NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कला
रंगमंच
समाज
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
रंगकर्मियों की अपील : नफ़रती ताकतों को सत्ता से बेदख़ल करें
पूरे देश से 600 से ज्यादा रंगकर्मियों ने मतदाताओं से 'बराबरी और सामाजिक न्याय के लिए वोट देने,अंधेरगर्द और बर्बर ताकतों को हराने का आग्रह किया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
06 Apr 2019
artists

लेखकों से लेकर फ़िल्मकार और वैज्ञानिकों से लेकर रंगकर्मी तक सब मौजूदा सरकार के रवैये को भारत के लिए खतरा मान रहे हैं। सबने अपना प्रतिरोध जताते हुए नागरिकों से आम चुनाव में भाजपा को वोट ना देने की अपील की है। अभी हाल में ही रंगकर्मियों ने भी अपना प्रतिरोध जाहिर किया। पूरे देश से 600 से ज्यादा रंगकर्मियों ने मतदाताओं से 'बराबरी और सामाजिक न्याय के लिए वोट देने,अंधेरगर्द और बर्बर ताकतों को हराने का आग्रह किया।'

रंगकर्मियों ने अपने संयुक्त बयान में 'संविधान और धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने की रक्षा' के लिए वोट देने की अपील की।इन रंगकर्मियों में अमोल पालेकर, अरुंधति नाग, अस्ताद देबू, अर्शिया सत्तार, दानिश हुसैन, गिरीश कर्नाड, नसीरुद्दीन शाह, एम.के. रैना जैसे कलाकार शामिल हैं।

इन्होंने अपने साझे अपील में उल्लेख किया है ,''औपनिवेशिक काल से, भारतीय थिएटर निर्माताओं ने अपने काम के माध्यम से भारत की विविधता का जश्न मनाया है। स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में हम अपने नाटकों से हस्तक्षेप कर रहे थें, हमने अपनी कला के जरिए सामाजिक बुराई से लड़ने का काम किया है, हम सामाजिक बराबरी और समावेश के लिए खड़े हुए हैं, हमने पितृसत्ता, ब्राह्मणवाद और जाति उत्पीड़न पर करारा प्रहार किया है। भारत में रंगमंच निर्माताओं की धार्मिक सांप्रदायिकता, संकीर्णता और तर्कहीनता की ताकतों के खिलाफ खड़े होने की एक लंबी और गौरवपूर्ण परंपरा है। हमने वंचित तबके की तरफ से बात की है। हम तकरीबन डेढ़ सौ सालों से अपने  गीत और नृत्य, हास्य, करुणा और प्रतिबद्ध मानव कहानियों के साथ एक धर्मनिरपेक्ष, लोकतान्त्रिक, समावेशी और न्यायसम्मत भारत की कल्पना करते आ रहे  हैं।  

आज, भारत का यह विचार बहुत खतरे में है। आज गीत, नृत्य, हंसी खतरे में है। आज हमारा प्रिय संविधान खतरे में है। जिन संस्थानों को तर्क और बहस  के जरिये असंतोष का खात्मा करना है, उनका दम घुट गया है। सवाल करने वालों और सच बोलने वालों को राष्ट्र विरोधी कह दिया जा रहा है। हम एक ऐसे माहौल में रह हैं जहाँ हमारे  खान-पान प्रार्थना और पर्वों में नफरत के बीज रोपे जा रहें हैं।  इसलिए हमारे रोजाना के ताने बाने में जिस तरह का नफरत प्रवेश कर चूका है,उसे रोकना जरूरी है। 

इसे भी पढ़ें - वैज्ञानिकों की अपील: आइये तर्क और आपसी विचार की रौशनी फैलाने के लिए वोट करें

आने वाले चुनाव स्वतंत्र भारत के इतिहास में  महत्वपूर्ण चुनाव  है। एक लोकतंत्र में सबसे कमजोर और हाशिए पर रहने वाले लोगों का मजबूत होते रहना बहुत जरूरी है। एक लोकतंत्र  सवाल, बहस और जीवंत विरोध के बिना यह काम नहीं कर सकता। मौजूदा सरकार द्वारा लगातार इनपर हमला किया जा रहा है। विकास के वादे के साथ पांच साल पहले सत्ता में आई भाजपा ने नफरत और हिंसा की राजनीति करने के लिए हिंदुत्व के गुंडों को खुली छूट दे दी है। जिस व्यक्ति को पांच साल पहले राष्ट्र के उद्धारकर्ता के रूप में चित्रित किया गया था, उसने अपनी नीतियों के माध्यम से लाखों लोगों की आजीविका को नष्ट कर दिया है। उसने काले धन को वापस लाने का वादा किया; इसके बजाय, बदमाशों ने देश को लूट लिया है और भाग गए हैं। अमीरों का धन इस दौरान आश्चर्यजनक तौर पर  बढ़ा है जबकि गरीब और भी अधिक गरीब हो गया है।

