NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
क्या दिल्ली सच में डेंगू से लड़ने के लिए तैयार है ?
मिडिया रिपोर्ट के हिसाब से दिल्ली में मलेरिया के मरीजों की संख्या पिछले एक हफ्ते में 18 से बढ़कर 31 हो गई है, तो वहीं इस सीजन में डेंगू के 14 और चिकनगुनिया के 7 मामले अभी तक सामने आ चुके हैं।
मुकुंद झा
26 Jun 2019
dbc
image courtesy- hindustan times

दिल्ली में बारिश का मौसम शुरू होने वाला है। इस मौसम में दिल्ली में कई बीमारियां  होती है जैसे चिकनगुनिया ,डेंगू और मलेरिया।इसके बचाव के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने व्यापक कार्ययोजना की समीक्षा भी की है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को विभिन्न विभागों के सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की और कहा कि दिल्ली सरकार डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लेकिन क्या सही में दिल्ली इन बीमारियों से लड़ने के लिए  तैयार है ? 

लेकिन ज़मीनी हकीकत तो कुछ और ही कह रही है। मानसून से पहले ही बीमारियों ने एकबार फिर से अपना सर उठान शुरू कर दिया है। मिडिया रिपोर्ट के हिसाब से  दिल्ली में मलेरिया के मरीजों की संख्या पिछले एक हफ्ते में 18 से बढ़कर 31 हो गई है, तो वहीं इस सीजन में डेंगू के 14 और चिकनगुनिया के 7 मामले अभी तक सामने आ चुके हैं।  

वहीं दूसरी ओर नगर निगम के अस्पतालों में जरूरी दवाओं की भरी कमी है। इसके आलावा मलेरिया ,डेंगू और चिकनगुनिया के खिलाफ ज़मीन पर  काम करने वाले घरेलू प्रजनन जांचकर्ताओं (डीबीसी) यानी वो लोगो जो घर-घर जाकर जाँच करते हैं,  उनका कहना है कि डेंगू और मलेरिया के मच्छर पनप नहीं रहे हैं। अगर कहीं पैदा हो रहे हैं तो वे, उनके रोकथाम के लिए भी कार्य करते हैं। इनकी संख्या अभी  3500  है जो कि जरूरत से कम है। जो कर्मचारी काम भी कर रहे हैं, उन्हें कई महीनों तक सैलरी नहीं मिलती है। इसके आलावा भी उनको कई तरह की समस्या है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वो हड़ताल पर जाएंगे।   

पिछले साल भी डीबीसी के 3500 कर्मचारी ने 17 दिनों तक नई दिल्ली स्थित एमसीडी मुख्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे थे। वे सभी अपना वेतन मांग  रहे थे, जिसका कि कई महीनों में भुगतान नहीं किया गया था और मांग कर रहे थे कि उन्हें स्थायी किया जाए।  लेकिन उस समय कर्मचारियों को अश्वशान दिया गया था कि उनकी सभी समस्याओ का हल कर दिया जाएगा लेकिन आज यह कर्मचारी उसी हालात में काम करने को मज़बूर हैं। डीबीसी  टीम जो शहर को डेंगू,मलेरिया और चिकनगुनिया की व्यापक महामारी से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, उनकी यह  स्थिति है कि एमसीडी प्रशासन या दिल्ली सरकार में इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। 
 
एंटी मलेरिया एकता कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष देवन्द्र शर्मा ने कहा हम डीबीसी कर्मचारियों से उम्मीदी की जाती है कि हम दिल्ली की डेंगू और अन्य जानलेवा बीमारियों से रक्षा करे। वो हम करते भी है लेकिन जब हमारा और हमारे  परिवार का पेट खाली हो तो हम यह कैसे करे ? उन्होंने बतया कि  उन लोगो को  पिछले तीन महीने से सैलरी नहीं मिली थी। अभी अंदोलन के डर से एमसीडी ने  लोन लेकर केवल एक महीने का वेतन दिया है अभी दो महीने का वेतन वाकया है। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा की डीबीसी कर्मचारियों की सबसे बड़ी समस्या यह है की वो लोग लगभग 20-20  साल से काम कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई पोस्ट (पद ) नहीं है। यानी  जैसे आप किसी भी विभाग में कार्य करते हैं तो आपकी एक पोस्ट होती है, आप फील्डवर्कर हैं या क्लर्क या और कुछ और लेकिन हमरे साथ ऐसा नहीं है। इसके अलावा एमसीडी कहती है कि हम उसके कर्मचारी नहीं है, जबकि हम सारे काम करते हैं, अपने काम के अलावा भी हमसे अन्य काम लिया जाता है जैसे अवैध होडिंग हटना, हाउस टेक्स वसूलना आदि। इसके बजूद भी हमरे साथ सौतेला व्यव्हार किया जाता है। क्यों ? उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों का हल जल्द नहीं किया गया तो वो एकबार फिर अंदोलन के लिए मज़बूर हो जाएंगे। 

