NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
क्या सोशल मीडिया पर सबसे अधिक झूठ भारत से फैलाया जा रहा है?
फेसबुक और व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वालों की संख्या के मामले में भारत सबसे आगे है।
सिरिल सैम, परंजॉय गुहा ठाकुरता
01 Mar 2019
सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy: Daily Express

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद फेसबुक ने उनकी मदद की ताकि सोशल मीडिया पर सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले नेता वे बन सकें। ‘वर्ल्ड लीडर्स ऑन फेसबुक’ अध्ययन में मई, 2018 में यह बात सामने आई कि फेसबुक पर नरेंद्र मोदी के 4.32 करोड़ फॉलोअर हैं। 

उनके बाद दूसरे स्थान पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप थे। लेकिन उनके फॉलोअर की संख्या मोदी के मुकाबले तकरीबन आधी यानी 2.31 करोड़ थी।

2014 में लोकसभा चुनावों की घोषणा के दिन से लेकर आखिरी चुनाव होने तक भारत में कुल 2.9 करोड़ लोगों ने 22.7 करोड़ पोस्ट, कमेंट, शेयर और लाइक किए जो चुनावों से संबंधित थे। यह आंकड़ा भारत में फेसबुक के कुल सक्रिय उपभोक्ताओं का तकरीबन दो तिहाई है। हर व्यक्ति औसतन दस संवाद हर दिन कर रहा था। इनमें से भी 1.3 करोड़ लोगों ने 7.5 करोड़ मोदी से संबंधित संवाद किए।

चीन ने फेसबुक को अपने यहां कारोबार की अनुमति नहीं दी है। इसके बाद से लगातार भारत फेसबुक के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार बना हुआ है। फेसबुक इस्तेमाल करने वाले सबसे अधिक लोगों के मामले में भी भारत चोटी के देशों में है। 

फेसबुक ने इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए मिलकर ऐसा डिजिटल एकाधिकार स्थापित किया है जिसकी तुलना किसी और एकाधिकारी व्यवस्था से नहीं की जा सकती। भारत की आबादी 1.3 अरब है। देश की कुल आबादी की औसत उम्र 27 साल है। देश की कुल आबादी में से आधे से अधिक लोग 26 साल से कम उम्र के हैं। व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वाले सबसे अधिक लोग भारत में हैं। इनकी संख्या तकरीबन 20 करोड़ है। 

2014 में भारत में फेसबुक इस्तेमाल करने वालों की संख्या दस करोड़ हो गई थी। बाद के साल में यह बढ़कर 13.6 करोड़ हो गई। अप्रैल, 2018 तक फेसबुक और व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वालों की संख्या भारत में 20 करोड़ के पार चली गई और सितंबर, 2018 तक बढ़कर 22 करोड़ हो गई। 

कुछ लोग इस आंकड़े को कम बताते हैं। कुछ लोगों का अंदाज है कि भारत में फेसबुक और व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वालों की संख्या 27 करोड़ के पार है। 2022 तक भारत में फेसबुक इस्तेमाल करने वालों की संख्या 30 करोड़ से अधिक होने की उम्मीद है। भारत में अभी इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने वालों की संख्या 6.4 करोड़ है। इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने वालों में भारत से आगे सिर्फ तीन देश हैं।

हाल के सालों में गलत सूचनाओं की खान के तौर पर भारत वैश्विक स्तर पर उभरा है। पिछले दो साल में अमेरिका और मैक्सिको समेत जिन देशों में चुनाव हुए हैं, उन देशों में भारत की ऑनलाइन कंटेट मार्केटिंग कंपनियों की मौजूदगी दर्ज की गई है। ये कंपनियां सत्ता प्रतिष्ठान के करीब हैं। ऐसे में यह उम्मीद करना स्वाभाविक है कि 2019 के लोकसभा चुनावों में सोशल मीडिया का काफी अधिक इस्तेमाल होने वाला है।

 

हमारे सोशल मीडिया सीरीज़ के अन्य आलेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :-

#सोशल_मीडिया : सत्ताधारियों से पूरी दुनिया में है फेसबुक की नजदीकी

जब मोदी का समर्थन करने वाले सुषमा स्वराज को देने लगे गालियां!

फेसबुक पर फर्जी खबरें देने वालों को फॉलो करते हैं प्रधानमंत्री मोदी!

फर्जी सूचनाओं को रोकने के लिए फेसबुक कुछ नहीं करना चाहता!

#सोशल_मीडिया : क्या सुरक्षा उपायों को लेकर व्हाट्सऐप ने अपना पल्ला झाड़ लिया है?

#सोशल_मीडिया : क्या व्हाट्सऐप राजनीतिक लाभ के लिए अफवाह फैलाने का माध्यम बन रहा है?

#सोशल_मीडिया : क्या फेसबुक सत्ताधारियों के साथ है?

#सोशल_मीडिया : क्या नरेंद्र मोदी की आलोचना से फेसबुक को डर लगता है?

#सोशल_मीडिया : कई देशों की सरकारें फेसबुक से क्यों खफा हैं?

सोशल मीडिया की अफवाह से बढ़ती सांप्रदायिक हिंसा

 

#socialmedia
Social Media
Facebook India
Real Face of Facebook in India
#Facebook
WhatsApp
fake news
Narendra modi
Donald Trump

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

भाजपा के लिए सिर्फ़ वोट बैंक है मुसलमान?... संसद भेजने से करती है परहेज़

हिमाचल में हाती समूह को आदिवासी समूह घोषित करने की तैयारी, क्या हैं इसके नुक़सान? 


बाकी खबरें

  • सौरभ शर्मा
    'नथिंग विल बी फॉरगॉटन' : जामिया छात्रों के संघर्ष की बात करती किताब
    09 May 2022
    वह जिनमें निराशा भर गई है, उनके लिए इस नई किताब ने उम्मीद जगाने का काम किया है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ज्ञानवापी विवाद में नया मोड़, वादी राखी सिंह वापस लेने जा रही हैं केस, जानिए क्यों?  
    09 May 2022
    राखी सिंह विश्व वैदिक सनातन संघ से जुड़ी हैं। वह अपनी याचिका वापस लेने की तैयारी में है। इसको लेकर उन्होंने अर्जी डाल दी है, जिसे लेकर हड़कंप है। इसके अलावा कमिश्नर बदलने की याचिका पर सिविल जज (…
  • itihas ke panne
    न्यूज़क्लिक ब्यूरो
    क्या हिंदी को लेकर हठ देश की विविधता के विपरीत है ?
    08 May 2022
    पिछले महीने देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बयान दिया कि अलग प्रदेशों के लोगों को भी एक दूसरे से हिंदी में बात करनी चाहिए। इसके बाद देश में हिंदी को लेकर विवाद फिर एक बार सामने आ गया है। कई विपक्ष के…
  • farmers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग
    08 May 2022
    किसान संगठनों ने 9 मई को प्रदेशभर में सिवनी हत्याकांड और इसके साथ ही एमएसपी को लेकर अभियान शुरू करने का आह्वान किया।
  • kavita
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : माँओं के नाम कविताएं
    08 May 2022
    मदर्स डे के मौक़े पर हम पेश कर रहे हैं माँओं के नाम और माँओं की जानिब से लिखी कविताएं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License