हम भारतीय थियेटर से जुड़े रंगकर्मी भारत के लोगों से संविधान और हमारे समकालिक, धर्मनिरपेक्ष लोकाचार को सुरक्षित रखने में मदद करने की अपील करते हैं। हम अपने साथी नागरिकों से प्यार और करुणा के लिए, समानता और सामाजिक न्याय के लिए, और अंधेरे और बर्बरता की ताकतों को हराने की अपील करते हैं।

हमारी अपील है कि वोट के लिए नफरत और घृणा फैलने वालों को सत्ता से बाहर करें। भाजपा और उसके सहयोगियों के खिलाफ वोट करें। सबसे कमजोर को सशक्त बनाने, स्वतंत्रता की रक्षा, पर्यावरण की रक्षा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए वोट दें। धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक, समावेशी भारत के लिए वोट करें। सपने देखने की आजादी के लिए वोट करें। समझदारी से मतदान करें। ”

इसे भी पढ़ें - वैज्ञानिकों की अपील: आइये तर्क और आपसी विचार की रौशनी फैलाने के लिए वोट करें

600 theatre artists
save constitution
Save Democracy
loksabha chunav 2019
Narendra modi
modi bogotry
apeal to voter

Related Stories

भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत : नहीं रहे हमारे शहज़ादे सलीम, नहीं रहे दिलीप कुमार

सुशांत सिंह राजपूत के वारियर्स, कपिल मिश्रा की सच्चाई की खोज और मोदी का नया विमान

कार्टून क्लिक: शुक्रिया पाकिस्तान! तुम हमारे चुनाव में हमेशा काम आते हो

मोदी युग में डॉक्यूमेंट्री : आनंद पटवर्धन की फिल्म 'विवेक' यू ट्यूब पर किस्तों में जारी

वीडियो : अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमले के ख़िलाफ़ कलाकार हुए एकजुट

चलो मैं हाथ बढ़ाता हूँ दोस्ती के लिए...


बाकी खबरें

  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    आज़मगढ़: फ़र्ज़ी एनकाउंटर, फ़र्ज़ी आतंकी मामलों को चुनावी मुद्दा बनाया राजीव यादव ने
    05 Mar 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने आज़मगढ़ की निजामाबाद विधानसभा का हाल लिया। बात की निर्दलीय उम्मीदवार, रिहाई मंच के एक्टिविस्ट राजीव यादव से, जिन्होंने आज़मगढ़ में फ़र्ज़ी एनकाउंटर और…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार: सहरसा में पंचायत का फरमान बेतुका, पैसे देकर रेप मामले को रफा-दफा करने की कोशिश!
    05 Mar 2022
    रेप की घटना को पंचायत ने रफा-दफा करने के लिए अजीबोगरीब फैसला सुनाते हुए आरोपी युवक को पीड़ित परिवार को 70 हजार रुपए देने को कहा। साथ ही समझौते के जरिए मामले को दबाने की बात भी सामने रखी।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार बजट सत्र: विधानसभा में उठा शिक्षकों और अन्य सरकारी पदों पर भर्ती का मामला 
    05 Mar 2022
    भाकपा माले के विधायक मनोज मंजिल ने सदन में कहा, "तीन साल में मात्र 37 हज़ार शिक्षकों की बहाली की है। पूरे बिहार में साढ़े तीन लाख पद खाली पड़े हैं। नौजवानों की जवानी बर्बाद हो जा रही है। ये सरकार…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव : काशी का माँझी समाज योगी-मोदी के खिलाफ
    05 Mar 2022
    यूपी चुनाव: वाराणसी के प्रसिद्ध घाटों का दीदार करने के लिए देश-विदेश से सैलानी वाराणसी आते है और इन घाटों पे सैलानी नाव में यात्रा करते हैं। यहाँ के नाव चालक यानी नाविक माँझी समाज से है। वाराणसी में…
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: वोट की चिंता ख़त्म होते ही बढ़ सकती है आपकी चिंता!
    05 Mar 2022
    हर जानकार यही कह रहा है कि चुनाव ख़त्म होगा तो वोट की चिंता ख़त्म होगी। वोट की चिंता ख़त्म होगी तो कीमतें अपने आप बढ़ जाएंगी। आम आदमी पर महंगाई कहर बनकर टूटने लगेगी। देखते जाइए आगे-आगे होता है क्या।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License