ये हालत तो उन कर्मचारियों की है जो डेंगू और अन्य जानलेवा बीमारियों के रोकथाम के लिए कार्य करते हैं। इसके अलावा एमसीडी के सरकारी अस्पतालों के भी हालत गंभीर है। 

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अस्पतालों में फंड की कमी है और उनकी हालत कितनी खराब है ? इसका अंदाज़ इसी से लगता है कि एमसीडी के सबसे बड़े अस्पतालों में शामिल हिंदू राव हॉस्पिटल में जरूरी दवाओं का स्टॉक खत्म हो गया है, जबकि इमरजेंसी की दवाएं अब कुछ दिनों की ही बची हैं। 

 हालत इतनी खरब है अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक  ब्लड टेस्ट करने वाली किट भी नहीं है।   इस  अस्पताल में रोज़ाना 2 से 3 हजार मरीज रोज आते हैं . ऐसे में जब आने वाले दिनों में मॉनसून आएगा और उसके बाद मरीज़ों की संख्या तेज़ी से बढ़ेगी तो अस्पताल को चलाना लगभग नामुमकिन हो जाएगा।  ऐसा नहीं है की ये हालत सिर्फ अभी अभी कुछ दिनों पहले ही अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने कई महीनो से वतन न मिलाने को लकेर हड़ताल पर चले गए थे। 

dengue
chickenguniya
dengue in delhi
mosquito breeding workers
mcd hospital in delhi
mcd in dengue

Related Stories

दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़े, अब तक 6 की मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने की स्थिति की समीक्षा

बिहारः पटना में डेंगू का क़हर, एक रिटायर्ड अधिकारी की मौत

बिहार: वायरल फीवर की चपेट में बच्चे, कोविड और चमकी बुखार की तरह लाचार हेल्थ सिस्टम

डेंगू, बारिश से हुई मौतों से बेहाल यूपी, सरकार पर तंज कसने तक सीमित विपक्ष?

EXCLUSIVE :  यूपी में जानलेवा बुखार का वैरिएंट ही नहीं समझ पा रहे डॉक्टर, तीन दिन में हो रहे मल्टी आर्गन फेल्योर!

फ़िरोज़ाबाद में डेंगू, वायरल बुखार का क़हर; स्वास्थ्य सुविधा चरमाराई, बच्चे सबसे अधिक प्रभावित

ग्राउंड रिपोर्टः  यूपी में सवा सौ से ज्यादा बच्चों की मौत, अभी और कितनी जान लेगा 'मिस्ट्री फीवर'!

मथुरा में डेंगू से मरती जनता, और बांसुरी बजाते योगी!

'स्वच्छ भारत' के ढोल के बीच मलेरिया से मरता भारत

यूपी: बुखार से लगातार जाती बच्चों की जान, पश्चिम में डेंगू-मलेरिया तो पूर्वांचल में इंसेफ़ेलाइटिस का क़हर!


बाकी खबरें

  • modi
    अनिल जैन
    खरी-खरी: मोदी बोलते वक्त भूल जाते हैं कि वे प्रधानमंत्री भी हैं!
    22 Feb 2022
    दरअसल प्रधानमंत्री के ये निम्न स्तरीय बयान एक तरह से उनकी बौखलाहट की झलक दिखा रहे हैं। उन्हें एहसास हो गया है कि पांचों राज्यों में जनता उनकी पार्टी को बुरी तरह नकार रही है।
  • Rajasthan
    सोनिया यादव
    राजस्थान: अलग कृषि बजट किसानों के संघर्ष की जीत है या फिर चुनावी हथियार?
    22 Feb 2022
    किसानों पर कर्ज़ का बढ़ता बोझ और उसकी वसूली के लिए बैंकों का नोटिस, जमीनों की नीलामी इस वक्त राज्य में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। ऐसे में गहलोत सरकार 2023 केे विधानसभा चुनावों को देखते हुए कोई जोखिम…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, चौथा चरण: केंद्रीय मंत्री समेत दांव पर कई नेताओं की प्रतिष्ठा
    22 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव के चौथे चरण में 624 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा, साथ ही भारतीय जनता पार्टी समेत समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। एक ओर जहां भाजपा अपना पुराना प्रदर्शन दोहराना चाहेगी,…
  • uttar pradesh
    एम.ओबैद
    यूपी चुनाव : योगी काल में नहीं थमा 'इलाज के अभाव में मौत' का सिलसिला
    22 Feb 2022
    पिछले साल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि "वर्तमान में प्रदेश में चिकित्सा सुविधा बेहद नाज़ुक और कमज़ोर है। यह आम दिनों में भी जनता की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त…
  • covid
    टी ललिता
    महामारी के मद्देनजर कामगार वर्ग की ज़रूरतों के अनुरूप शहरों की योजना में बदलाव की आवश्यकता  
    22 Feb 2022
    दूसरे कोविड-19 लहर के दौरान सरकार के कुप्रबंधन ने शहरी नियोजन की खामियों को उजागर करके रख दिया है, जिसने हमेशा ही श्रमिकों की जरूरतों की अनदेखी की है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License