NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
झारखंड : किसान हैं बदहाल सरकार को है सिर्फ निवेश का ख्याल
सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में मस्त ,किसान कृषि संकट से त्रस्त
अनिल अंशुमन
05 Dec 2018
farmers
image courtesy : Indian Express

रांची में आयोजित ग्लोबल एग्रीकल्चर ऐंड फूड समिट के समापन समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री ने बोलते हुए अपनी स्थिति तब हास्यास्पद कर ली जब कांग्रेस और कम्यूनिस्टों से पूछने लगे कि किसानों के लिए उन्होने क्या किया है . इतना ही नहीं इनपर 67 साल किसानों को बरगलाने का आरोप लगाते हुए यह भी भूल गए की बीच में अटल जी का भी शासन रहा था . मंच से जिस समय वे मोदी जी के किसान हित के तथाकथित ' अच्छे कार्यों ' की प्रशस्ति गा रहे थे , उस  समय राजधानी दिल्ली में देश भर से आए हज़ारों – हज़ार किसान मोदी जी की किसान और कृषि विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर मार्च करते हुए उनसे अपनी बरबादी का हिसाब मांग रहे थे . “ अयोध्या नहीं , कृषि संकट का समाधान चाहिए “ के नारे लगाते हुए किसान संसद लगाकर जीने का अधिकार मांग रहे थे . 
 
सुखाड़ से त्रस्त इस राज्य के किसानों को तत्काल राहत और आर्थिक सहायता देने की बजाय राज्य के ख़ज़ाने से करोड़ों खर्च कर किसानों की हितैषी सरकार ने 29 व 30 नवंबर को इस ग्लोबल एग्रीकल्चर ऐंड फूड समिट का आयोजन किया . 16 राज्यों के 10000 किसान प्रतिनिधियों के अलावे चीन व इज़राइल सहित 6 देशों के प्रतिनिधियों की भागीदारी दिखाकर 2020 तक किसानों की आय चौगुनी करने का सब्ज़बाग दिखाया . तथाकथित ‘ किसान विशेषज्ञ ‘ विश्व बैंक के प्रतिनिधि , योजना आयोग के सीईओ , बाबा रामदेव व कोकाकोला जैसी कंपनियों के प्रतिनिधियों को भी बुलाया . इस दो दिनी शाही आयोजन में झारखंड के किसानों को हर साल झेलनेवाले सूखा व अकाल और सींचाई जैसे संकटों से निजात पाने के उपायों पर चर्चा करने की बजाय कहा गया कि अब यहाँ के किसान इज़राइल जाकर खेती के गुर सीखेंगे .

सरकार द्वारा कोई कोल्ड स्टोरेज नहीं बनाने के कारण हर साल सैकड़ों किलो टमाटर व चुकंदर सड़कों पर फेंकने को लाचार किसानों से कहा गया है कि अब यहाँ बाबा रामदेव और कोला जैसी निजी कंपनियाँ फूड प्रोसेसिंग का उद्योग व व्यवसाय लगाएँगी . इसी राज्य के बड़कागाँव और गोड्डा इत्यादी जगहों पर लाठी - बंदूक के बल पर किसानों की बहुफ़सली ज़मीनें छीनकर मुख्यमंत्री जी ने राज्य के किसानों से बहुफ़सली खेती की ओर ध्यान देने का आह्वान करने का मज़ाक किया . आदिवासियों – किसानों की पारंपरिक खेती की ज़मीन छीनने के लिए पाँचवी अनुसूची के तमाम नियमों को धता बताकर थोपे गए ‘ भूमि अधिग्रहण कानून ‘ के हो रहे विरोध की तो चर्चा भी नहीं की गयी . बल्कि निवेश के नाम पर सभी देशी – विदीशी कंपनियों को ‘ सिंगल विंडों ‘ सिस्टम से कौड़ी के मोल ज़मीन के साथ साथ बिना शर्त व बेहद कम इन्टरेस्ट पर कर्ज़ और सबसीडी देने की गारंटी की घोषणा की गयी . 
 
