NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कर्नाटक में लोकसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने प्रदेश समिति को भंग किया
लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में निराशाजनक प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) को भंग कर दिया, हालांकि अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष बरकरार रहेंगे।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
19 Jun 2019
Karnataka

लोक सभा चुनाव में कांग्रेस के ख़राब प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस पार्टी में काफी बदलाव देखा जा सकता है। इससे पहले राहुल गाँधी ने अपने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। इसके अलाव कई प्रदेश अध्यक्षों ने भी अपने इस्तीफे की पेशकश की थी। परन्तु अभी तक किसी भी बड़े नेता के इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया गया है। कांग्रेस ने अपनी कोर कमेटी को भी भंग कर दिया है और साथ ही उसने टीवी बहसों का भी बहिष्कार किया है ,अब कर्णाटक के कांग्रेस समिति को भंग कर दिया गया है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया है और अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष को बरकरार रखा गया है।

कांग्रेस ने इस कदम की वजह नहीं बताई है, लेकिन इसे लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन से जोड़ कर देखा जा रहा है।

राज्य की 28 लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने 25 पर जीत हासिल की. वहीं कांग्रेस और जेडीएस को 1-1 सीटों से संतोष करना पड़ा. 

यह भी देखा गया है कि दक्षिणी राज्य में कांग्रेस-जनता दल (सेक्युलर) की गठबंधन में समन्वय की समस्याएँ होती रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले कर्णाटक कांग्रेस के नेता और विधायक रोशन बेग को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

karnataka
Karnataka Government
karnataka loksabha election 2019
Congress
Indian National Congress
Rahul Gandhi

Related Stories

हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल, कहा प्रधानमंत्री का छोटा सिपाही बनकर काम करूंगा

राज्यसभा सांसद बनने के लिए मीडिया टाइकून बन रहे हैं मोहरा!

ED के निशाने पर सोनिया-राहुल, राज्यसभा चुनावों से ऐन पहले क्यों!

ईडी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी को धन शोधन के मामले में तलब किया

कर्नाटक पाठ्यपुस्तक संशोधन और कुवेम्पु के अपमान के विरोध में लेखकों का इस्तीफ़ा

राज्यसभा चुनाव: टिकट बंटवारे में दिग्गजों की ‘तपस्या’ ज़ाया, क़रीबियों पर विश्वास

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

केरल उप-चुनाव: एलडीएफ़ की नज़र 100वीं सीट पर, यूडीएफ़ के लिए चुनौती 

कांग्रेस के चिंतन शिविर का क्या असर रहा? 3 मुख्य नेताओं ने छोड़ा पार्टी का साथ

‘आप’ के मंत्री को बर्ख़ास्त करने से पंजाब में मचा हड़कंप


बाकी खबरें

  • भाषा
    गाजीपुर भराव क्षेत्र पर आग : दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने ईडीएमसी अधिकारियों को समन भेजा
    21 Apr 2022
    गाजीपुर भराव क्षेत्र 70 एकड़ में फैला है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने 28 मार्च को गाजीपुर भराव क्षेत्र में आग लगने के बाद ईडीएमसी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।
  • एम. के. भद्रकुमार
    रूस ने पश्चिम के आर्थिक प्रतिबंधों का दिया करारा जवाब 
    21 Apr 2022
    पश्चिम की धमकियों से बेपरवाह पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन ऑपरेशन को फिर से शुरू कर दिया है क्योंकि रूबल वापस दौड़ में आ गया है और मास्को को 'मज़बूत व्यापार विकल्प' आता दिख रहा है।
  • तान्या वाधवा
    इक्वाडोर के नारीवादी आंदोलनों का अप्रतिबंधित गर्भपात अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प
    21 Apr 2022
    16 अप्रैल को इक्वाडोर में  वह विधेयक, जो बलात्कार के कारण हुई प्रेग्नन्सी के दौरान गर्भपात कराने की अनुमति देता है,  बतौर क़ानून बन गया। महिला अधिकार आंदोलनों के मुताबिक़, यह क़ानून दरअस्ल इस अधिकार…
  • न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,380 नए मामले, 42 फ़ीसदी (1,009)नए मामले दिल्ली से सामने आए 
    21 Apr 2022
    देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए, मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है और मास्क नहीं पहनने वालो पर 500 का जुर्माना लगाया जाएगा |
  • urmilesh
    न्यूज़क्लिक टीम
    जनाधार और नेतृत्व के बगैर कांग्रेस को सिर्फ तरकीब से कैसे जितायेंगे पीके
    21 Apr 2022
    चर्चित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की कांग्रेस नेतृत्व से कई चक्र की मुलाकात और उनके प्रस्तुतीकरण के बाद यह चर्चा जोरो पर है कि वह अगले महीने तक कांग्रेस में शामिल हो जायेंगे. उनका एक सूत्री…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License