NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
हर एक घंटे में सौ भारतीय किसान हो जाते हैं भूमिहीन
आज अधिक टिकाऊ और न्यायपूर्ण कृषि प्रणाली की ज़रूरत है। किसानों का मज़बूत होता आंदोलन इसी उम्मीद को आगे बढ़ा रहा है।
भरत डोगरा
18 Jan 2021
Translated by महेश कुमार
किसान

दिल्ली की सीमाओं पर चल रहा किसानों का विरोध प्रदर्शन भारत में किसानों के बीच बढ़ते असंतोष को दर्शाता है। उनकी पीड़ा का मुख्य कारण यह है कि छोटे और मध्यम किसान, जो किसानों का भारी बहुमत हैं, उन्हें अधिक टिकाऊ और न्यायपूर्ण कृषि प्रणाली की जरूरत है- जिसमें सरकार उनकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

बहुतायत किसानों की बढ़ती कठिनाइयाँ स्पष्ट रूप से इस बात को बताती हैं कि हमारे देश में हर एक घंटे लगभग 100 छोटे किसान भूमिहीन हो जाते हैं। अगर इस लेख को पढ़ने में 15 मिनट का समय लगता हैं, तो समझ लीजिए उस समय में करीब 25 किसान अपनी जमीन खो चुके होंगे। स्पष्ट रूप से यह किसी भी कृषि प्रणाली के लिए टिकाऊ स्थिति नहीं है जो बड़े पैमाने पर छोटी जोतों पर आधारित है। इसीलिए भारत को अधिक टिकाऊ खेती के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए बेहतर रास्ते और साधन खोजने होंगे।

आइए इन आंकड़ों पर ज्यादा विस्तार से चर्चा करते हैं: 2011 की जनगणना के आंकड़े और 2001 की स्थिति बताती है कि 2001 में 127.3 मिलियन (1,273 लाख) किसान थे, जिनकी संख्या 2011 में घटकर 118.7 मिलियन (यानि 1,187 लाख) रह गई है। यानि उन 10 वर्षों में किसानों की संख्या में 8.6 मिलियन (यानि 86 लाख) किसान कम हुए है।

दूसरी ओर, भूमिहीन खेत मजदूरों की संख्या में वृद्धि हुई। केंद्रीय श्रम मंत्री भंडारु दत्तात्रेय ने मई 2016 में एक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया था कि, "2001 की जनगणना के अनुसार भारत में भूमिहीन कृषि मजदूरों की संख्या 10.67 करोड़ थी और जनगणना 2011 के अनुसार वह 14.43 करोड़ हो गई थी।" जिसके अनुसार उन दस सालों के दौरान लाखों किसान और कुछ हद तक काश्तकार या कारीगर भूमिहीन मजदूरों की श्रेणी में आ गए थे। 

हम कह सकते हैं कि भूमिहीन खेत मजदूरों की बढ़ती संख्या का कारण किसानों की संख्या में कमी रही है। इसलिए, हम यथोचित रूप से मान सकते हैं कि इस दशक में सभी 8.6 मिलियन या 86 लाख किसानों में से अधिकांश या तो किसानों की श्रेणी से भूमिहीन खेत मजदूर या अन्य काम की श्रेणी में चले गए हैं। इसका मतलब है कि हर साल 0.86 मिलियन (8.6 लाख) भूमि-किसान अपनी ज़मीन खो रहे है, जो एक महीने में लगभग 72,000 और एक दिन में 2,400 किसान बैठता है। इस तरह भारत में हर घंटे 100 भूमि-किसान भूमिहीन खेत मजदूर की श्रेणी में आ जाते हैं।

और जब 2021 की जनगणना के आंकड़े उपलब्ध होंगे तो तब 1991 से 2011 तक के रुझान की तुलना संभव होगी। यह अनुमान एक उचित अनुमान है कि इससे भी अधिक परेशान करने वाली प्रवृत्ति सामने आएगी क्योंकि बढ़ती लागत और कर्ज़ का दबाव इस दौरान तेज हो जाएगा खासकर छोटे और सीमांत किसानों के मामले में स्थिति ओर खराब हो जाएगी।

