NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
नज़रिया
भारत
राजनीति
तिरछी नज़र: सरकार जी का बर्थ-डे और एक और नया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’
वैसे सरकार जी रिकॉर्ड बनाते ही रहते हैं। इतने बनाते हैं कि उसकी, रिकॉर्ड बनाने की गिनती भी मुश्किल है। सरकार जी द्वारा रिकॉर्ड बनाने का भी कोई रिकॉर्ड बन ही गया होगा।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
19 Sep 2021
Pd
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हुए विशेष टीकाकरण का दृश्य। फोटो साभार: पीटीआई

अभी पिछले हफ्ते ही, अरे दो दिन पहले ही तो, सरकार जी का जन्मदिन था। जन्मदिन था तो धूमधाम से मनाया जाना भी चाहिए था और मना भी। पिछले साल तो लोगों ने सरकार जी के जन्मदिन पर बेरोजगारी दिवस मना कर पूरे विश्व में भारत की भद्द पीट दी थी। ऐसा भी कहीं होता है कि इतने बड़े महापुरुष का जन्मदिन ऐसे तरीके से मनाया जाए। इस बार भी ऐसा ही किया गया, पर इस बार सरकार जी ने पहले से ही निश्चय कर लिया था कि जन्मदिन को ज्यादा धूमधाम से मनाना है ।

तो सरकार जी ने सोच लिया इस बार अपने जन्मदिन के दिन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना है। अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन देना है। उसके लिए पूरी तैयारी की गई। वैक्सीनेशन सेंटरों को अच्छी तरह से सजाया गया। रिकॉर्ड बनाने के लिए वैक्सीनेशन देने के काम को दो दिन पहले से कुछ आराम दे कर स्टॉक जमा किया गया। तभी तो विश्व रिकॉर्ड बनता है। तो इस तरह सत्रह सितंबर को वैक्सीनेशन का विश्व रिकॉर्ड बना।

यह जन्मदिन पर कुछ देने की यह प्रथा कोई नई नहीं है। पुराने जमाने से चली आ रही है। पहले भी, सुनते हैं, राजा लोग अपने जन्मदिन पर प्रजा को हीरे जवाहरात बांटा करते थे। साल भर प्रजा का खून चूस हीरे जवाहरात इकट्ठे करते थे और अपने जन्मदिन पर थोड़े बहुत हीरे जवाहरात प्रजा में बांट कर वाह वाही लूटा करते थे। आज भी सेठ लोग अपने जन्मदिन पर या फिर बच्चों के जन्मदिन पर गरीब लोगों के लिए भंडारा करते है । 

वैसे सरकार जी रिकॉर्ड बनाते ही रहते हैं। इतने बनाते हैं कि उसकी, रिकॉर्ड बनाने की गिनती भी मुश्किल है। सरकार जी द्वारा रिकॉर्ड बनाने का भी कोई रिकॉर्ड बन ही गया होगा। लेकिन अब भी उनमें बार-बार रिकॉर्ड बनने से जो सहजता आती है, वह नहीं आई है। अब देखो सत्रह तारीख को रिकॉर्ड बना और अट्ठारह तारीख को ही उन्होंने विपक्ष पर इल्ज़ाम लगा दिया। विपक्ष को बात बात पर कोसने का रिकॉर्ड भी सरकार जी के नाम ही होगा।

सरकार जी जब भी कुछ करते हैं तो एक रिकॉर्ड तो बनता ही है, जो भी कुछ होता है वह ऐतिहासिक भी होता है। रुपये की बात करते हैं तो हमेशा हजारों, लाखों करोड़ में होती है। पंद्रह अगस्त को लाल किले पर भाषण देते हैं तो वह भी सबसे लंबा भाषण होता है। अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हैं। गरीबों को अनाज देते हैं तो वह भी करोड़ों में ही होता है। और उसके साथ अपनी फोटो लगा हुआ थैला जो बांटते हैं, वह भी करोड़ों की संख्या में होता है। सरकार जी को धन्यवाद देते हुए जो पोस्टर और होर्डिंग लगते हैं, अखबारों में जो विज्ञापन छपते हैं, उनकी संख्या भी करोड़ों में ही होती है। ये सब भी रिकॉर्ड हैं। खोजा जाए तो पता चलेगा कि विश्व रिकॉर्ड ही हैं।

वैसे तो सरकार जी के शासनकाल में और भी रिकॉर्ड बन रहे हैं जिनकी चर्चा कोई नहीं करता है। पेट्रोल ने भी रिकॉर्ड बना दिया है तो डीजल ने भी। जब ईंधन वाला तेल रिकॉर्ड बना रहा था तो खाने वाला तेल क्यों पीछे रहता, उसने भी रिकॉर्ड बना डाला। उधर गैस का सिलेंडर भी हजार के पास पहुंचने के लिए बेताब है। यह भी एक रिकॉर्ड ही होगा।

