NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
विज्ञान
अंतरराष्ट्रीय
अफ्रीका
नाइजीरियाः चूहे से होने वाले जानलेवा बुखार के मरीज़ों में तेज़ी से वृद्धि
इस साल 'लस्सा बुखार' से होने वाली अधिक संख्या में मौत की वजह आखिर क्या है?
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
16 Mar 2018
लास्सा बुखार

पश्चिमी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में चूहे से होने वाला बुखार तेज़ी से फैल रहा है। इसका नाम लस्सा बुखार है और इस बुखार से मरने वालों की संख्या पहले की तुलना में इस बार काफी ज़्यादा है। इस साल 4 मार्च तक नाइजीरिया के 18 राज्यों में 353 मामले पहले ही सामने आ चुके हैं, साथ ही 700 से अधिक संदिग्ध मामले और 110 मौत के मामले सामने आए हैं। मरीज़ों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है क्योंकि बहुत से मामले अभी स्पष्ट नहीं हुए हैं। चूंकि ये बीमारी कई दशक पुरानी है ऐसे में इस साल मरीज़ों की संख्या में हुई वृद्धि से चिंता बढ़ गई है और इसके पीछे के कारणों पर काफी भ्रम हो रहा है।

ये बीमारी अरेनावायरस से होती है जो मल्टीमैमेट रैट से संचारित होती है। ये चूहे खुद इस वायरस से प्रभावित नहीं होते हैं लेकिन इसके कारण उन व्यक्तियों में कई लक्षण दिखाई देते हैं जो इससे संक्रमित होते हैं। ये वायरस चूहे के मल-मूत्र से बाहर आते है। जो व्यक्ति इस संक्रमित स्थान के संपर्क में आते हैं वे प्रभावित हो सकते हैं। चूहे को मनुष्य खाते हैं क्योंकि ये प्रोटीन का समृद्ध स्रोत हैं। इस तरह इसके ज़रिए भी संक्रमण हो सकता है। ये बीमारी संक्रमित मनुष्य के संपर्क में आने से भी दूसरे व्यक्ति को प्रभावित करता है।

आम तौर पर इस रोग के कुछ मामले हर साल सामने आते हैं। इस साल मरीज़ों की संख्या में हुई वृद्धि वैज्ञानिकों को भी आश्चर्यचकित कर रही है कि क्या वायरस में कोई बदलाव आया हो या किसी कारण से बड़ी संख्या में चूहे प्रभावित हो रहे हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के वायरल हेमोरेजिक टीम के सदस्य पियरे फॉर्मेंटी ने कहा कि मरीज़ों की संख्या में वृद्धि होने के पीछे के कारण के एक हिस्से को बेहतर निगरानी और जांच द्वारा स्पष्ट किया जा सकता है, लेकिन यह एकमात्र कारण नहीं हो सकता है।

कुछ रिपोर्ट बताते हैं कि जलवायु परिवर्तन इसके कारणों में से एक हो सकता है क्योंकि हाल के वर्षों में इस मामले की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2015 में 430 मामले दर्ज किए गए थे, वहीं साल 2016 में 900 और पिछले साल 700 से ज्यादा मामले सामने आए। गर्म जलवायु के परिणामस्वरूप चूहे के प्रजनन में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में वायरस संक्रमित चूहों की संख्या में इज़ाफा हो सकता है जिसके परिणामस्वरूप मरीज़ों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

प्रारंभिक चरणों में लस्सा बुखार से मृत्यु दर कम होती है लेकिन अस्पताल में भर्ती कराए जाने के मामले में 15-20% तक वृद्धि हो सकती है। अंग विफलता, आंतरिक रक्तश्राव और सदमे जैसे लक्षण स्पष्ट होते हैं। यदि कोई महामारी होती है तो अस्पताल में भर्ती मरीज़ों में मृत्यु दर 50% तक बढ़ सकती है।

अब तक इस बीमारी पर रिसर्च बहुत ही कम हुआ है। इसके लिए कोई भी टीका नहीं है। इस बीमारी के लिए कोई बेहतर इलाज मौजूद नहीं है। लस्सा बुखार के प्रारंभिक चरणों के लक्षणों में शरीर में दर्द, बुखार, जी मिचलाना और गले में परेशानी आदि सामान्य होते हैं। ये अन्य रोगों जैसे मलेरिया या टाइफाइड में ग़लतफहमी पैदा कर सकते हैं। जांच एक अन्य समस्या है क्योंकि शरीर में अरेनावायरस है या नहीं इसकी जांच के लिए जल्दी में कोई परीक्षण नहीं किया जा सकता है। इसकी जांच में कई दिन लग सकते हैं और इसके लिए एक ही दवा है जो इस बीमारी में काम करती है वह है रिबाविरिन। ये दवा भी बीमारी होने के पहले छह दिनों तक ही प्रभावी होता है। पेरिस स्थित ग़ैरसरकारी संगठन एएलआईएमए के सेक्रेटरी जनरल ऑगस्टीन ऑगियर का कहना है कि शायद ही कभी 7 दिन से पहले किसी मरीज़ के बारे पता चल पाता है। इस संगठन ने हाल ही में लस्सा बुखार के लिए शोध कार्य शुरू किया है।