कुछ लोगों का कहना है कि किसानों की संख्या इसलिए कम हो रही है क्योंकि भूमि जोत बड़े पैमाने में छोटे खेतों में विभाजित हो रही है। लेकिन यह केवल तस्वीर का आधा हिस्सा है। यह  भूमि के पूर्ण नुकसान के बजाय हाशिए पर जाने की संभावना को अधिक दिखाता है। जिसमें परिवारों पर इतना भयंकर दबाव पड़ता है- कि वह ग्रामीण भारत और कृषि में गलत और खराब तरह से लागू की गई नीतियों के परिणाम को झेलते है- जो एक अन्य महत्वपूर्ण कारक है जो लोगों को दैनिक खेत मजदूरी या असंगठित क्षेत्र की मजदूरी की तरफ धकेलती है।

मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा में कमी के चलते, जिसमें भ्रष्टाचार-ग्रस्त बीमा योजनाओं की विफलता और कुप्रबंधन भी शामिल है, ने जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को वंचित तबके पर तेज कर दिया है। इसमें बहुत बड़ी संख्या में छोटे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य न मिलना शामिल है; तब आप समझेंगे कि किसान नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग क्यों कर रहे हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य आधारित सरकारी खरीद प्रणाली की किसानों तक अपेक्षाकृत कम संख्या तक पहुँच है, और वह भी बड़े पैमाने पर गेहूं और चावल उगाने वाले किसानों तक है। 

रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अंधाधुंध इस्तेमाल के कारण, मिट्टी की प्राकृतिक उर्वरकता में गिरावट आई है, जबकि पोषक तत्वों को बढ़ाने वाली मिश्रित कृषि प्रणालियों को हानिकारक मोनोकल्चर के द्वारा बदल दिया गया है। किसान के अनुकूल केंचुए और सूक्ष्म जीव जो मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करते थे की प्रणाली को नुकसान पहुंचाया गया हैं और मधुमक्खियों और तितलियों जैसे परागणकों में बहुत गिरावट आई है, जल स्रोत कम हो गए हैं और प्रदूषित भी हैं। इसने किसानों द्वारा खुद से मिट्टी का उपचार करने को हताश कर दिया है, और अन्य समाधान उनके खर्च को बढ़ाते हैं और उनके वांछनीय परिणाम भी नहीं मिलते हैं। जलवायु परिवर्तन की वजहों से इनमें से कुछ समस्याओं की अधिक बढ़ने की संभावना है।

वास्तविक मुद्दों और समाधानों से बेखबर, कृषि पर व्यावसायिक हितों का वर्चस्व बढ़ रहा है, जो पहले से ही संकटपूर्ण स्थिति को और खराब किए दे रहा है। खासतौर पर बहुराष्ट्रीय कंपनियां के समाधान से जुड़े गंभीर जोखिमों के बावजूद आनुवंशिक रूप से संशोधित फसलों पर जोर दिया जा रहा हैं। बड़े व्यावसायिक या व्यापारिक हित अनुबंध खेती के जरिए फसल विकल्पों को निर्धारित करने की कोशिश कर रहे हैं और कृषि उपज में विपणन और स्टॉकिंग-जमाखोरी में अपनी बड़ी भूमिका को सुरक्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार बड़े व्यापारिक हितों को साधने के लिए तैयार है, जिससे टिकाऊ खेती चलन से बाहर हो जाएगी और छोटे किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा।

इन सभी कारणों से, छोटे और मध्यम किसानों के बढ़ते संकट और उसके खिलाफ बढ़ते असंतोष से किसी को भी आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए। टिकाऊ खेती अभी भी भूमिहीन खेत मजदूरों  बटाईदारों, किराये पर खेती करने वालों और छोटे व्यापारियों साथ ही महिला किसान की मदद कर सकती है। 2011 की जनगणना में दर्ज़ 10.6 करोड़ कृषि मजदूरों में से 4.9 करोड़ (देश में कुल महिला श्रमिकों की 38.9 प्रतिशत) महिलाएं हैं, और उनकी भूमिका की शायद ही कभी क़द्र की जाती है।

यही कारण है कि तीन विवादास्पद कृषि-कानूनों को निरस्त करने की मांग के लिए उठे किसानों के आंदोलन को समर्थन देने की जरूरत है, क्योंकि छोटे किसानों तक ज्यादा पहुंचने के लिए और तिलहन, दलहन और बाजरा जैसी कई प्रकार की फसलों को कवर करने के लिए इस खरीद प्रणाली को बेहतर बनाने की जरूरत है। क्यूबा जैसे देश में पर्यावरण के अनुकूल खेती की व्यवस्था को लागू किया गया है, इसलिए ऐसा कोई कारण मौजूद नहीं है कि यह प्रणाली भारत सहित अन्य जगहों पर काम नहीं करेगी। उचित मजदूरी और ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को बेहतरीन ढंग से लागू करने के साथ-साथ भूमि सुधार के एजेंडे को भी वापस लाने की जरूरत है।