2017 के जून माह से अब तक कर्ज़ और कृषि संकट से जूझते हुए आधा दर्जन से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है तो 15 से अधिक गरीब किसान भूख से मर गए . इस विकट स्थिति पर कोई चिंता दिखलाने के बजाय देश के नीति आयोग के सीईओ महोदय ने राज्य की सरकार के विकास के कसीदे पढ़ते हुए कहा कि इस सरकार में झारखंड ने कृषि विकास में लंबी छलांग लगाई है . आयोजन की शुरुआत प्रधान मंत्री जी के भेजे संदेश से हुआ लेकिन इसमें किसानों के संकटों का कोई ज़िक्र तक नहीं था . 
   

farmer suicides
agrarian crises
Jharkhand government
global enclave summit

Related Stories

झारखंड: भाजपा काल में हुए भवन निर्माण घोटालों की ‘न्यायिक जांच’ कराएगी हेमंत सोरेन सरकार

झारखंड : हेमंत सरकार को गिराने की कोशिशों के ख़िलाफ़ वाम दलों ने BJP को दी चेतावनी

झारखंड : हेमंत सोरेन शासन में भी पुलिस अत्याचार बदस्तूर जारी, डोमचांच में ढिबरा व्यवसायी की पीट-पीटकर हत्या 

कम मतदान बीजेपी को नुक़सान : छत्तीसगढ़, झारखण्ड या राजस्थान- कैसे होंगे यूपी के नतीजे?

झारखंड: राज्य के युवा मांग रहे स्थानीय नीति और रोज़गार, सियासी दलों को वोट बैंक की दरकार

झारखंड : ‘भाषाई अतिक्रमण’ के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब, मगही-भोजपुरी-अंगिका को स्थानीय भाषा का दर्जा देने का किया विरोध

झारखंड: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक से की मारपीट, थूक चटवाकर जय श्रीराम के नारे लगवाए

ऐतिहासिक किसान विरोध में महिला किसानों की भागीदारी और भारत में महिलाओं का सवाल

झारखंड: केंद्रीय उद्योग मंत्री ने एचईसी को बचाने की जवाबदेही से किया इंकार, मज़दूरों ने किया आरपार लड़ाई का ऐलान

झारखंड विधान सभा में लगी ‘छात्र संसद’; प्रदेश के छात्र-युवा अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर


बाकी खबरें

  • beedi worker
    सतीश भारतीय
    बीड़ी कारोबार शरीर को बर्बाद कर देता है, मगर सवाल यह है बीड़ी मजदूर जाएं तो जाएं कहां?
    05 Feb 2022
    मध्यप्रदेश का सागर जिला जिसे बीड़ी उद्योग का घर कहा जाता है, वहां बीड़ी कारोबार नशा से बढ़कर गरीब आवाम की रोजी-रोटी का सहारा है। उन्हें बीड़ी कारोबार से बाहर निकालकर गरिमा पूर्ण जीवन मुहैया करवाने के…
  • handloom
    मोहम्मद ताहिर
    ग्राउंड रिपोर्ट : जिस ‘हैंडलूम और टेक्सटाइल इंडस्ट्री' को PM ने कहा- प्राइड, वो है बंद होने की कगार पर
    05 Feb 2022
    देश के प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ दिन पहले हैंडलूम सेक्टर को मेरठ का ’प्राइड’ कहा था। न्यूज़क्लिक ने जब इस सेक्टर की पड़ताल की तो पता चला कि ये सेक्टर अपने सबसे ख़राब दिनों से गुजर रहा है। जिसकी…
  • up elections
    एस एन साहू 
    यूपी चुनाव: क्या पश्चिमी यूपी कर सकता है भाजपा का गणित ख़राब?
    05 Feb 2022
    पश्चिमी यूपी में 10 फरवरी, 2022 को होने वाला पहले चरण का चुनाव, शेष चरणों के लिए भी काफी महत्व रखता है क्योंकि ऐतिहासिक रूप से, पश्चिमी यूपी में अधिकांश विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने वाला राजनीतिक…
  • up chunav
    सौरभ शर्मा
    यूपी चुनाव: कांस्य युग में फंसा एक द्वीपनुमा गांव
    05 Feb 2022
    उत्तरप्रदेश में चुनाव प्रचार चल रहा है, लेकिन ग्रामीणों को अभी तक उनके क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के बारे में पता तक नहीं चल पाया है। इसके पीछे की वजह है-बुनियादी सुविधाओं का अभाव। 21वीं…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 1.28 लाख नए मामले, 1,059 मरीज़ों की मौत
    05 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,27,952 नए मामले सामने आए हैं | देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 20 लाख 80 हज़ार 664 हो गयी है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License