NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
राजनीति
लखनऊ में हिन्दू समाज पार्टी के नेता की हत्या, समर्थकों का हंगामा, बसों में तोड़फोड़
लखनऊ के कैंट इलाके में सोमवार 21 अक्टूबर को विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होना है और उससे पहले ही लखनऊ की फ़ज़ा ख़राब हो गई है। शुक्रवार को यहां दिनदहाड़े हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या कर दी गई जिसके बाद उनके समर्थक उत्तेजित हो गए और उन्होंने कथित तौर पर दुकाने बंद कराते हुए तोड़फोड़ भी की।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
18 Oct 2019
lucknow

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नाका क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर हिन्दू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी (50) के घर मे मेहमान बन कर आए दो लोगों ने उनकी निर्ममता से गला रेतकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए।

भीड़भाड़ वाले नाका क्षेत्र इलाके मे दिन दिहाड़े हुए इस हत्याकांड की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जहाँ लहुलुहान हालात में कमलेश तिवारी को किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेन्टर पहुंचाया गया। वहाँ मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

kamlesh tiwari.jpg

मृतक कमलेश तिवारी। फाइल फोटो साभार : आउटलुक

नाका क्षेत्र में दिन दिहाड़े हुई हत्या की घटना के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर कमलेश तिवारी अपने घर में थे, तभी दो लोग उनसे मिलने आए थे। कमलेश तिवारी के घर मे काम करने वाले ब्रजराज सिंह ने घर आए दोनों अतिथियों को बैठाया। कमलेश तिवारी इन दोनों लोगों से बात कर थे। इस बीच कमलेश ने ब्रजराज को बाहर से सिगरेट मंगाने के लिए भेज दिया।

इसी बीच उनसे मिलने आए लोगों ने कथित तौर पर किसी धारदार हथियार से कमलेश के गले पर वार कर दिया। हमलावरों के हमले से कमलेश तिवारी वहीं ज़ख़्मी होकर गिर गए। हमलावर ब्रजराज के वापस आने से पहले फ़रार हो गये।

घर लौटकर बृजराज ने कमलेश तिवारी को ज़ख़्मी हालात में देखा और शोर मचाया तो घर के लोगों के अलावा पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे।

स्थानीय पुलिस के अनुसार कमलेश तिवारी की हत्या के पीछे प्रथम दृष्टया कोई आपसी दुश्मनी प्रतीत हो रही है। सूत्रों ने बताया की कमलेश तिवारी की सुरक्षा में दो गनर भी तैनात थे। लेकिन जिस समय ये घटना हुई उनका एक गनर सो रहा था जबकि दूसरा छुटटी पर था।

कमलेश तिवारी, पूर्व में हिन्दू महासभा से जुड़े रहे हैं। बाद में उन्होंने अपनी

हिन्दू समाज पार्टी बना ली। उनका विवादों से पुराना नाता रहा है। आपको बता दें कि वह अभी कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आये थे। उन्होंने अपनी सुरक्षा की मांग भी की थी।

अपने नेता की हत्या की ख़बर मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र होना शुरू हो गए। इन लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस के पास लखनऊ-सीतापुर मार्ग जाम कर दिया। इसके अलावा परिवहन विभाग की बसों में तोड़फोड़ की और ज़बर्दस्ती दुकाने बंद करवाईं।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी तमाम लोग सक्रिय हो गए। कई तरह की अफवाहें भी उड़ने लगीं। हालांकि इसे नियंत्रित करने के लिए सोशल मीडिया की निगरानी रखी जा रही है।

cctv.jpg

सीसीटीवी में नज़र आए इन लोगों को हत्या का आरोपी कहा जा रहा है। फोटो साभार : हिन्दुस्तान

पुलिस ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमे बनाई हैं। हत्यारों की पहचान करने के लिए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की जांच की जा रही है।बताया जा रहा है कि हत्यारे भगवा कपड़ों में आए थे। फिलहाल नाका थाना क्षेत्र के खुर्शीद बाग इलाके को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस छावनी मे तब्दील कर दिया गया है।

पुलिस पूरे मामले पर नज़र बनाए हुए है क्योंकि लखनऊ में 21 अक्टूबर को कैंट विधानसभा में उपचुनाव भी होना है।

