कश्मीर से बेदखल हुए तकरीबन 29 साल हो गए, लेकिन अब भी सरकार हमारी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है।
न्यूज़क्लिक ने जम्मू में रहने वाले कश्मीरी पंडितों से बात की। इन्हें कश्मीर से बेदखल हुए तकरीबन 29 साल हो गए हैं। साल 2014 के चुनावी वायदों में मोदी जी का एक वायदा यह भी था कि कश्मीर छोड़ चुके सारे कश्मीरी पंडित अपने घर वापस जाएंगे। लेकिन इसे लेकर अभी तक कोई काम नहीं हुआ है। सुनिए उन कश्मीर पंडितों को, जो आज अपने को छला महसूस कर रहे हैं।