NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
यूक्रेन युद्ध से रूस-चीन के संबंधों में मिली नई दिशा
यूक्रेन संकट से चीन और रूस के संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है, लेकिन इसने दोनों देशों के बीच सहयोग को और भी ज़्यादा गहरा किया है।
जॉन पी रुएल
22 Mar 2022
russia

24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। तबसे पूरी दुनिया का ध्यान इसी तरफ टिका हुआ है। विदेश नीति विशेषज्ञों के बीच रूस और पश्चिमी देशों के संबंधों के भविष्य पर गहन विमर्श जारी है। मॉस्को और पश्चिमी देशों के अधिकारियों के बीच मीडिया में तकरार भी सामने आई हैं, जबकि दोनों ही पक्ष एक-दूसरे के ऊपर प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई कर रहे हैं।

लेकिन रूस के इस हमले का चीन-रूस के संबंधों पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा कम ही हुई है। हाल के सालों में रूस और चीन ने अपनी बढ़ती हुई साझेदारी को सार्वजानिक तौर पर भी प्रोत्साहित किया है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपना सबसे पक्का दोस्त तक बताया, जबकि दोनों नेताओं ने अपने देशों के आपसी संबंधों को अब तक के इतिहास में सबसे बेहतर बताया है। 

यह चीज साझा युद्ध अभ्यासों और ऊर्जा-हथियारों में रूस और चीन के बीच बढ़ते समझौतों से भी प्रदर्शित होती है। दोनों ही देशों में राज्य संचालित मीडिया संस्थानों में एक-दूसरे के लिए प्रदर्शित किए जाने वाले समर्थन और संयुक्त राष्ट्र जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों में उठाए जाने वाले कदमों से भी दिखाई देती है। 

यूक्रेन के हालिया संकट ने चीन और रूस को अमेरिका से टकराव की कोशिशों को और तेज किया है। रूस का मूल उद्देश्य इसमें यूक्रेन को नाटो में शामिल होने से रोकना है, जबकि चीन, रूस और यूक्रेन के टकराव से पैदा होने वाले ऐसे किसी भी मौके का फायदा उठाना चाहता है, जिससे अमेरिका का प्रभाव कम हो सके। 

हाल में पश्चिमी देशों ने "रूस की वित्तीय व्यवस्था को तबाह करने और इसके अमीर नागरिकों को नुकसान पहुंचाने" के लिए अतिरिक्त प्रतिबंधों की घोषणा की है, इस कदम के बाद रूस और चीन, अमेरिकी नेतृत्व वाले वित्तीय संस्थानों का विकल्प खोजने के लिए ज़्यादा निवेश के लिए प्रेरित होंगे। अमेरिकी प्रभुत्व वाले "स्विफ्ट (SWIFT- सोसायटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फायनेंशियल टेलिकम्यूनिकेशन)" से 2014 में कुछ रूसी बैंकों को ब्लैकलिस्ट में डाल दिया था, इसके बाद से चीन और रूस ने अपने खुद के अंतरराष्ट्रीय भुगतान तंत्रों में निवेश करना शुरू कर दिया था। 

इन नए भुगतान तंत्रों में रूस का एसपीएफएस (सिस्टम फॉर ट्रांसफर ऑफ फायनेंशियल मैसेज) और नेशनल पेमेंट कार्ड सिस्टम (जिसे एमआईआर के नाम से अब जाना जाता है) के साथ-साथ चीन का क्रॉस बॉर्डर इंटरबैंक पेमेंट सिस्टम (सीआईपीएस) व यूनियन पे शामिल है। रूस और चीन के बैंक इन प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं, फिर जैसे-जैसे रूस और चीन अपने व्यापारिक संबंधों को गहरा करने और पश्चिमी प्रतिबंधों से पार पाने की कोशिश करेंगे इन प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाले बैंकों की संख्या बढ़ती जाएगी। 

