NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अर्थव्यवस्था
तेल की कीमतें अस्थिर दौर में पहुंची : आईईए
रपट में बताया गया है कि वैश्विक ऊर्जा महत्वपूर्ण बदलाव के दौर से गुजर रही है, जिसमें विद्युतीकरण में तेजी के साथ ही नवीकरणीय ऊर्जा का भी विस्तार शामिल है।
आईएएनएस
13 Nov 2018
iea
Image Courtesy: greeners.co

तेल बाजार अनिश्चितता और अस्थिरता की स्थिति में प्रवेश कर रहे हैं, साथ ही साल 2020 की शुरुआत में आपूर्ति में बाधा भी आ सकती है। अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।

आईईए ने कहा कि प्राकृतिक गैस की मांग बढ़ती जा रही है, क्योंकि चीन एक विशाल उपभोक्ता बन गया है। सोलर पीवी का बाजार भी आगे बढ़ रहा है, लेकिन अन्य कम-कार्बन प्रौद्योगिकीयों और खासतौर से प्रभावी नीतियों की अभी भी जरूरत है, ताकि इसे बढ़ावा दिया जा सके।

आईएए पब्लिकेशन की वर्ल्ड एनर्जी आउटलुक 2018 रपट से यह जानकारी मिली है, जिसमें वैश्विक ऊर्जा के विस्तृत प्रचलन की जानकारी दी गई है, साथ ही इसमें मांग और आपूर्ति, कार्बन उत्सर्जन, वायु प्रदूषण और ऊर्जा तक पहुंच पर भी प्रकाश डाला गया है।

रपट में बताया गया है कि वैश्विक ऊर्जा महत्वपूर्ण बदलाव के दौर से गुजर रही है, जिसमें विद्युतीकरण में तेजी के साथ ही नवीकरणीय ऊर्जा का भी विस्तार शामिल है। साथ ही तेल उत्पादन और प्राकृतिक गैस बाजार के वैश्वीकरण में उथल-पुथल का माहौल है। 

सभी क्षेत्रों और सभी तरह के ईंधन में सरकार की बनाई गई नीतियां ही भविष्य की ऊर्जा प्रणाली की दशा-दिशा निर्धारित करेंगी। 

आईईए के कार्यकारी निदेशक फैथ बिरोल ने कहा, "हमारे विश्लेषण से पता चलता है कि 70 फीसदी से अधिक वैश्विक ऊर्जा निवेश सरकार के द्वारा किया जा रहा है और इसका संदेश साफ है कि दुनिया की ऊर्जा नियति सरकारी फैसलों पर निर्भर है।"
 

International Energy Agency
iea
Petrol & diesel price
natural gas
Electrification

Related Stories

‘जनता की भलाई’ के लिए पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के अंतर्गत क्यों नहीं लाते मोदीजी!

प्रधानमंत्री जी... पक्का ये भाषण राजनीतिक नहीं था?

महंगाई के आक्रोश को मुस्लिमों के ख़िलाफ़ नफ़रत बढ़ाकर ढकने की कोशिश, आख़िर किसका नुक़सान? 

कैसे रूस-यूक्रेन युद्ध भारत की उर्वरक आपूर्ति में डालेगा बाधा? खेती-किसानी पर पड़ेगा भारी असर

नॉर्ड स्ट्रीम 2: गैस पाइपलाइन को लेकर दूसरा शक्ति संघर्ष

तिरछी नज़र: सर जी, प्लीज़ यह महंगाई हमसे मत छीनिये

तेल एवं प्राकृतिक गैस की निकासी ‘खनन’ नहीं : वन्यजीव संरक्षण पैनल

तनिक महंगे हैं तो क्या हुआ दिन अच्छे हैं!

फिर बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम, चेन्नई में पेट्रोल 99 रुपये प्रति लीटर के करीब

दिन महंगे ही अच्छे!


बाकी खबरें

  • उपेंद्र स्वामी
    फ्रांस में मैक्राँ की जीत से दुनियाभर में राहत की सांस
    25 Apr 2022
    दुनिया भर की: रविवार को हुए मतदान में मैक्राँ को 58.55 फीसदी वोट मिले। दक्षिणपंथी ला पेन ने अगर मौजूदा राष्ट्रपति मैक्राँ को हराकर उलटफेर कर दिया होता तो खासी बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल हो जाती।
  • Brinda Karat
    न्यूज़क्लिक टीम
    NEP भारत में सार्वजनिक शिक्षा को नष्ट करने के लिए भाजपा का बुलडोजर: वृंदा करात
    25 Apr 2022
    कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) और नई शिक्षा नीति (NEP) के विरोध में, छात्र, शिक्षक और राजनेता केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए केंद्रीकृत परीक्षा लागू करने, एमफिल पाठ्यक्रम को खत्म…
  • communalism
    भाषा सिंह
    बात बोलेगी: मुंह को लगा नफ़रत का ख़ून
    24 Apr 2022
    औरंगज़ेब के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान करते हुए देश के हुक्मरान, टाइम मशीन से देश को मुगलकाल में वापस ले जाकर, वापस तलवार लेकर लड़ाई के मैदान में उतरने जैसा तेवर दिखाते हैं।
  • Communalism
    न्यूज़क्लिक टीम
    दक्षिणपंथ का इतिहास; धार्मिक जुलूसों का भावनाएँ भड़काने के लिए इस्तेमाल
    24 Apr 2022
    पिछले कुछ हफ़्तों में भारत ने कई घटनाएँ देखी जहाँ धार्मिक जुलूसों के बाद सांप्रदायिक हिंसा हुई; चाहे राम नवमी के बाद मुसलमानों के खिलाफ हुई हिंसा हो या हाल ही में हनुमान जयंती पर दिल्ली के जहांगीरपुरी…
  • bihar
    अनिल अंशुमन
    बिहार : हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक कुंवर सिंह के परिवार को क़िले में किया नज़रबंद
    24 Apr 2022
    कुंवर सिंह की प्रपौत्र वधु पुष्पा सिंह एक वीडियो में बता रही हैं कि उन्हें पूरे परिवार के साथ सरकार व प्रशासन ने घेरेबंदी में रखा हुआ है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License