जब एक रिकॉर्ड की बात होती है तो दूसरा रिकॉर्ड भी अपने आप ही पता चल जाता है। जब पता चलता है कि रिकॉर्ड अस्सी करोड़ गरीब लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है तो यह भी पता चल जाता है कि देश में रिकॉर्ड अस्सी करोड़ लोग गरीब हैं। किसी एक देश में गरीब लोगों का यह भी एक विश्व रिकॉर्ड है। जब बताया जाता है कि सत्तर करोड़ लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है तो यह भी पता चल जाता है कि इसी देश में अभी पैंसठ करोड लोग ऐसे हैं जो अभी तक भी पहली खुराक नहीं पा पाए हैं। यह भी किसी एक देश के लिए बिना वैक्सीन पाए लोगों का एक विश्व रिकॉर्ड है।

खैर रिकॉर्ड तो बन ही रहे हैं। अब अच्छे बनें या बुरे, नाम तो हर तरह के रिकॉर्ड से होता ही है। सरकार जी का जन्मदिन है, हम तो बस शुभकामनाएं ही दे सकते हैं और प्रार्थना कर सकते हैं कि सरकार जी बस रिकॉर्ड बनाते ही रहें।

(इस व्यंग्य स्तंभ के लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Satire
Political satire
Narendra modi
Covid Vaccination

Related Stories

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

ख़बरों के आगे-पीछे: मोदी और शी जिनपिंग के “निज़ी” रिश्तों से लेकर विदेशी कंपनियों के भारत छोड़ने तक

यूपी में संघ-भाजपा की बदलती रणनीति : लोकतांत्रिक ताकतों की बढ़ती चुनौती

बात बोलेगी: मुंह को लगा नफ़रत का ख़ून

ख़बरों के आगे-पीछे: क्या अब दोबारा आ गया है LIC बेचने का वक्त?

ख़बरों के आगे-पीछे: गुजरात में मोदी के चुनावी प्रचार से लेकर यूपी में मायावती-भाजपा की दोस्ती पर..

ख़बरों के आगे-पीछे: राष्ट्रीय पार्टी के दर्ज़े के पास पहुँची आप पार्टी से लेकर मोदी की ‘भगवा टोपी’ तक

कश्मीर फाइल्स: आपके आंसू सेलेक्टिव हैं संघी महाराज, कभी बहते हैं, और अक्सर नहीं बहते

ख़बरों के आगे-पीछे: केजरीवाल मॉडल ऑफ़ गवर्नेंस से लेकर पंजाब के नए राजनीतिक युग तक

उत्तर प्रदेशः हम क्यों नहीं देख पा रहे हैं जनमत के अपहरण को!


बाकी खबरें

  • फैक्टरी की छत गिरने से मजदूर की मौत, जिम्मेदारी से भागते नगर निगम और दिल्ली सरकार  
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    फैक्टरी की छत गिरने से मजदूर की मौत, जिम्मेदारी से भागते नगर निगम और दिल्ली सरकार  
    23 Aug 2021
    स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्टरी काफी पुरानी है और उसकी हालत भी बहुत खराब है। ऐसे में ये संभव है कि लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण छत गिर गई हो।
  • नीतीश, तेजस्वी, समेत बिहार के 10 दलों ने जातिगत जनगणना के समर्थन मे की मोदी से मुलाकात
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नीतीश, तेजस्वी, समेत बिहार के 10 दलों ने जातिगत जनगणना के समर्थन मे की मोदी से मुलाकात
    23 Aug 2021
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के प्रतिनिधिमंडल की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि जाति आधारित जनगणना से विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से तैयार करने में मदद मिलेगी।
  • टीकों की कमी के बीच ईरान में कोविड-19 से संबंधित मौत के मामलों में वृद्धि
    पीपल्स डिस्पैच
    टीकों की कमी के बीच ईरान में कोविड-19 से संबंधित मौत के मामलों में वृद्धि
    23 Aug 2021
    ईरान वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी की पांचवीं लहर का सामना कर रहा है। ज़्यादातर मामले डेल्टा वैरिएंट के हैं।
  • अल-अक़्सा हमले की बरसी पर इकट्ठा प्रदर्शनकारियों पर इज़रायली सेना का हमला
    पीपल्स डिस्पैच
    अल-अक़्सा हमले की बरसी पर इकट्ठा प्रदर्शनकारियों पर इज़रायली सेना का हमला
    23 Aug 2021
    इज़रायली सेना की ओर से की गई फायरिंग में 10 बच्चों समेत क़रीब 42 लोग घायल हो गए। इज़रायल ने भी बाद में दिन में गाजा पर हवाई हमले किए।
  • इंदौर में "नाम पूछकर" चूड़ी वाले को पीटा, भारी बवाल के बाद मामला दर्ज 
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    इंदौर में "नाम पूछकर" चूड़ी वाले को पीटा, भारी बवाल के बाद मामला दर्ज 
    23 Aug 2021
    इंदौर में कुछ लोगों ने कथित तौर पर फेरी लगाकर चूड़ी बेच रहे 25 वर्षीय व्यक्ति से नाम पूछने के बाद पिटाई कर दी। राज्य के ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले पर कहा, “युवक अपना धर्म छिपा कर और नाम…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License