NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति

‘भारत बंद’ LIVE : देशभर में बंद को व्यापक समर्थन, दुकानें और मंडियां बंद, रेल व सड़क यातायात प्रभावित, जगह-जगह धरना-प्रदर्शन

तीन नए कृषि क़ानूनों के विरोध और किसानों के समर्थन में आज के भारत बंद का देश भर में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। सभी राज्यों से बंद की तस्वीरें मिल रही हैं। दुकानें बंद हैं, रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। किसान और उनके समर्थन में विभिन्न संगठन सड़कों पर हैं। जगह-जगह धरना, प्रदर्शन चल रहा है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
08 Dec 2020

तीन नए कृषि क़ानूनों के विरोध और किसानों के समर्थन में आज के भारत बंद का देश भर में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। सभी राज्यों से बंद की तस्वीरें मिल रही हैं। दुकानें बंद हैं, रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। जगह-जगह धरना, प्रदर्शन चल रहा है। किसान और उनके समर्थन में विभिन्न संगठन सड़कों पर हैं। आज के बंद को आज के बंद को सभी प्रमुख विपक्षी राजनीतिक दलों, 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, भारत के बैंकों, बीमा क्षेत्र, विश्वविद्यालय और स्कूल के शिक्षकों/अधिकारियों, छात्रों, नौजवानों सहित महिलाओं, दलितों और आदिवासियों के संगठनों, सशस्त्र बलों के अवकाशप्राप्त सैनिकों, फ़िल्म उद्योग से जुड़े कामगारों, अनौपचारिक क्षेत्र और अनुबंध कामगारों, आदि सहित सैकड़ों अन्य संगठनों ने समर्थन किया है। यहां तक कि कवि, लेखक, पत्रकार भी लिख रहे हैं कि Poets for farmers, Writer for Farmers, Journalist for farmers.

Live blog

 प्रदर्शन कर रहे किसान सड़के, ‘टोल प्लाजा’ जाम करने को तैयार

11:15 IST, Dec 08

केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ मंगलवार को ‘भारत बंद’ का आह्वान करने वाले किसान संगठनों ने प्रमुख मार्ग और ‘टोल प्लाजा’ जाम करने की तैयारी शुरू कर दी है। अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) के महासचिव हन्नान मोल्ला ने कहा कि ‘भारत बंद’ किसानों की ताकत दिखाने का एक जरिया है और उनकी जायज मांगों को देशभर के लोगों का समर्थन मिला है। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने पूर्वाह्र 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग और ‘टोल प्लाजा’ जाम करने की चेतावनी दी है। इस दौरान आपातकालीन सेवाओं को छूट दी जाएगी। 

तीनों काले कानून वापस हों: हन्नान मोल्ला 

11:15 IST, Dec 08

अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) के महासचिव हन्नान मोल्ला ने कहा, ‘‘ हम तीनों कानूनों की पूरी तरह वापसी की अपनी मांग पर अडिग हैं और किसी तरह के संशोधनों पर राजी नहीं होंगे। ये ऐसे काननू हैं, जिसमें संशोधन से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आज हमने बंद बुलाया है और अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो, हम अपने आंदोलन को अगले स्तर पर ले जाने को तैयार हैं।’’ ‘भारत बंद’ के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सभी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी और शहर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के पूरे इंतजाम किए हैं। 

ऑटो रिक्शा और टैक्सी यूनियन भी समर्थन में 

11:15 IST, Dec 08

‘भारत बंद’ का समर्थन करते हुए कुछ ऑटो रिक्शा और टैक्सी यूनियन के लोग भी आज राष्ट्रीय राजधानी में वाहन नहीं चलाएंगे। दिल्ली के सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत गिल ने उनके कई साथियों के आज हड़ताल पर होने का दावा किया। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली-एनसीआर में ‘एप’ आधारित करीब चार लाख कैब हैं। इनमें से अधिकतर हड़ताल पर हैं।’

अमेरिका के कई सांसदों ने भारत में आंदोलनरत किसानों का समर्थन किया

11:18 IST, Dec 08

अमेरिका के कई सांसदों ने भारत में नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन किया है और उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। किसानों के प्रदर्शन पर विदेशी नेताओं के बयानों को भारत ने ‘‘भ्रामक’’ और ‘‘अनुचित’’ बताया है और कहा है कि यह एक लोकतांत्रिक देश का आंतरिक मामला है। अमेरिकी कांग्रेस के सांसद डग लामाल्फा ने सोमवार को कहा, ‘‘भारत में अपनी आजीविका बचाने की खातिर और सरकार के भ्रामक, अस्पष्ट नियम-कायदों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पंजाबी किसानों का मैं समर्थन करता हूं।’’ कैलिफोर्निया से रिपब्लिकन सांसद ने कहा, ‘‘पंजाबी किसानों को अपनी सरकार के खिलाफ हिंसा के भय के बगैर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाजत होनी चाहिए।’’ 

भारत अपने नागरिकों को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन की अनुमति दे: अमेरिकी सांसद