पश्चिमी नियंत्रण के बाहर अलग वित्तीय तंत्रों के विकास को प्रोत्साहन देने से तथाकथित "रोग स्टेट (दुष्ट राज्य)" की भी वैश्विक वित्त में भागीदारी बढ़ेगी, जिन्हें अक्सर काले बाज़ार के ज़रिए अपना व्यापार चलाना पड़ता है। 

फरवरी की शुरुआत में यूक्रेन पर रूसी हमले के कुछ पहले, चीन और रूस ने एक नई पाइपलाइन के ज़रिए 30 साल के लिए प्राकृतिक गैस के समझौते पर सहमति जताई थी। इस समझौते के लिए लेनदेन यूरो में होना है, यह रूस और चीन की अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता और प्रतिबंधों के खतरे को कम करने की कोशिश है। 

यूक्रेन पर हमले के बाद जब बड़ी संख्या में पश्चिमी कंपनियों ने रूस से बाहर निकलने की घोषणा की, तो रूस ने कहा कि वो इन कंपनियों की अवसंरचना के राष्ट्रीयकरण और इन्हें बौद्धिक संपदा अधिकारों की सुरक्षा से बाहर करने की मंशा बना रहा है। पश्चिमी संपदा और बौद्धिक संपदा अधिकार चीन के लिए भी अहम है, क्योंकि चीन भी उसके यहां काम करने वाली पश्चिमी कंपनियों को लेकर ऐसी ही चिंता रखता है। अब चीन भी इन कंपनियों को वैश्विक तौर पर चुनौती देने की मंशा रखता है। 

यूक्रेन में टकराव से बीजिंग और मॉस्को के बीच कूटनीतिक समर्थन भी बढ़ा है। हमने देखा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में 2 मार्च को रूस के खिलाफ़ निंदा प्रस्ताव के मतदान के दौरान चीन अनुपस्थित रहा था। 

चीनी राज्य द्वारा संचालित मीडिया संस्थानों ने भी यूक्रेन युद्ध पर रूस के नज़रिए को फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम पर फैलाया, यह कार्रवाई रूस के मीडिया संस्थानों पर कुछ पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बाद की गई। रूस ने हाल में दावा किया था कि "अमेरिका यूक्रेन में जैविक हथियारों की प्रयोगशाला बनाने में निवेश कर रहा है", रूस के इस दावे का भी चीनी मीडिया ने समर्थन किया था। 

हालांकि अब तक दोनों देशों में कोई आधिकारिक समझौता नहीं हुआ है, लेकिन फरवरी में 2022 के शीत ओलंपिक की शुरुआत के दौरान "सीमा रहित साझेदारी" का ऐलान बताता है कि रूस और चीन के हित लगातार साझा होने की दिशा में बढ़ रहे हैं। 4 फरवरी को पुतिन के साथ शी जिनपिंग ने "रूस के सुरक्षा प्रस्ताव" का समर्थन भी किया था, जिसमें यूक्रेन को नाटो से बाहर रखने की बात थी। इसमें कोई शक नहीं है कि इसके कुछ हफ़्तों बाद चीन को रूस की तरफ से चेतावनी में बता भी दिया गया होगा कि वह यूक्रेन पर हमले की तैयारी कर रहा है। 

लेकिन यूक्रेन के मौजूदा संकट ने व्यापक वैश्विक आर्थिक अस्थिरता को जन्म दे दिया है और रूस के हमले से कुछ फौरी और कुछ दीर्घकाल के गंभीर नतीज़े, चीन-रूस संबंधों को थोड़ा तनावपूर्ण बना सकते हैं।

जैसे यूक्रेन चीन के लिए बड़ा मक्का निर्यातक देश है। जब खाद्यान्न की कीमतें वैश्विक स्तर पर बढ़ रही हैं, मतलब रूसी हमले के पहले भी यह बढ़ रही थीं, तब रूस के हमले ने चीन की खाद्यान्न सुरक्षा पर नकारात्मक प्रभाव डाला है। हालांकि रूस, चीन के लिए बड़ा खाद्यान्न निर्यातक है, लेकिन जब 14 मार्च को रूस के प्रधानमंत्री ने यूरेशियाई आर्थिक संघ के सदस्यों द्वारा खाद्यान्न निर्यात पर प्रतिबंध लगाने वाले आदेश पर हस्ताक्षर किए, तो यह बताता है कि रूस अपने सबसे करीबी साथियों को भी खाद्यान्न निर्यात करने में मुश्किलों का सामना कर रहा है। 

