्वारा उन्हें आउटसोर्स करने के बाद 2013 में सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए निजी कंपनियों द्वारा कंप्यूटर शिक्षकों और लैब सहायकों को काम पर रखा गया था। हालांकि, कम वेतन, कोई भत्ते और नौकरी की सुरक्षा नहीं होने के कारण शिक्षक और सहायकों ने नियमितीकरण की मांग की।

कंप्यूटर लैब सहायक संघ के महिपाल सिंह सैनी ने कहा, "राज्य में प्रयोगशाला सहायकों को पिछले छह महीने से उनका मासिक वेतन नहीं मिला है, और कल [17 सितंबर को] हमें सिर्फ़ एक महीने का वेतन मिला।"

सैनी के अनुसार, हरियाणा के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में कंप्यूटर शिक्षकों के लिए लगभग 3,300 पद स्वीकृत हैं। हालांकि, उनमें से कोई भी अभी तक भरा नहीं गया है। इसके बजाय, अनुबंध के आधार पर शिक्षकों को काम पर रखा गया है जो रोज़ शोषण का शिकार हैं।

धीमान ने कहा, "जब हम वर्षों से समान काम कर रहे है, अब उन ख़ाली पदों पर हमें समायोजित क्यों नहीं कर रही सरकार? यही हम सरकार से मांग कर रहे हैं।"

दिलचस्प बात यह है कि हरियाणा राज्य में इस साल के आख़िर में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावों से पहले, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर नीतिगत बदलाव की श्रृंखला की घोषणा करके राज्य में सरकारी कर्मचारियों के वोटों के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हालांकि, अधिकांश घोषणाओं के साथ ही राज्य में कर्मचारियों के श्रम अधिकारों को ताक पर रख दिया गया, श्रमिक ठेकाकरण को ख़त्म करने और समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर सड़कों पर हैं। 

क्या खट्टर सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान देगी! अभी यह देखना बाक़ी है।

Haryana
haryana govt.
Manohar Lal khattar
teachers protest
lathicharge on teacher's
Government schools

Related Stories

हिसारः फसल के नुक़सान के मुआवज़े को लेकर किसानों का धरना

दिल्ली : पांच महीने से वेतन न मिलने से नाराज़ EDMC के शिक्षकों का प्रदर्शन

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

एमपी : ओबीसी चयनित शिक्षक कोटे के आधार पर नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे

हड़ताल के कारण हरियाणा में सार्वजनिक बस सेवा ठप, पंजाब में बैंक सेवाएं प्रभावित

हरियाणा: आंगनबाड़ी कर्मियों का विधानसभा मार्च, पुलिस ने किया बलप्रयोग, कई जगह पुलिस और कार्यकर्ता हुए आमने-सामने

हरियाणा : आंगनवाड़ी कर्मचारियों की हड़ताल 3 महीने से जारी, संगठनों ने सरकार से की बातचीत शुरू करने की मांग

केंद्र सरकार को अपना वायदा याद दिलाने के लिए देशभर में सड़कों पर उतरे किसान

हरियाणा: आंगनवाड़ी कर्मचारियों के आंदोलन के 50 दिन पूरे

हरियाणा की 20,000 हड़ताली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता करनाल में करेंगी रैली


बाकी खबरें

  • up
    न्यूज़क्लिक टीम
    शिक्षक उम्मीदवारों ने योगी सरकार को दी 2022 के लिए चुनौती
    07 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक ने इस ग्राउंड रिपोर्ट में लखनऊ में जून 2021 से चल शिक्षक उमीदवारों के विरोध प्रदर्शन में शामिल उमीदवारों से बात की| दरअसल, 2019 उत्तर प्रदेश शिक्षक प्रवेश परीक्षा में 69,000 सहायक…
  • Abahlali
    पवन कुलकर्णी
    अबहलाली बेस के नवनिर्वाचित महासचिव मजोंडोलो का संकल्प: "हम प्रतिरोध करेंगे"
    07 Dec 2021
    अपने ज़बरदस्त दमन के दौरान भी अपने प्रभाव का विस्तार करते हुए आयोजित होती रहने वाली अबहलाली बेस मजोंडोलो की इस कांग्रेस ने दक्षिण अफ़्रीका के झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे लोगों के इस आंदोलन को लेकर…
  • Omicron
    संदीपन तालुकदार
    ओमिक्रॉन: प्राथमिक अध्ययन के मुताबिक दोबारा हो सकता है कोरोना संक्रमण
    07 Dec 2021
    एंटीबॉडी, ओमिक्रॉन पर कैसे हमला करती हैं, अभी इसे देखने के लिए परीक्षण चल रहे हैं और आने वाले हफ़्ते में इनके जारी होने की संभावना है।
  • democracy
    डॉ. राजू पाण्डेय
    संविधान दिवस की गूंज और लोकतंत्र को कमज़ोर करने के सुनियोजित प्रयास
    07 Dec 2021
    फ्रीडम हाउस के अनुसार जब से नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने हैं तब से राजनीतिक अधिकारों और नागरिक स्वतन्त्रता में गिरावट आई है और यह गिरावट 2019 में मोदी जी के दुबारा चुने जाने के बाद और तेज…
  • Sudha Bharadwaj
    भाषा
    एल्गार परिषद मामला: सुप्रीम कोर्ट ने सुधा भारद्वाज की ज़मानत के ख़िलाफ़ एनआईए की याचिका ख़ारिज की
    07 Dec 2021
    न्यायमूर्ति यू यू ललित, न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने एनआईए की दलीलों पर विचार करने से इनकार करते हुए कहा, ‘‘हमें उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License