NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
नज़रिया
भारत
राजनीति
नेताजी! ज़रा संभल कर, हमारे बच्चों की ज़बान ख़राब हो रही है!!
समाजशास्त्री मानते हैं जो भाषा आज मंच से बोली जा रही है वह कल समाज में बोली जाएगी जिससे देश, समाज, लोकतंत्र सबका नुकसान होगा।
असद रिज़वी
09 May 2019
सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy : Navodaya Times

भारत के लोकसभा चुनाव 2019 में भाषा का स्तर इतना नीचे गिर जायेगा सोचा भी नहीं जा सकता था। आने वाले कल में इसका समाज पर बहुत ग़लत प्रभाव पड़ेगा। आज नेता जो भाषा मंच से बोल रहे हैं, कल के समाज में वो आम बोलचाल की भाषा होगी!

किसी पार्टी का कोई नेता अगर असभ्य भाषा का प्रयोग करे तो उसकी पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों का कर्तव्य है कि उसकी ग़लती को सुधारें ताकि समाज में ग़लत संदेश न जाये। लेकिन अगर देश का प्रधानमंत्री ही अपनी भाषा पर संयम न रख सके तो सोचिए स्तर कितना नीचे आ चुका है।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को “भ्रष्टाचारी नम्बर वन” कहा। यह भाषा मोदी ने एक ऐसे व्यक्ति के लिए प्रयोग की जो अब हमारे बीच नहीं है और उसकी मौत एक दर्दनाक आतंकवादी हमले मे हुई थी।

हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष ने चुनावी मंच से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को गाली दी। रफ़ाल मामले पर प्रधानमंत्री का बचाव करते हुए सतपाल सत्ती ने 15 अप्रैल को एक चुनावी मंच से राहुल गांधी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान ने भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। फ़िल्म अभिनेत्री जयाप्रदा रामपुर से बीजेपी के टिकट पर आज़म खान के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। एक दूसरे बयान मे आज़म खान ने सरकारी अफसरों से जूते साफ करवाने को कहा।

ऐसे अनेकों उदाहरण हैं जब नेताओं ने मंच से आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है। विडंबना यह है कि यह सिर्फ़ छोटे नेताओं की बात नही है, बल्कि प्रधानमंत्री की भी अभद्र भाषा के लिये आलोचना हो रही है। 

तहज़ीब और तमद्दुन (शालीनता-सभ्यता) हिंदुस्तानी संस्कृति की विशेषता रही है। राजनीति में नेताओं द्वारा प्रयोग की जा रही अभद्र (आपत्तिजनक) भाषा हमें असली मुद्दों से भटका रही है। शायद नेताओं का मक़सद भी यही होता है। सभा समाप्त होने के बाद नेताओं की भाषा पर ज़्यादा मुद्दों पर कम चर्चा होती है।

समाजशास्त्री मानते हैं जो भाषा आज मंच से बोली जा रही है वह कल समाज में बोली जाएगी। डॉक्टर प्रदीप शर्मा नेताओं के भाषा के गिरते स्तर पर चिंता जताते हुए कहते हैं कि अगर नेताओं की भाषा का स्तर ऐसा ही रहा तो समाज में असहिष्णुता बढ़ेगी। वह मानते हैं जो भाषा आज राजनीतिक मंच से बोली जा रही है अगली पीढ़ी उसको समाज में इस्तेमाल करेगी। 

डॉ. प्रदीप शर्मा के अनुसार अगर राजनीतिक मंचों से ऐसी भाषा का प्रयोग होता रहा तो लोग राजनीतिक विरोध को शत्रुता समझेंगे और राजनीतिक संवाद ख़त्म हो जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो लोकतंत्र का एक बड़ा नुक़सान होगा।

लेकिन नेताओं के साथ आलोचना उनकी भी करनी होगी जो लोग मंच के नीचे से अभद्र भाषा सुनकर भी तालियां बजाते हैं। कम से कम ऐसी भाषा सुनकर जनता तालियां न बजाय ताकि नेता को एहसास हो कि उसने कुछ ग़लत बोला है। इसको भारतीय राजनीति का दु:खद दौर भी कहा जा सकता है, क्योंकि कबीर,ग़ालिब,तुलसी और अनीस के देश में भाषा का स्तर गिरता जा रहा है। शायद भारत में अब से पहले ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था।

