NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
“पीड़ित को दोष देने की सोच की वजह से हरियाणा रेप का गढ़ बना”
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान के खिलाफ जनवादी महिला समिति, भारत की जनवादी नौजवान सभा और दूसरे संगठनों ने सोमवार को दिल्ली के हरियाणा भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
19 Nov 2018
manohar lal khattar
image courtesy: NDTV.com

रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का एक वीडियो सामने आया जिसमें उन्होंने महिलाओं के प्रति एक संवेदनहीन बयान दिया है। इस वीडियो में खट्टर किसी सभा को संबोधित कर रहे हैं।

वीडियो में खट्टर ने कहा “रेप की घटनाएं बढ़ी नहीं हैं, पहले भी ऐसी घटनाएं होती थीं और आज भी होती हैं। सबसे बड़ी चिंता यह है कि रेप और छेड़छाड़ की घटनाएं 80 से 90 प्रतिशत जानकारों के बीच में होती हैं। एक दूसरे को जानते हैं I बहुत घटनाएं तो ऐसी होती हैं जिसमें काफी समय तक इकट्ठे घूमते रहते हैं और एक दिन थोड़ी गड़बड़ हो गई, तो उस दिन उठाकर के एफआईआर करवा देते हैं कि इसने मुझे रेप किया।”

इस बयान के जरिये साफतौर पर यह संकेत दिया जा रहा है कि ज़्यादातर महिलाएं सहमति से बनाए गए संबंधों को लड़ाई होने पर रेप कह देती हैं। यह साफ तौर पर पीड़ित पर ही दोष मढ़ देने की रूढ़िवादी सोच से निकाला हुआ बयान लगता है।

खट्टर के इस बयान के बाद हर तरफ से तीखी प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पर ट्विटर पर लिखा है “अगर किसी प्रदेश के CM ऐसा सोचते हैं, तो वहाँ लड़कियाँ सुरक्षित कैसे हो सकती हैं? CM साहिब रेप को justify कर रहे हैं। यही कारण है कि हरियाणा में रेप बढ़ रहे हैं और बलात्कारी पकड़े नहीं जाते, खुले घूम रहे हैं।

काँग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि मुख्यमंत्री खट्टर की महिला विरोधी सोच सबके सामने आ गई है और उनका यह बयान बेहद निंदनीय है। लगातार हो रहे रेप और गैंग रेप की घटनाओं के लिए महिलाओं को ही दोषी ठहराना खेदजनक है।

मुख्यमंत्री के इस बयान के खिलाफ जनवादी महिला समिति, भारत की जनवादी नौजवान सभा और दूसरे संगठनों ने आज, सोमवार को दिल्ली के हरियाणा भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

न्यूज़क्लिक ने बात करते हुए अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) की पूर्व महासचिव जगमति सांगवान ने कहा “हरियाणा जिस तरह से रेप का गढ़ बन गया है उसके पीछे पीड़ित को दोष देने की यही सोच ज़िम्मेदार है। मुख्यमंत्री इस तरह के बयान देते हैं और महिला सुरक्षा के लिए कुछ भी नहीं किया जाता। इसी तरह की सोच की वजह से आज अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं। हम मुख्यमंत्री से पूछना चाहते हैं कि क्या गैंगरेप कि घटाएँ भी जान पहचान के लोगों में ही होती हैं? क्या वह सहमति से हो रहे हैं? यह लोग महिलाओं कि आज़ादी पर लगाम लगाना चाहते हैं, ये नहीं चाहते कि महिलाएं घरों से बाहर निकलें और कुछ भी करें।’’

बता दें कि महिला सुरक्षा के मामले में हरियाणा की स्थिति बहुत ही ख़राब है। एनसीआरबी के आंकड़ों के हिसाब से 2016 में हरियाणा में 191 गैंगरेप के मामले सामने आए थे, इन घटनाओं की राष्ट्रीय दर जहाँ 0. 3 % है वहीं हरियाणा में यह दर 1. 5 % है। इसका अर्थ है कि हरियाणा में हर दो दिन में एक गैंगरेप की घटना होती है। हरियाणा की गैंगरेप दर देश में सबसे ज़्यादा है ।

वहीं 2016 में हरियाणा में रेप के कुल 1,187 मामले सामने आये थे। जहाँ इन मामलों की राष्ट्रीय दर 6.1% वहीं हरियाणा में यह दर 9.4% है।

हरियाणा विधानसभा में दिये गए आंकड़ों के हिसाब से सितंबर 2014 से अगस्त 2015 तक रेप के मामलों में भारी बढ़ोतरी हुई है। पुलिस के आंकड़ों के हिसाब से सितंबर 2014 से सितंबर 2015 तक 961 रेप के मामले दर्ज़ हुए। 2015 से 2016 तक यह आंकड़ा बढ़कर 1026 हो गया और 2016-2017 तक यह बढ़कर 1193 और 2017 -2018 तक यह 1413 हो गया था।  

