NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
जासूसी क़ानून के तहत दोषी एनएसए व्हिसलब्लोअर जेल से रिहा
रियलिटी विनर को जेल में अच्छे व्यवहार के लिए रिहा कर दिया गया और वह अपनी शेष सज़ा के लिए ट्रांजिशनल कस्टडी में रहेंगी।
पीपल्स डिस्पैच
16 Jun 2021
एनएसए व्हिसलब्लोअर

व्हिसलब्लोअर और पूर्व खुफिया विशेषज्ञ रियलिटी विनर को लगभग चार साल बाद सोमवार 14 जून को अमेरिकी जेल से रिहा किया गया। विनर को सोमवार को टेक्सास के फोर्ट वर्थ में कार्सवेल फेडरल मेडिकल सेंटर से ट्रांजिशनल परिसर में स्थानांतरित किया गया। टेक्सास स्थित यह फेडरल जेल है जो महिला कैदियों के लिए हैं जिन्हें विशेष चिकित्सा की आवश्यकता होती है।

विनर को 3 जून 2017 को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि उसने फेडेरल इंटेलिजेंस कॉन्ट्रैक्टर प्लुरिबस इंटरनेशनल कॉरपोरेशन के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) के लिए आउटसोर्स विशेषज्ञ के रूप में काम किया था। विनर पर फ्लोरिडा में चुनावी पंजीकरण के लिए एक ईमेल फिशिंग ऑपरेशन पर प्रेस को संवेदनशील दस्तावेज़ लीक करने का आरोप लगाया गया था। रिपोर्ट में सामने आया था कि रुस स्थित हैकर ने इसे हासिल कर लिया था।

ऑनलाइन वैकल्पिक मीडिया प्लेटफॉर्म द इंटरसेप्ट पर लीक हुए दस्तावेजों के प्रकाशन के कुछ ही घंटों के भीतर विनर को यह लीक करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। जिस तरह से दस्तावेज़ प्रकाशित किए गए थे उसको लेकर द इंटरसेप्ट की व्यापक रूप से आलोचना की गई थी और कई लोगों ने गिरफ्तारी होने का अनुमान लगाया।

अभियोजक से सजा कम देने को लेकर याचिका देने के करीब एक महीने बाद विनर को अगस्त 2018 में 63 महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी। वह डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन के कार्यकाल में क्रूर जासूसी अधिनियम के तहत आरोपित होने वाली पहली महिला थीं और अमेरिकी इतिहास में किसी व्हिसलब्लोअर के लिए अब तक की सबसे लंबी जेल की सजा दी गई थी।

विनर के वकील एलिसन ग्रिंटर ने स्पष्ट किया कि इस रिहाई का कतई मतलब यह नहीं है कि उसकी सजा कम कर दी गई है, लेकिन केवल अच्छे व्यवहार के लिए ऐसा किया गया। ग्रिंटर ने बताया कि वह फेडेरल ब्यूरो ऑफ प्रिजन के तहत सैन एंटोनियो के रेसिडेंशियल रीएंट्री मैनेजमेंट की "रेसिडेंशिल रीइंट्री प्रोसेस में अभी भी हिरासत में है"।

ग्रिंटर ने ट्विटर पर जारी एक बयान में कहा, "रियलिटी और उसके परिवार ने इस ट्रांजिशन प्रक्रिया के दौरान गोपनीयता की मांग की है क्योंकि वे कैद के आघात को भूलने और बर्बाद हुए समय को बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी रिहाई क्षमा या सहानुभूतिपूर्वक रिहाई प्रक्रिया का हिस्सा नहीं है, बल्कि अनुकरणीय व्यवहार करते हुए हासिल हुई है।

NSA
NSA whistleblower
USA NSA
texas

Related Stories

क्या मोदी की निरंकुश शैली आगे भी काम करेगी? 

टेक्सास में गर्भपात प्रतिबंध के बाद अमेरिका में आक्रोश

डॉ. कफ़ील को ‘भड़काऊ भाषण’ मामले में राहत: “योगी सरकार की मनमानी पूरी तरह उजागर”

अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के 2 साल : क्या है जम्मू और कश्मीर में मानवाधिकारों का हाल?

बढ़ते मामलों के बीच राजद्रोह क़ानून को संवैधानिक चुनौतियाँ

जनतंत्र के लिए ख़तरा है पेगासस

अमेरिका में प्रतिबंधात्मक मतदाता क़ानूनों की बाढ़

रासुका के तहत गिरफ़्तार मणिपुर के राजनीतिक कार्यकर्ता न्यायालय के आदेश के बाद रिहा

गोरखनाथ मंदिर प्रकरण: क्या लोगों को धोखे में रखकर ली गई ज़मीन अधिग्रहण की सहमति?

भारत में मानवाधिकार और प्रेस की आज़ादी को लेकर जारी रिपोर्ट्स चिंताजनक क्यों हैं?


बाकी खबरें

  • rakeh tikait
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: किसान-आंदोलन के गढ़ से चली परिवर्तन की पछुआ बयार
    11 Feb 2022
    पहले चरण के मतदान की रपटों से साफ़ है कि साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण वोटिंग पैटर्न का निर्धारक तत्व नहीं रहा, बल्कि किसान-आंदोलन और मोदी-योगी का दमन, कुशासन, बेरोजगारी, महंगाई ही गेम-चेंजर रहे।
  • BJP
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड चुनाव: भाजपा के घोषणा पत्र में लव-लैंड जिहाद का मुद्दा तो कांग्रेस में सत्ता से दूर रहने की टीस
    11 Feb 2022
    “बीजेपी के घोषणा पत्र का मुख्य आकर्षण कथित लव जिहाद और लैंड जिहाद है। इसी पर उन्हें वोटों का ध्रुवीकरण करना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घोषणा पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया में लव-लैड जिहाद को…
  • LIC
    वी. श्रीधर
    LIC आईपीओ: सोने की मुर्गी कौड़ी के भाव लगाना
    11 Feb 2022
    जैसा कि मोदी सरकार एलआईसी के आईपीओ को लांच करने की तैयारी में लगी है, जो कि भारत में निजीकरण की अब तक की सबसे बड़ी कवायद है। ऐसे में आशंका है कि इस बेशक़ीमती संस्थान की कीमत को इसके वास्तविक मूल्य से…
  • china olampic
    चार्ल्स जू
    कैसे चीन पश्चिम के लिए ओलंपिक दैत्य बना
    11 Feb 2022
    ओलंपिक का इतिहास, चीन और वैश्विक दक्षिण के संघर्ष को बताता है। यह संघर्ष अमेरिका और दूसरे साम्राज्यवादी देशों द्वारा उन्हें और उनके तंत्र को वैक्लपिक तंत्र की मान्यता देने के बारे में था। 
  • Uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : जंगली जानवरों से मुश्किल में किसान, सरकार से भारी नाराज़गी
    11 Feb 2022
    पूरे राज्य के किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य, मंडी, बढ़ती खेती लागत के साथ ही पहाड़ों में जंगली जानवरों का प्रकोप और लगातार बंजर होती खेती की ज़मीन जैसे तमाम मुद्दे लिए अहम हैं, जिन्हें इस सरकार ने…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License