11:18 IST, Dec 08

अमेरिका के डेमोक्रेट सांसद जोश हार्डर ने कहा, ‘‘भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। उसे अपने नागरिकों को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अनुमति देनी चाहिए। मैं इन किसानों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सार्थक बातचीत की अपील करता हूं।’’ सांसद टी जे कॉक्स ने कहा कि भारत को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार को बरकरार रखना चाहिए और अपने नागरिकों की रक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। सांसद एंडी लेवी ने कहा कि उन्हें भारत में किसानों के आंदोलन से प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसे 2021 में जनता की ताकत को उभरने के तौर पर देखता हूं।’’

अमेरिकी की मुख्यधारा की मीडिया में आंदोलन की चर्चा

11:21 IST, Dec 08

 भारत में किसानों के आंदोलन को अमेरिका की मुख्यधारा की मीडिया ने भी जगह दी है। ‘न्यूयार्क टाइम्स’ ने लिखा है, ‘‘प्रदर्शन दिल्ली के बाहर तक फैल गया है। किसानों ने दक्षिणी राज्यों केरल और कर्नाटक तथा पूर्वोत्तर के राज्य असम में भी मार्च निकाला और बैनरों के साथ प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों ने भी एकजुटता दिखाते हुए दिल्ली से लगी राज्य की सीमा पर प्रदर्शन किया।’’ ‘सीएनएन’ की एक खबर के मुताबिक हजारों किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर डटे हैं। इन किसानों को आशंका है कि नए कानूनों से उनकी रोजीरोटी पर असर पड़ेगा।

दिल्ली पुलिस ने सीमाओं और बाजारों की बढ़ाई सुरक्षा

11:23 IST, Dec 08

केन्द्र के नए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों द्वारा मंगलवार को आहूत ‘भारत बंद’ के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सभी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी और शहर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के पूरे इंतजाम किए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘राष्ट्रीय राजधानी में, खासकर सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।’ उन्होंने कहा कि लोगों को सड़कों पर आवाजाही के दौरान कोई परेशानी ना हो और कोई भी किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

ऑटो, टैक्सी संघ भी बंद में शामिल

11:24 IST, Dec 08

दिल्ली सर्वोदय चालक संघ के अध्यक्ष कमलजीत गिल ने दावा किया कि उसके अधिकतर सदस्य हड़ताल पर हैं। यह संगठन ओला और उबर जैसी ऐप आधारित टैक्सी के चालकों का प्रतिनिधित्व करता है।
 

नहीं चल रहीं टैक्सी

11:24 IST, Dec 08

दिल्ली: दिल्ली टैक्सी टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने कहा कि दिल्ली राज्य टैक्सी सहकारी समिति और कौमी एकता कल्याण संघ समेत अनेक संघों से जुड़े वाहन चालक हड़ताल पर हैं।
 

दिल्ली पुलिस का ट्वीट, टिकरी, झाड़ोदा बॉर्डर पूरी तरह से बंद

11:25 IST, Dec 08

डीसीपी (यातायात पश्चिम रेंज) ने ट्वीट किया, ‘टिकरी, झाड़ोदा बॉर्डर , ढांसा यातायात के लिए पूरी तरह बंद हैं। बडूसराय बॉर्डर केवल कार और दो-पहिया जैसे हल्के वाहनों के लिए खुली है।’ पुलिस ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि हरियाणा जाने के लिए दौराला, कापासहेड़ा, राजोकड़ी,एनएच-8, बिजवासन, पालम विहार और डूंडाहेड़ा बॉर्डर खुले हैं। भारतीय किसान एकता संगठन के अध्यक्ष जगजीत सिंह दल्लेवाला ने सोमवार को किसानों से शांति बनाये रखने और बंद लागू करने के लिए किसी से नहीं उलझने की अपील की। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार को हमारी मांगों को स्वीकार करना होगा। हम नए कृषि कानूनों को वापस लेने से कम किसी चीज में नहीं मानेंगे।’

हम किसानों के साथ

11:25 IST, Dec 08

दिल्ली: दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ और दिल्ली प्रदेश टैक्सी संघ के महासचिव राजेंद्र सोनी ने कहा, ‘‘हमारे सभी ऑटो और टैक्सियां सामान्य तरीके से चल रहे हैं। हम किसानों और उनकी मांगों का समर्थन करते हैं लेकिन हड़ताल से आम आदमी को समस्या होगी।’’

 

बिहार में भारत बंद का असर कई जिलों में वाम दल कार्यकर्ताओं ने रोकी ट्रेन

11:27 IST, Dec 08

दरभंगा , सहरसा , नालांद सहित कई जिलों में वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोकी है । इसके साथ ही कई जगहों पर रास्ते रोके जाने की ख़बर है

image

image

वाम और कांग्रेस समर्थकों ने बंगाल में सड़कों, रेल पटरियों को किया जाम

11:27 IST, Dec 08

कोलकाता: कांग्रेस और वाम दलों के समर्थकों ने मंगलवार को किसानों द्वारा आहूत ‘भारत बंद’ के समर्थन में राज्य में कई स्थानों पर रेल पटरियों को जाम किया और सड़कों पर धरना दिया।
 