चीन दूसरे देशों के ऊर्जा निर्यातों पर भी बहुत निर्भर है। रूस या अमेरिका की तुलना में चीन संसाधनों की कीमतों को प्रभावित में बहुत कम सक्षम है और इसे ऊर्जा संकटों से भी ज़्यादा ख़तरा है। रूस, चीन की ऊर्जा मांग की पूर्ति कर सकता है, लेकिन कीमतों में हालिया उछाल को देखते हुए चीन भी आत्मनिर्भरता की तरफ ही प्रोत्साहित होगा, जिसके चलते रूस और चीन के संबंधों में एक अहम स्तंभ नदारद हो जाएगा। 

और चीन के प्रति एक बेहद दुर्लभ मामले में जहां एक रूसी अधिकारी ने चीन के प्रति नाराज़गी सार्वजनिक करते हुए कहा कि जब रूस ने बोइंग और एयरबस के विमानों में 10 अरब डॉलर का निवेश कर खुद ही विमान बना लिए, तो उसके बाद चीन ने हवाई जहाजों में इस्तेमाल होने वाले अहम कलपुर्जे देने से इंकार कर दिया। 

चीन इस बात से भी चिंतित है कि उसे ऐसे देखा जा रहा है जैसे वो पुतिन और यूक्रेन के प्रति रूस की कड़ी कार्रवाई को अंजाम देने में मदद कर रहा है और इससे ताइवान की सुरक्षा पर भी ज़्यादा ध्यान केंद्रित हुआ है। 1995 में तीसरे ताइवान जलडमरूमध्य संकट के बाद से ही चीन, अमेरिका से सैन्य तरीके से भिड़ने से बचता रहा है। भारत के साथ सीमावर्ती इलाकों में छोटे टकरावों के अलावा, चीन ने हाल के दशकों में हमेशा दूसरे देशों पर दबाव बनाने के लिए सैन्य के बजाए आर्थिक रास्ते को चुना है। 

लेकिन रूस को चीन का समर्थन, चीन के पड़ोसियों में अपने विवादों को लेकर डर भी पैदा करेगा। रूस को चीन द्वारा दिए जाने वाले इस समर्थन से चीन के खिलाफ़ संयुक्त दुश्मनी का भाव उपज सकता है, जो समन्वित प्रयासों में भी बदल सकता है। ऊपर से इसे एशिया-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती अमेरिकी उपस्थिति से भी समर्थन मिलेगा। 

लेकिन इन वास्तविक और संभावित परिणामों के बावजूद, यूक्रेन पर रूस के हमले ने चीन और रूस के सहयोग को ज़्यादा बढ़ा दिया है, यह चीज आगे भी जारी रहेगी। रूस की अपने हालातों से निकलने की जरूरत ने उसके ऊपर चीन का प्रभाव निश्चित तौर पर ज़्यादा कर दिया है। लेकिन चीन और रूस, वैश्विक मामलों में अमेरिकी प्रभुत्व को कम करने के लिए आपसी सहयोग और साथ काम करने की जरूरत को अच्छी तरह समझते हैं और यूक्रेन पर हमले से जो वैश्विक अस्थिरता पैदा हुई है, उसे चीन और रूस एक प्रभावी तरीके के तौर पर भी देखते हैं।

जॉन पी रुएल एक ऑस्ट्रेलियाई-अमेरिकी पत्रकार हैं, वे वाशिंगटन डीसी में रहते हैं। वे "स्ट्रेटजिक पॉलिसी" में "कंट्रीब्यूटिंग एडिटर" हैं और कुछ विदेशी मामलों पर लिखने वाले कुछ विदेशी प्रकाशनों के लिए भी लिखते हैं।