यह आंकड़े साफ तौर पर दिखा रहे हैं रेप और गैंगरेप के मामलों में हरियाणा की स्थिति बहुत ही खराब है। लेकिन यह शायद खट्टर जी कि महिला विरोधी सोच ही है जो इस सबके लिए महिलाओं को ही दोष दे रहे हैं। वैसे यह पहली बार नहीं है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ऐसा महिला विरोधी बयान दिया हो। 2014 में सत्ता में आने के कुछ ही दिनों बाद उन्होंने कहा था कि बलात्कार के मामलों को रोकने के लिए महिलाओं को ठीक कपड़े पहनने चाहिए।

हरियाणा
मनहोर लाल खट्टर
रेप
गैंग रेप
anti women remarks
harayana
manohar laal khattar

Related Stories

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ मामले पर विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव

ग़ौरतलब: किसानों को आंदोलन और परिवर्तनकामी राजनीति दोनों को ही साधना होगा

पलवल : मुस्लिम लड़के की पीट-पीट कर हत्या, परिवार ने लगाया हेट क्राइम का आरोप

हरियाणा का नया भूमि अधिग्रहण कानून : किसानों पर एक और प्रहार

किसान आंदोलन: करनाल हिंसा के विरोध में देश भर में आंदोलन, 5 सितंबर की महापंचायत की तैयारी ज़ोरों पर

'खट्टर को भरना पड़ेगा मुआवजा': करनाल हिंसा में घायल किसान

हरियाणा: आए दिन सामने आ रहे पेपर लीक घोटाले सरकार पर सवाल क्यों खड़े करते हैं?

खोरी गांव : पुलिसिया दमन के बीच आज भी जारी रहा तोड़-फोड़, हरियाणा सरकार की पुनर्वास योजना हवा हवाई

खोरी गांव: विरोध प्रदर्शन के बीच बारिश में तोड़े जा रहे मकान, कई स्थानीय और सामाजिक कार्यकर्ता हुए गिरफ़्तार

फैक्ट चेक: हरियाणा सरकार का विदेशी तस्वीरों से देसी प्रोपगेंडा


बाकी खबरें

  • tourism sector
    भाषा
    कोरोना के बाद से पर्यटन क्षेत्र में 2.15 करोड़ लोगों को रोज़गार का नुकसान हुआ : सरकार
    15 Mar 2022
    पर्यटन मंत्री ने बताया कि सरकार ने पर्यटन पर महामारी के प्रभावों को लेकर एक अध्ययन कराया है और इस अध्ययन के अनुसार, पहली लहर में 1.45 करोड़ लोगों को रोजगार का नुकसान उठाना पड़ा जबकि दूसरी लहर में 52…
  • election commission of India
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली नगर निगम चुनाव टाले जाने पर विपक्ष ने बीजेपी और चुनाव आयोग से किया सवाल
    15 Mar 2022
    दिल्ली चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनावो को टालने का मन बना लिया है। दिल्ली चुनावो की घोषणा उत्तर प्रदेश और बाकी अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले 9 मार्च को होनी थी लेकिन आयोग ने इसे बिल्कुल…
  • hijab
    सीमा आज़ाद
    त्वरित टिप्पणी: हिजाब पर कर्नाटक हाईकोर्ट का फ़ैसला सभी धर्मों की औरतों के ख़िलाफ़ है
    15 Mar 2022
    इस बात को दरअसल इस तरीके से पढ़ना चाहिए कि "हर धार्मिक रीति का पालन करना औरतों का अनिवार्य धर्म है। यदि वह नहीं है तभी उस रीति से औरतों को आज़ादी मिल सकती है, वरना नहीं। "
  • skm
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एमएसपी पर फिर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा
    15 Mar 2022
    एसकेएम ने फ़ैसला लिया है कि अगले महीने 11 से 17 अप्रैल के बीच एमएसपी की क़ानूनी गारंटी सप्ताह मना कर राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरूआत की जाएगी। 
  • Karnataka High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिजाब  मामला: हिजाब इस्लाम का अभिन्न हिस्सा नहीं, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खारिज की याचिका
    15 Mar 2022
    अदालत ने अपना फ़ैसला सुनते हुए यह भी कहा कि शिक्षण संस्थानों में यूनिफ़ॉर्म की व्यवस्था क़ानूनी तौर पर जायज़ है और इसे संविधान के तहत दी गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन नहीं कहा जा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License