NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इटली के युवा ने मुफ़्त व सुरक्षित पब्लिक ट्रांस्पोर्ट की मांग की
सितंबर से इटली में स्कूलों के फिर से खोलने का फैसला COVID-19 के नए मामले, सुरक्षात्मक उपकरणों की कमी और कक्षाओं के संचालन के बारे में भ्रम के कारण व्यापक आलोचना का शिकार हुई है।
पीपल्स डिस्पैच
23 Oct 2020
italy

COVID-19 के मामलों में वृद्धि के बीच इटली में स्कूल और कॉलेज खोलने के मद्देनजर युवा समूह छात्रों के लिए मुफ्त एवं सुरक्षित परिवहन सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। कम्युनिस्ट यूथ फ्रंट (एफजीसी) ने एक अभियान शुरू किया और शनिवार 24 अक्टूबर को रोम में इकट्ठा होने का आह्वान किया।

इस बीच इटली में अल्टर्नेटिव स्टूडेंट्स अपोजिशन (ओएसए) सहित छात्रों के एक वर्ग ने 19 अक्टूबर को सार्वजनिक परिवहन के लिए राष्ट्रीय आंदोलन दिवस के रूप में मनाया और मिनिस्ट्री ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर एंड ट्रांस्पोर्टेशन के सामने एक प्रदर्शन किया।

इससे पहले 17 अक्टूबर को छात्रों ने कंपनी फॉर रेल एंड् ट्रांस्पोर्ट ऑफ दि सिटी ऑफ रोम (एटीएसी) के मुख्यालय के सामने एक सभा का आयोजन किया था। प्रदर्शनकारियों ने शिकायत की कि पर्याप्त सार्वजनिक परिवहन की कमी के कारण लाखों छात्रों और श्रमिकों को बसों और भीड़भाड़ वाली ट्रेनों में यात्रा करने के लिए मजबूर किया जा रहा है जो खुद के लिए COVID-19 का खतरा मोल ले रहे हैं।

एफजीसी ने एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया है कि “इस महामारी ने सिद्ध किया है कि सार्वजनिक परिवहन एक आवश्यक सेवा है और अब जो निजी प्रबंधन ढह रहा है वह केवल प्रबंधकों की जेब के लिए और मुनाफा कमाने वालों के लिए उपयोगी है। बेहतर परिस्थितियों में अध्ययन, काम और रहने के लिए सक्षम होने के लिए हम सार्वजनिक परिवहन मुफ्त और सुरक्षित चाहते हैं।”

ओएसए ने कहा, "हम जैसे छात्र जो अपने संस्थानों तक जाने के लिए हर रोज़ सुबह ट्रांस्पोर्ट लेते हैं वे स्थानीय सार्वजनिक परिवहन की स्थिति को जानते हैं, जो महामारी से पहले ही जोखिम भार था और जो अब वायरस फैलने के जोखिम के साथ वास्तव में अस्थिर है।"

सितंबर से इटली में स्कूलों के फिर से खोलने का फैसला COVID-19 के नए मामले, सुरक्षात्मक उपकरणों की कमी और कक्षाओं के संचालन के बारे में भ्रम के कारण व्यापक आलोचना का शिकार हुई है। कई प्रांतों में स्कूलों के फिर से खोलने के आदेश को स्थगित कर दिया गया था और COVID-19 के ताज़ै मामलों के कारण कैंपनिया जैसे क्षेत्रों के स्कूलों को फिर से बंद कर दिया गया था।

17 अक्टूबर को कैंपनिया में स्कूलों को फिर से बंद करने की घोषणा के बाद इटालियन कम्युनिस्ट यूथ फेडरेशन (एफजीसीआई) की क्षेत्रीय समिति ने क्षेत्र के प्रेसिडेंट विंकेंजा दा लुसा और इटली की शिक्षा मंत्री लुसिया अज़ोलिना पर छात्रों की सुरक्षा और सुरक्षित कक्षाओं की पुनः शुरु करने को सुनिश्चित करने के लिए पिछले आठ महीने में कुछ नहीं करने का आरोप लगाया।

italy
transprtation in italy
italy's youth
youth in italy

Related Stories

गिउलिअनो ब्रुनेटी: “नाटो के ख़िलाफ़ हमारा संघर्ष साम्राज्यवादी ताकतों के ख़िलाफ़ संघर्ष है”

इटली : डॉक्टरों ने स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण के ख़िलाफ़ हड़ताल की

मारियो ड्रेगी के नेतृत्व वाली नई सरकार का इटली की लेफ़्ट पार्टी ने विरोध किया

गुइलियो रेगेनी अपहरण व हत्या मामले में ईजिप्ट के अधिकारियों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्यवाही की इटली का मांग

इटली की अदालत ने मट्टेओ साल्विनी के शरणार्थी-विरोधी कार्यों पर मुक़दमा शुरू किया

रेफ़रेंडम ने इटली की संसद में बड़े बदलावों को मंज़ूरी दी

कोविड से सबसे अधिक प्रभावित इन 5 देशो में एक जैसा क्या है?

कोरोना अपडेट: विश्व भर में 92 हज़ार के क़रीब नए मामले, 5,735 लोगों की मौत

महामारी के न्यूमोनिया में राष्ट्रवादी बुख़ार!

कोरोना अपडेट: विश्व भर में 84 हज़ार से अधिक नये मामले, 7,793 और लोगों की मौत


बाकी खबरें

  • hate speech
    सैयद मोहम्मद वक़ार
    रवांडा नरसंहार की तर्ज़ पर भारत में मिलते-जुलते सांप्रदायिक हिंसा के मामले
    19 Jan 2022
    नफ़रत भरे भाषण देने वाले राजनेताओं और इसी तरह के घृणित अभियान चलाने वाले मीडिया घरानों पर क़ानून की अदालत में मुकदमा तक नहीं चलाया गया और उन्हें सज़ा से मुक्ति भी मिल गयी।
  • aparna yadav
    भाषा
    यूपी चुनाव: भाजपा में शामिल हुईं मुलायम की पुत्रवधु अपर्णा यादव
    19 Jan 2022
    केशव प्रसाद मौर्य ने अपर्णा यादव का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि उनके विचार सदैव से ही भाजपाई रहे हैं और समय-समय पर विभिन्न माध्यमों से उन्होंने यह जाहिर भी किया।
  • संदीपन तालुकदार
    कोरोना वायरस वेरिएंट : एंटीबॉडी न होने पर भी सक्षम है टी सेल इम्यूनिटी
    19 Jan 2022
    टी सेल के टार्गेट ज़्यादातर कोरोना वाइरस के ओमिक्रोन वेरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में मौजूद होते हैं।
  • jandesh
    लाल बहादुर सिंह
    चुनाव 2022 : UP में भाजपा के विरुद्ध निर्णायक जनादेश की शर्तें
    19 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश में निर्णायक जनादेश के लिए जनता को चाहिए कृषि के चौतरफा विकास, युद्धस्तर पर रोजगार सृजन, हाशिये के तबकों के लिए न्याय का ठोस आश्वासन
  • संदीपन तालुकदार
    नासा रोवर ने मार्स पर ढूंढा कार्बन, जीवन होने के सवाल पर बढ़ी जिज्ञासा
    19 Jan 2022
    लगभग एक दशक से, क्यूरियोसिटी रोवर ने गेल क्रेटर का पता लगाया है और सतह में ड्रिल किया है, जिसमें प्राचीन चट्टानों की परतें हैं। इसके नए निष्कर्ष वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह पर जीवन के अस्तित्व को साबित…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License