यह लेख ग्लोबट्रोटर ने प्रकाशित किया था। 

इस लेख को मूल अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

The War in Ukraine is Sending Russia-China Relations in New Directions

Asia
Asia/China
Asia/Taiwan
Economy
Europe
Europe/Russia
Europe/Ukraine
food
History
Human Rights
Media
North America/United States of America
opinion
politics
Time-Sensitive
trade
War

Related Stories

डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा

क्यूबाई गुटनिरपेक्षता: शांति और समाजवाद की विदेश नीति

क्या जानबूझकर महंगाई पर चर्चा से आम आदमी से जुड़े मुद्दे बाहर रखे जाते हैं?

राज्यसभा सांसद बनने के लिए मीडिया टाइकून बन रहे हैं मोहरा!

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

आर्यन खान मामले में मीडिया ट्रायल का ज़िम्मेदार कौन?

गतिरोध से जूझ रही अर्थव्यवस्था: आपूर्ति में सुधार और मांग को बनाये रखने की ज़रूरत

अजमेर : ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ की दरगाह के मायने और उन्हें बदनाम करने की साज़िश

विशेष: कौन लौटाएगा अब्दुल सुब्हान के आठ साल, कौन लौटाएगा वो पहली सी ज़िंदगी

पश्चिम बंगालः वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चाय बागान के कर्मचारी-श्रमिक तीन दिन करेंगे हड़ताल


बाकी खबरें

  • health sector
    ऋचा चिंतन
    भाजपा के कार्यकाल में स्वास्थ्य कर्मियों की अनदेखी का नतीजा है यूपी की ख़राब स्वास्थ्य व्यवस्था
    14 Dec 2021
    एक कमज़ोर और अपर्याप्त स्वास्थ्य कार्यबल का ही नतीजा होता है कि लोगों की स्वास्थ्य सेवा की स्थिति ख़राब हो जाती है। यूपी की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है, जहां स्वास्थ्य कर्मी, ख़ास तौर पर ग्रामीण यूपी में…
  • data protection bill
    प्रबीर पुरकायस्थ
    डेटा निजता विधेयक: हमारे डेटा के बाजारीकरण और निजता के अधिकार को कमज़ोर करने का खेल
    14 Dec 2021
    सरकार द्वारा एकत्र किए जाने वाले हमारे डेटा के व्यापारीकरण को निजी डेटा संरक्षण विधेयक के साथ जोड़ दिया गया है।
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    PM मोदी का बनारस दौरा, CBSE के प्रश्नपत्र पर विवाद और अन्य ख़बरें
    13 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी पीएम के काशी दौरे पर जनता का सवाल, CBSE के स्त्री विरोधी प्रश्नपत्र पर विवाद और अन्य ख़बरों पर।
  • Farmers' Movement
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसान आंदोलन: लंगर के लिए भी याद रखा जाएगा
    13 Dec 2021
    एक साल से लंबे संघर्ष के बाद किसानों की जीत के साथ उनका आंदोलन खत्म हुआI यह आंदोलन अपने तमाम अन्य पहलुओं के साथ-साथ सभी मोर्चों पर चल रहे लंगरों के लिए भी याद रखा जाएगाI न्यूज़क्लिक ने 10 दिसंबर यानी…
  • SSC GD 2018
    धारण गौर
    SSC GD 2018: सरकारी परीक्षा व्यवस्था की मार से जूझ रहे युवाओं की कहानी उनकी ज़ुबानी
    13 Dec 2021
    "हम में कमी क्या थी? लिखित और शारीरिक परीक्षा में पास थे, मेडिकली फिट थे, लेकिन फिर भी यह सरकार और व्यवस्था हमारे सपने और नौकरी ‘खा’ गई, हम तो आंदोलन में पुलिस के डंडे खा कर इतना सीख गए थे कि शायद…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License