NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति

लाइव ब्लॉग: देशभर में श्रमिक हड़ताल, किसानों का विरोध जारी

केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गुरुवार को देश भर के मजदूर संगठन और किसान संगठन सड़कों पर उतर गए हैं और जगह जगह धरने प्रदर्शन तथा रैलियों का आयोजन किया गया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
26 Nov 2020

केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गुरुवार को देश भर के मजदूर संगठन और किसान संगठन सड़कों पर उतर गए हैं और जगह जगह धरने प्रदर्शन तथा रैलियों का आयोजन किया गया है।

वाम समर्थित 10 केंद्रीय मजदूर संगठनों के आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल में भारतीय जनता पार्टी समर्थक भारतीय मजदूर संघ शामिल नहीं हैं। मजदूर संघ ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है।

मजदूरों की हड़ताल में बैंक कर्मचारी भी शामिल हैं जिससे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हैं। विभिन्न सरकारी, निजी और कुछ विदेशी बैंकों के चार लाख कर्मचारी केंद्रीय मजदूर संगठनों की इस  एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग ले रहे हैं।

दस केंद्रीय मजदूर संगठनों में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक), ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक), हिंद मजदूर सभा (एचएमएस), सेंटर फार इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू), ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी), ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर (टीयूसीसी), सेल्फ-एम्प्लॉइड वूमेन्स एसोसिएशन (सेवा), ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (एआईसीसीटीयू), लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन (एलपीएफ) और यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस (यूटीयूसी) शामिल है। इसके अलावा अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने भी हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की है। कुछ स्वतंत्र फेडरेशन और संगठन भी हडताल में शामिल हैं। हड़ताल में 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं।

 

Live blog

सरकार चर्चा के लिए तैयार: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

15:49 IST, Nov 26

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार को कहा है कि नए कानून बनाना समय की आवश्यकता थी। पंजाब में हमारे किसान भाई-बहनों को कुछ भ्रम है, हमने भ्रम दूर करने के लिए सचिव स्तर पर वार्ता की। मैंने 3 दिसंबर को सभी किसान यूनियन को पुन: बैठक के लिए अनुरोध किया है, सरकार चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है।

मजदूर-किसानों की हड़ताल सफल: सीपीआई

16:00 IST, Nov 26

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के महासचिव अतुल कुमार अनजान ने मजदूर-किसानों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल करार देते हुए गुरुवार को कहा कि हड़ताल के कारण सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठान और ग्रामीण बाजार 80 प्रतिशत बंद रहे। अनजान ने कहा कि देश के बैंक, एलआईसी जनरल बीमा, कोयला खदान, कई राज्यों के सड़क परिवहन निगम में पूर्ण बंदी रही और हज़ारों किसान, मजदूर, ग्रामीण 'भारत बंद' का नारा लेकर अपनी मांगों के समर्थन में उतरे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों,  बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और हाल ही में संसद में पास किए गए श्रमिक एवं किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ देश के ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने मिलकर  देशव्यापी हड़ताल तथा ग्रामीण भारत बंद का आयोजन  किया। इससे से  देश का सामाजिक, आर्थिक जनजीवन ठहर-सा गया।

आंसू गैस और वाटर कैनन का प्रयोग कर ​किसानों को रोका जा रहा: अतुल कुमार अनजान

16:00 IST, Nov 26

अखिल भारतीय किसान महासभा के महासचिव अतुल कुमार अनजान ने गुरुवार को बताया कि 27 नवंबर को देश के किसानों के 'दिल्ली चलो' आह्वान के तहत दिल्ली को चारों तरफ से केंद्र सरकार ने पुलिस के माध्यम से घेर लिया और लाखों की संख्या में आ रहे पंजाब, हरियाणा उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड और सुदूर दक्षिण के राज्यों के किसानों की राजधानी में प्रवेश को लगभग रोक दिया। भाकपा नेता ने कहा कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश से दिल्ली में आने वाले दिल्ली गाजियाबाद बॉर्डर, दिल्ली फरीदाबाद बॉर्डर, करनाल हाईवे, हापुर उत्तर प्रदेश, दिल्ली चंडीगढ़ हाईवे, अंबाला पटियाला बॉर्डर, शंभू बॉर्डर अंबाला हरियाणा बॉर्डर सहित राज्य मार्गों पर पुलिस और किसानों के बीच में जमकर संघर्ष हुआ। घनघोर शीतलहर में किसानों पर पुलिस के द्वारा आंसू गैस का प्रयोग कर वाटर कैनन से पानी की बरसात कर उन्हें भिंगोया गया फिर भी किसान  डटे रहे।

नए कृषि क़ानून के ख़िलाफ़ हाजीपुर में वाम दलों का प्रदर्शन

16:49 IST, Nov 26

मोदी सरकार के नए कृषि क़ानून के ख़िलाफ़ बिहार के हाजीपुर में वाम दलों ने रैलियां निकाली और इसे वापस लेने का आह्वान किया। दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद के आह्वान पर सीपीआई (एम), सीपीआईएमएल, सीपीआई, आरजेडी एवं अन्य श्रमिक संगठनों ने हाजीपुर जंक्शन से जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। सीपीआईएम के जिला सचिव राजनारायण सिंह ने कहा कि नया श्रम क़ानून पूरी तरह कॉर्पोरेट के हित में है। इस कानून के जरिए मजदूरों का हक छीन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार आत्मनिर्भरता की बात करती है और दूसरी तरफ प्राइवेटाइजेशन को बढ़ावा दे रही है। 

26 november protest

Pagination

  • Previous page ‹‹
CITU
AITUC
INTUC
hms
BJP
all india strike
AIKSCC
AIKS
farmers protest
Narendra modi

Related Stories

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

झारखंड-बिहार : महंगाई के ख़िलाफ़ सभी वाम दलों ने शुरू किया अभियान

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

मुंडका अग्निकांड: सरकारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रेड यूनियनों ने डिप्टी सीएम सिसोदिया के इस्तीफे की मांग उठाई


बाकी खबरें

  • blast
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हापुड़ अग्निकांड: कम से कम 13 लोगों की मौत, किसान-मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन
    05 Jun 2022
    हापुड़ में एक ब्लायलर फैक्ट्री में ब्लास्ट के कारण करीब 13 मज़दूरों की मौत हो गई, जिसके बाद से लगातार किसान और मज़दूर संघ ग़ैर कानूनी फैक्ट्रियों को बंद कराने के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही…
  • Adhar
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: आधार पर अब खुली सरकार की नींद
    05 Jun 2022
    हर हफ़्ते की तरह इस सप्ताह की जरूरी ख़बरों को लेकर फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन
  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष
    05 Jun 2022
    हमारे वर्तमान सरकार जी पिछले आठ वर्षों से हमारे सरकार जी हैं। ऐसा नहीं है कि सरकार जी भविष्य में सिर्फ अपने पहनावे और खान-पान को लेकर ही जाने जाएंगे। वे तो अपने कथनों (quotes) के लिए भी याद किए…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' का तर्जुमा
    05 Jun 2022
    इतवार की कविता में आज पढ़िये ऑस्ट्रेलियाई कवयित्री एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' जिसका हिंदी तर्जुमा किया है योगेंद्र दत्त त्यागी ने।
  • राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित
    04 Jun 2022
    देशभक्तों ने कहां सोचा था कि कश्मीरी पंडित इतने स्वार्थी हो जाएंगे। मोदी जी के डाइरेक्ट राज में भी कश्मीर में असुरक्षा का शोर मचाएंगे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License