आपको बता दें कि लखनऊ कैंट से विधायक रहीं रीता बहुगुणा इलाहाबाद लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर इस समय केंद्र में मंत्री हैं। उनके इस्तीफे के बाद खाली हुई इस प्रतिष्ठित कैंट विधानसभा सीट पर 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। इसी के साथ यूपी की अन्य 10 सीटों पर भी उपचुनाव के लिए मतदान होगा। वोटों की गिनती हरियाणा और महाराष्ट्र के साथ ही 24 अक्टूबर को होगी।

Lucknow
Hindu Samaj Party
Hindu Samaj Party leader Kamlesh Tiwari murder
yogi sarkar
Yogi Adityanath

Related Stories

चंदौली पहुंचे अखिलेश, बोले- निशा यादव का क़त्ल करने वाले ख़ाकी वालों पर कब चलेगा बुलडोज़र?

चंदौली: कोतवाल पर युवती का क़त्ल कर सुसाइड केस बनाने का आरोप

प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या, दो साल की बच्ची को भी मौत के घाट उतारा

प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!

उत्तर प्रदेश: योगी के "रामराज्य" में पुलिस पर थाने में दलित औरतों और बच्चियों को निर्वस्त्र कर पीटेने का आरोप

कौन हैं ओवैसी पर गोली चलाने वाले दोनों युवक?, भाजपा के कई नेताओं संग तस्वीर वायरल

यूपी: बुलंदशहर मामले में फिर पुलिस पर उठे सवाल, मामला दबाने का लगा आरोप!

भारत में हर दिन क्यों बढ़ रही हैं ‘मॉब लिंचिंग’ की घटनाएं, इसके पीछे क्या है कारण?

पीएम को काले झंडे दिखाने वाली महिला पर फ़ायरिंग- किसने भेजे थे बदमाश?

यूपी: मुज़फ़्फ़रनगर में स्कूली छात्राओं के यौन शोषण के लिए कौन ज़िम्मेदार है?


बाकी खबरें

  • indian student in ukraine
    मोहम्मद ताहिर
    यूक्रेन संकट : वतन वापसी की जद्दोजहद करते छात्र की आपबीती
    03 Mar 2022
    “हम 1 मार्च को सुबह 8:00 बजे उजहोड़ सिटी से बॉर्डर के लिए निकले थे। हमें लगभग 17 घंटे बॉर्डर क्रॉस करने में लगे। पैदल भी चलना पड़ा। जब हम मदद के लिए इंडियन एंबेसी में गए तो वहां कोई नहीं था और फोन…
  • MNREGA
    अजय कुमार
    बिहार मनरेगा: 393 करोड़ की वित्तीय अनियमितता, 11 करोड़ 79 लाख की चोरी और वसूली केवल 1593 रुपये
    03 Mar 2022
    बिहार सरकार के सामाजिक अंकेक्षण समिति ने बिहार के तकरीबन 30% ग्राम पंचायतों का अध्ययन कर बताया कि मनरेगा की योजना में 393 करोड रुपए की वित्तीय अनियमितता पाई गई और 11 करोड़ 90 लाख की चोरी हुई जबकि…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 6,561 नए मामले, 142 मरीज़ों की मौत
    03 Mar 2022
    देश में कोरोना से अब तक 5 लाख 14 हज़ार 388 लोगों अपनी जान गँवा चुके है।
  • Civil demonstration in Lucknow
    असद रिज़वी
    लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें
    03 Mar 2022
    युद्ध भले ही हज़ारों मील दूर यूक्रेन-रूस में चल रहा हो लेकिन शांति प्रिय लोग हर जगह इसका विरोध कर रहे हैं। लखनऊ के नागरिकों को भी यूक्रेन में फँसे भारतीय छात्रों के साथ युद्ध में मारे जा रहे लोगों के…
  • aaj ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव : पूर्वांचल में 'अपर-कास्ट हिन्दुत्व' की दरार, सिमटी BSP और पिछड़ों की बढ़ी एकता
    03 Mar 2022
    यूपी चुनाव के छठें चरण मे पूर्वांचल की 57 सीटों पर गुरुवार को मतदान होगे. पिछले चुनाव में यहां भाजपा ने प्रचंड बहुमत पाया था. लेकिन इस बार वह ज्यादा आश्वस्त नहीं नज़र आ रही है. भाजपा के साथ कमोबेश…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License