लेकिन अब चीजें बदल रही है क्योंकि इस बीमारी को लेकर शोध अब उच्च प्राथमिकता दी जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साल 2016 में प्राथमिकता रोगजनकों की सूची में लस्सा बुखार को शामिल किया था। पिछले सप्ताह वियना में एक बायोटेक्नोलॉजी कंपनी थेमिस बायोसाइंस को लस्सा बुखार टीका के विकास के लिए अनुदान की मंज़ूरी दी गई।

फिलहाल नाइजीरिया में मौजूद आधारभूत संरचना की कमी पर भी विचार करने की ज़रूरत है। वर्तमान में इस देश में लस्सा बुखार वाला वार्ड केवल एक ही जिसमें 24 बेड हैं। इस बीमारी के शोध और जांच के लिए देश में पर्याप्त प्रयोगशाला भी नहीं हैं। नाइजीरिया सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल के प्रमुख चिक्वे इहेकविजू ने स्वीकार किया है कि बुनियादी ढांचे में सुधार की आवश्यकता है लेकिन उन्होंने कहा कि नई प्रयोगशालाएं बनाना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि "यह एक लंबी यात्रा है क्योंकि यह कोई समस्या नहीं है कि पैसे ही अकेले इसका समाधान उपकरण ख़रीद कर कर सकता है, लेकिन आपको लोगों को प्रशिक्षित करने, आत्मविश्वास बनाने, नमूनों को प्रयोगशाला में भेजने और परिणाम निकालने की ज़रूरत है। यह एक सिस्टम बनाने को लेकर है जो एक ऐसा काम है जिसे हम हर रोज़ कर रहे हैं।"

लास्सा बुखार
नाइजीरिया
चूहे
विश्व स्वास्थ संगठन
अफ्रीका

Related Stories

इबोला: 10 लाख गवां सकते हैं अपनी जान

इबोला,सार्वजनिक स्वास्थ सुविधा और खोखली पूंजीवादी व्यवस्था


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पटना : जीएनएम विरोध को लेकर दो नर्सों का तबादला, हॉस्टल ख़ाली करने के आदेश
    06 May 2022
    तीन वर्षीय जीएनएम डिप्लोमा कोर्स में वर्तमान में 198 छात्राएं हैं। उनका कहना है कि पीएमसीएच कैंपस में विभिन्न विभागों में और वार्डों में बड़े पैमाने पर क्लिनिकल प्रशिक्षण की सुविधा है।
  • विजय विनीत
    अब विवाद और तनाव का नया केंद्र ज्ञानवापी: कोर्ट कमिश्नर के नेतृत्व में मस्जिद का सर्वे और वीडियोग्राफी शुरू, आरएएफ तैनात
    06 May 2022
    सर्वे का काम तीन दिन चल सकता है। शाम पांच बजे के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद के एक किमी के दायरे को कानून व्यवस्था के लिहाज से खाली करा लिया गया। मौके पर दंगा नियंत्रक उपकरणों के साथ…
  • Press Freedom Index
    न्यूज़क्लिक टीम
    Press Freedom Index में 150वें नंबर पर भारत,अब तक का सबसे निचला स्तर
    06 May 2022
    World Press Freedom Index को किस तरह से पढ़ा जाना चाहिए? डिजिटल की दुनिया में अभिव्यक्ति की स्वत्नत्रता के प्लेटफॉर्म बढे है तो क्या अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता भी बढ़ी है? आबादी के लिहाज़ से दुनिया के…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    मोदी-शाह राज में तीन राज्यों की पुलिस आपस मे भिड़ी!
    06 May 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में अभिसार बात कर रहे हैं तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के गिरफ़्तारी और पूरे मामले की।
  • भाषा
    चुनावी वादे पूरे नहीं करने की नाकामी को छिपाने के लिए शाह सीएए का मुद्दा उठा रहे हैं: माकपा
    06 May 2022
    माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि शाह का यह कहना कि सीएए को पश्चिम बंगाल में लागू किया जाएगा, इस तथ्य को छिपाने का एक प्रयास है कि 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले इस मुद्दे पर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License