NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
इतवार की कविता : जवाहरलाल नेहरू जन्मदिन विशेष
भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन और बाल दिवस के मौक़े पर पढ़िये उन पर लिखी 2 नज़्में...
न्यूज़क्लिक डेस्क
14 Nov 2021
Jawaharlal nehru

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन और बाल दिवस के मौक़े पर पढ़िये उन पर लिखी 2 नज़्में...

1. जवाहरलाल नेहरू: अबरार किरतपुरी

जान-ए-हिन्दोस्तान था नेहरू 
जैसे उस की ज़बाँ में था जादू 

वो वजाहत वो शान थी उस में 
वाक़ई आन-बान थी उस में 
अम्न-ए-आलम का वो पयामी था 
अल-ग़रज़ दोस्ती का हामी था 
हिन्द के आसमाँ का तारा था 
हम को उस ने बहुत सँवारा था 
रूह-परवर रुख़-ओ-जमाल उस का 
रौशनी इर्तिक़ा ख़याल उस का 
लम्स-ए-गुल से रहा मोअ'त्तर भी
ला'ल भी वो था और जवाहर भी 
इल्म-ओ-हिकमत से प्यार करता था 
अक़्ल वो इख़्तियार करता था 
लब पे जय हिन्द उस के ना'रा था 
लेना आज़ादी सिर्फ़ मंशा था 
नूर-अफ़ज़ा हैं यूँ करम उस के 
नक़्श में हर तरफ़ क़दम उस के 
हर नफ़स एहतिराम करते हैं 
हम उसे सब सलाम करते हैं 
रंग उस ने दिया फ़साने को 
रौशनी दे गया ज़माने को

वो कि बच्चों को सब से प्यारा था
वो मोहब्बत का इस्तिआ'रा था 

2. गुलाब की मौत : 

आज सारे चमन में मातम है 
मौत ने हुस्न इस का लूटा है 
जाँ चमन की थी ताज़गी जिस की 
शाख़ से वो गुलाब टूटा है 
उस के दम से थी सारी रानाई 
इस चमन का शबाब था 'नेहरू' 
ख़ुद बहारें निसार थीं जिस पर 
वो शगुफ़्ता गुलाब था नेहरू 
उस से कितना था प्यार लोगों को 
इस कसौटी पे अब परखना है 
उस ने आदर्श जो दिया था हमें
सामने उस को सब के रखना है

Jawaharlal Nehru
jawaharlal nehru birth anniversary
childrens day
itwaar ki kavita

Related Stories

इतवार की कविता : एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' का तर्जुमा

इतवार की कविता : माँओं के नाम कविताएं

बर्तोल्त ब्रेख्त की कविता 'लेनिन ज़िंदाबाद'

इतवार की कविता : आग़ा हश्र कश्मीरी की दो ग़ज़लें

इतवार की कविता : पहले कितने ख़त आते थे...

इतवार की कविता: किस चीज़ से डरते हैं वे?

इतवार की कविता : "मैंने रिहर्सल की है ख़ुद को दुनियादार बनाने की..."

इतवार की कविता : 'पुनल तुम आदमी निकले...'

इतवार की कविता : कवि असद ज़ैदी की मीडिया पर टिप्पणी


बाकी खबरें

  • एम. के. भद्रकुमार
    डोनबास में हार के बाद अमेरिकी कहानी ज़िंदा नहीं रहेगी 
    26 Apr 2022
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को नई दिल्ली में अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस को बेहद अहम बताया है।
  • दमयन्ती धर
    गुजरात : विधायक जिग्नेश मेवानी की गिरफ़्तारी का पूरे राज्य में विरोध
    26 Apr 2022
    2016 में ऊना की घटना का विरोध करने के लिए गुजरात के दलित सड़क पर आ गए थे। ऐसा ही कुछ इस बार हो सकता है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पिछले 5 साल में भारत में 2 करोड़ महिलाएं नौकरियों से हुईं अलग- रिपोर्ट
    26 Apr 2022
    क़ानूनी कामकाजी उम्र के 50% से भी अधिक भारतवासी मनमाफिक रोजगार के अभाव के चलते नौकरी नहीं करना चाहते हैं: सीएमआईई 
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारें अलर्ट 
    26 Apr 2022
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,483 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 62 हज़ार 569 हो गयी है।
  • श्रिया सिंह
    कौन हैं गोटाबाया राजपक्षे, जिसने पूरे श्रीलंका को सड़क पर उतरने को मजबूर कर दिया है
    26 Apr 2022
    सैनिक से नेता बने गोटाबाया राजपक्षे की मौजूदा सरकार इसलिए ज़बरदस्त आलोचना की ज़द में है, क्योंकि देश का आर्थिक संकट अब मानवीय संकट का रूप लेने लगा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License