NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कला
समाज
साहित्य-संस्कृति
इतवार की कविता : पहले कितने ख़त आते थे...
इतवार की कविता में आज पढ़िये शायर शकील जमाली की लिखी पुराने दिनों को याद करती हुई यह नज़्म...
न्यूज़क्लिक डेस्क
20 Feb 2022
इतवार की कविता : पहले कितने ख़त आते थे...

इतवार की कविता में आज पढ़िये शायर शकील जमाली की लिखी पुराने दिनों को याद करती हुई यह नज़्म...

 

दिल रोता है...

 

पहले कितने ख़त आते थे

आंखें रौशन हो जाती थीं

भरे पुरे घर 

रौशनियों से भर जाते थे

पहले कितने ख़त आते थे....

 

उतने... जितने 

ऊँचे वाली मस्जिद की 

उस मौलसिरी पर फूल आते थे, 

 

उतने.... जितने 

कभी महल सादात के बाहर

ढाल के नीचे वाली 

ऊँची इम्ली पर 

पत्थर पड़ते थे, 

 

उतने... जितने 

एम एम इन्टर कालिज के 

नाले के पीछे 

गूलर के पेड़ों के ऊपर 

शोर मचाते शोख़ परिन्दे 

 

उतने.... जितने 

अब्बा के लम्बे कुर्ते की 

दोनों चाक की जेबों में 

पैसे होते थे 

 

उतने.... जितने 

स्टेशन पर उगे 

पुराने पीपल के 

लहराते पत्ते 

 

उतने.... जितने 

माँ की बोई राबेलों में 

डलिया भर भर 

फूल आते थे 

 

हाय न अब वो ख़त 

न ख़तों के लाने वाले.... 

हाय न वो दरवाज़े 

आंगन, ड्योढी, सहन पुराने वाले, 

 

सब ग़ायब हैं..... 

मौलसिरी का पेड़ 

वो इम्ली 

अपने घर का नीम, 

जमीला फूफी वाले घर का 

वो मीठे अमरूदों वाला पेड़..... 

किजिया चाची के आंगन की 

काने बेरों वाली बेरी

अम्मा मिनिया का मैदान 

जहाँ पर हमने 

अपना अपना बचपन काटा

कन्चे खेले

धूम मचाई

झगड़े बांधे 

जंगें जीतीं.... 

मुँह की खाई, 

 

सब ग़ायब हैं 

माँ ग़ायब है 

अब्बा गुम हैं 

मुझ से बड़े दो भाई कम हैं 

सददी आपा... 

मन्नो बाजी.... 

एक बड़ी माँ जैसी भाभी... 

सब ग़ायब हैं 

 

जितना ढूँढूं 

जितना खोजूं

जितना सोचूँ..... 

दुख होता है 

दिल रोता है...

itwaar ki kavita
poetry on nostalgia
shakeel jamali
shakeel jamali poetry

Related Stories

इतवार की कविता : एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' का तर्जुमा

इतवार की कविता : 'कल शब मौसम की पहली बारिश थी...'

इतवार की कविता : माँओं के नाम कविताएं

इतवार की कविता : आग़ा हश्र कश्मीरी की दो ग़ज़लें

इतवार की कविता : "मैंने रिहर्सल की है ख़ुद को दुनियादार बनाने की..."


बाकी खबरें

  • कश्मीर से धोखा बंद करे मोदी सरकार, हाल खराब: यूसुफ़ तारीगामी
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    कश्मीर से धोखा बंद करे मोदी सरकार, हाल खराब: यूसुफ़ तारीगामी
    20 Oct 2021
    कश्मीर में हिंसा के दौर, सरकार के नॉर्मेलसी के दावे बेनकाब होने पर वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की कश्मीर में माकपा के नेता, पूर्व विधायक युसूफ़ तारीगामी से और जानने की कोशिश की ज़मीनी हालात के…
  • लखीमपुर हिंसा कि SC में सुनवाई, किसानों की सत्याग्रह यात्रा और अन्य ख़बरें
    न्यूज़क्लिक टीम
    लखीमपुर हिंसा कि SC में सुनवाई, किसानों की सत्याग्रह यात्रा और अन्य ख़बरें
    20 Oct 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे लखीमपुर खीरी हिंसा की SC में सुनवाई, किसानों की सत्याग्रह यात्रा और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • नियमित शिक्षकों की कमी से जूझ रहे पटना के दो ट्रेनिंग कॉलेज
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नियमित शिक्षकों की कमी से जूझ रहे पटना के दो ट्रेनिंग कॉलेज
    20 Oct 2021
    पटना यूनिवर्सिटी के दो ट्रेनिंग कॉलेजों में नियमित शिक्षक नहीं हैं। ये कॉलेज केवल प्राचार्य और गेस्ट फैकल्टी के भरोसे चल रहे हैं। इन कॉलेजों में गेस्ट फैकल्टी की भी कमी है। प्रभात खबर की रिपोर्ट के
  • Biden
    जेम्स डब्ल्यू कार्डेन
    अमेरिकी विदेश नीति में यथार्थवादियों का अंततः उदय
    20 Oct 2021
    आखिरकार लंबे समय से अनसुने किए गए तथा संभावनाशील द्विदलीय नीति के पैरोकार एवं न्यू अमेरिका फाउंडेशन के सह-संस्थापक और मेरे मित्र स्वर्गीय शर्ले आर. श्वेनिंगर जैसे विचारकों का यह अपना क्षण हो सकता है।
  • nihang
    अजय कुमार
    निहंग कौन हैं? क्या निहंगों को आगे कर षड्यंत्र रचा गया है?
    20 Oct 2021
    निहंग कौन हैं? इनका इतिहास क्या है? हिंसा को ढाल बनाकर क्या भाजपा सरकार ने फिर से कोई चाल तो नहीं चल दी है?
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License