2019 आम चुनाव
General elections2019
2019 Lok Sabha elections
Narendra modi
Yogi Adityanath
AZAM KHAN
Non-parliamentary Language
Mischief
bad behaviour

Related Stories

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

ख़बरों के आगे-पीछे: मोदी और शी जिनपिंग के “निज़ी” रिश्तों से लेकर विदेशी कंपनियों के भारत छोड़ने तक

यूपी में संघ-भाजपा की बदलती रणनीति : लोकतांत्रिक ताकतों की बढ़ती चुनौती

बात बोलेगी: मुंह को लगा नफ़रत का ख़ून

ख़बरों के आगे-पीछे: क्या अब दोबारा आ गया है LIC बेचने का वक्त?

ख़बरों के आगे-पीछे: गुजरात में मोदी के चुनावी प्रचार से लेकर यूपी में मायावती-भाजपा की दोस्ती पर..

ख़बरों के आगे-पीछे: राष्ट्रीय पार्टी के दर्ज़े के पास पहुँची आप पार्टी से लेकर मोदी की ‘भगवा टोपी’ तक

कश्मीर फाइल्स: आपके आंसू सेलेक्टिव हैं संघी महाराज, कभी बहते हैं, और अक्सर नहीं बहते

ख़बरों के आगे-पीछे: केजरीवाल मॉडल ऑफ़ गवर्नेंस से लेकर पंजाब के नए राजनीतिक युग तक

उत्तर प्रदेशः हम क्यों नहीं देख पा रहे हैं जनमत के अपहरण को!


बाकी खबरें

  • Asha Usha workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार
    07 Mar 2022
    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने शिवराज सरकार की बढ़ती 'तानाशाही' की निंदा करते हुए कहा, "शिवराज सरकार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनितिक दल के कार्यालय में ही पुलिस को बिना आदेश ही नहीं घुसा रही है,…
  • Syrian refugees
    सोनाली कोल्हटकर
    क्यों हम सभी शरणार्थियों को यूक्रेनी शरणार्थियों की तरह नहीं मानते?
    07 Mar 2022
    अफ़ग़ानिस्तान, इराक़, सीरिया, सोमालिया, यमन और दूसरी जगह के शरणार्थियों के साथ यूरोप में नस्लीय भेदभाव और दुर्व्यवहार किया जाता रहा है। यूक्रेन का शरणार्थी संकट पश्चिम का दोहरा रवैया प्रदर्शित कर रहा…
  • air pollution
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हवा में ज़हर घोल रहे लखनऊ के दस हॉटस्पॉट, रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयार किया एक्शन प्लान
    07 Mar 2022
    वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहर अब भी प्रदूषण के मामले में शीर्ष स्थान पर हैं। इन शहरों में लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद जैसे बड़े शहर प्रमुख हैं।
  • Chaudhary Charan Singh University
    महेश कुमार
    मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भर्ती विज्ञापन में आरक्षण का नहीं कोई ज़िक्र, राज्यपाल ने किया जवाब तलब
    07 Mar 2022
    मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए सहायक शिक्षक और सहआचार्य के 72 पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन निकाला था। लेकिन विज्ञापित की गई इन भर्तियों में दलितों, पिछड़ों और…
  • shimla
    टिकेंदर सिंह पंवार
    गैर-स्टार्टर स्मार्ट सिटी में शहरों में शिमला कोई अपवाद नहीं है
    07 Mar 2022
    स्मार्ट सिटी परियोजनाएं एक बड़ी विफलता हैं, और यहां तक कि अब सरकार भी इसे महसूस करने लगी है। इसीलिए कभी खूब जोर-शोर से शुरू की गई इस योजना का नए केंद्रीय बजट में शायद ही कोई उल्लेख किया गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License