 दिल्ली के मुख्यमंत्री जहां जाना चाहें, जा सकते हैं: दिल्ली पुलिस 

11:28 IST, Dec 08

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के उस दावे का खंडन किया है जिसमें पार्टी ने जानकारी दी थी कि दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर पर नज़रबंद किया गया है, मुख्यमंत्री कल जब सिंघु बॉर्डर गए थे तभी से उन्हें नज़रबंद किया हुआ है।

उत्तरी दिल्ली के डीसीपी, एंटो अल्फोंस ने कहा है, 'ये बयान बिल्कुल गलत है। दिल्ली के मुख्यमंत्री जहां जाना चाहें, जा सकते हैं।'

दिल्ली के मुख्यमंत्री को पुलिस ने लिया हिरासत में

11:28 IST, Dec 08

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसे लेकर ट्वीट किया गया है।

image

भारत बंद के समर्थन में आंध्रा प्रदेश में वाम सहित तमाम दल सड़क पे उतरे

11:28 IST, Dec 08

imageimageimage

imageimage

महाराष्ट्र के अनेक हिस्सों में एपीएमसी बंद

11:36 IST, Dec 08

मुंबई: भारत बंद के समर्थन में महाराष्ट्र के अनेक हिस्सों में कृषि उपज विपणन समितियां (एपीएमसी) बंद हैं। पुणे, नासिक, नागपुर और औरंगाबाद जैसे बड़े शहरों में थोक मंडियां बंद हैं। कई शहरों में खुदरा मंडियां भी बंद हैं।
 

मप्र के होशंगाबाद जिले में हुआ विरोध प्रदर्शन

11:36 IST, Dec 08

भोपाल: ‘भारत बंद’ के समर्थन में प्रदर्शनकारियों ने मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के सिवनी-मालवा क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया। क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की।
 

भारत बंद उत्तर प्रदेश में किसान  और मजदूर नेताओं की गिरफ्तारी  

11:38 IST, Dec 08

किसान संगठन के नेताओं ने दावा किया कि उत्तरप्रदेश में  प्र अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष भारत सिंह को आगरा में साथियों सहित गिरफ्तार किये,अन्य जिलों में भी तमाम नेताओ-कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया,।

उड़ीसा में भारत बंद का दिख रहा है व्यापक असर

11:38 IST, Dec 08

उड़ीसा में भारत बंद के समर्थन में सीपीएम कार्यकर्ताओं ने भुवनेश्वर में ट्रेन रोकी

image

 

image

Pagination

  • Next page ››
farmers movement
AIKS
AIKSCC
Punjab Farmers
BJP
Bharat Bandh

Related Stories

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

पंजाब: आप सरकार के ख़िलाफ़ किसानों ने खोला बड़ा मोर्चा, चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर डाला डेरा

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

दिल्ली: सांप्रदायिक और बुलडोजर राजनीति के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

आंगनवाड़ी महिलाकर्मियों ने क्यों कर रखा है आप और भाजपा की "नाक में दम”?

NEP भारत में सार्वजनिक शिक्षा को नष्ट करने के लिए भाजपा का बुलडोजर: वृंदा करात


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली उच्च न्यायालय ने क़ुतुब मीनार परिसर के पास मस्जिद में नमाज़ रोकने के ख़िलाफ़ याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार किया
    06 Jun 2022
    वक्फ की ओर से प्रस्तुत अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि यह एक जीवंत मस्जिद है, जो कि एक राजपत्रित वक्फ संपत्ति भी है, जहां लोग नियमित रूप से नमाज अदा कर रहे थे। हालांकि, अचानक 15 मई को भारतीय पुरातत्व…
  • भाषा
    उत्तरकाशी हादसा: मध्य प्रदेश के 26 श्रद्धालुओं की मौत,  वायुसेना के विमान से पहुंचाए जाएंगे मृतकों के शव
    06 Jun 2022
    घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शिवराज ने कहा कि मृतकों के शव जल्दी उनके घर पहुंचाने के लिए उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वायुसेना का विमान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था, जो स्वीकार कर लिया…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव
    06 Jun 2022
    23 जून को उपचुनाव होने हैं, ऐसे में तमाम नामों की अटकलों के बाद समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद्र यादव पर फाइनल मुहर लगा दी है। वहीं धर्मेंद्र के सामने भोजपुरी सुपरस्टार भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं।
  • भाषा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन ‘पार्टीगेट’ मामले को लेकर अविश्वास प्रस्ताव का करेंगे सामना
    06 Jun 2022
    समिति द्वारा प्राप्त अविश्वास संबंधी पत्रों के प्रभारी सर ग्राहम ब्रैडी ने बताया कि ‘टोरी’ संसदीय दल के 54 सांसद (15 प्रतिशत) इसकी मांग कर रहे हैं और सोमवार शाम ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में इसे रखा जाएगा।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 
    06 Jun 2022
    देश में कोरोना के मामलों में आज क़रीब 6 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है और क़रीब ढाई महीने बाद एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 25 हज़ार से ज़्यादा 25,782 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License