लेखक, पत्रकार हैं। उनकी हालिया पुस्तकों में प्लेनेट इन पेरिल और प्रोटेक्टिंग अर्थ फ़ॉर चिल्ड्रन शामिल हैं। व्यक्त विचार व्यक्तिगत हैं।

अंग्रेज़ी में प्रकाशित मूल आलेख को पढ़ने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे

One Hundred Indian Farmers Go Landless Every Hour

Census of India
Farmer’s protest
minimum support price
Landless Farmers
Marginalisation

Related Stories

अगर फ़्लाइट, कैब और ट्रेन का किराया डायनामिक हो सकता है, तो फिर खेती की एमएसपी डायनामिक क्यों नहीं हो सकती?

पूर्वांचल से MSP के साथ उठी नई मांग, किसानों को कृषि वैज्ञानिक घोषित करे भारत सरकार!

एमएसपी भविष्य की अराजकता के ख़िलाफ़ बीमा है : अर्थशास्त्री सुखपाल सिंह

मुश्किलों से जूझ रहे किसानों का भारत बंद आज

एमएसपी की बढ़ोतरी को किसानों ने बताया जुमलेबाज़ी, कृषि मंत्री के बयान पर भी ज़ाहिर की नाराज़गी

जिसके पास ज़मीन के दस्तावेज़ नहीं, उसके फ़सल की MSP पर ख़रीददारी नहीं!

पड़ताल: एमएसपी पर सरकार बनाम किसान, कौन किस सीमा तक सही?

यह पूरी तरह से कमज़ोर तर्क है कि MSP की लीगल गारंटी से अंतरराष्ट्रीय व्यापार गड़बड़ा जाएगा!

क्या है किसानों का मुद्दा जिसके चलते हरसिमरत कौर को मोदी कैबिनेट से इस्तीफ़ा देना पड़ा

ग्रामीण भारत में कोरोना-38: मज़दूरों की कमी और फ़सल की कटाई में हो रही देरी से हरियाणा के किसान तकलीफ़ में हैं


बाकी खबरें

  • Gauri Lankesh pansare
    डॉ मेघा पानसरे
    वे दाभोलकर, पानसरे, कलबुर्गी या गौरी लंकेश को ख़ामोश नहीं कर सकते
    17 Feb 2022
    दाभोलकर, पानसरे, कलबुर्गी और गौरी को चाहे गोलियों से मार दिया गया हो, मगर उनके शब्द और उनके विचारों को कभी ख़ामोश नहीं किया जा सकता।
  • union budget
    टिकेंदर सिंह पंवार
    5,000 कस्बों और शहरों की समस्याओं का समाधान करने में केंद्रीय बजट फेल
    17 Feb 2022
    केंद्र सरकार लोगों को राहत देने की बजाय शहरीकरण के पिछले मॉडल को ही जारी रखना चाहती है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में आज फिर 30 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 541 मरीज़ों की मौत
    17 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 30,757 नए मामले सामने आए है | देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 27 लाख 54 हज़ार 315 हो गयी है।
  • yogi
    एम.ओबैद
    यूपी चुनावः बिजली बिल माफ़ करने की घोषणा करने वाली BJP का, 5 साल का रिपोर्ट कार्ड कुछ और ही कहता है
    17 Feb 2022
    "पूरे देश में सबसे ज्यादा महंगी बिजली उत्तर प्रदेश की है। पिछले महीने मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) ने 50 प्रतिशत बिजली बिल कम करने का वादा किया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया। ये बीजेपी के चुनावी वादे…
  • punjab
    रवि कौशल
    पंजाब चुनाव : पुलवामा के बाद भारत-पाक व्यापार के ठप हो जाने के संकट से जूझ रहे सीमावर्ती शहर  
    17 Feb 2022
    स्थानीय लोगों का कहना है कि पाकिस्तान के साथ व्यापार के ठप पड़ जाने से अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन जैसे उन शहरों में बड़े पैमाने पर बेरोज़गारी पैदा हो गयी है, जहां पहले हज़ारों कामगार,बतौर ट्रक…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License