NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
माकपा ने कहा, पार्टी समर्थकों और विधायक पर हमले के पीछे बीजेपी कार्यकर्ता
त्रिपुरा में राजनीतिक हिंसा पर रोक नहीं। विशालगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार के भाषण के बाद, कार्यकर्ताओं पर हुआ हमला 35 घायल।

न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
17 Nov 2018
Translated by ऋतांश आज़ाद
tripura

त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से विपक्ष के प्रति राजनीतिक हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रहीI इसी कड़ी में शुक्रवार को तथाकथित तौर पर बीजेपी से जुड़े कुछ लोगों ने राज्य के विधायकों के एक काफिले सहित उन लोगों पर हमला कर दिया जो पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार की एक सभा में शामिल होने आये थे।

माकपा के पॉलिट ब्यूरो ने अपने बयान में कहा है कि, “विपक्षी पार्टियों के लोगों और स्थानीय निकाय पदाधिकारियों पर इस तरह के हमले त्रिपुरा में आम हो गए हैं। इस बेहद निंदनीय स्थिति की ज़िम्मेदार राज्य की बीजेपी सरकार है।’’

विशालगढ़ के जिस पार्टी दफ़तार पर हमला हुआ वहाँ पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार एक मीटिंग में अपनी बात रख रहे थे। इस घटना का ब्यौरा देते हुए बयान में कहा गया कि, “16 नवंबर को जब माणिक सरकार विशालगढ़ के माकपा पार्टी दफ्तर में अपनी बात रख रहे थे तो बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने दफ्तर को घेर लिया। बीजेपी के लोग मीटिंग में लोगों को जाने से रोक रहे थे। जब वह [आम जनता] वापस लौट रहे थे तो उन पर हमला किया गया। 35 लोगों को चोटें आयीं। विधायक नारायण चौधरी की गाड़ी पर भी हमला हुआ।’’

 शुक्रवार को मीडिया में आई कुछ रिपोर्टों में कहा गया था कि पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार के काफिले पर हमला हुआ। इसके बाद देश भर में लोगों ने इस घटना पर चिंता ज़ाहिर की।इस साल मार्च से जब से बीजेपी त्रिपुरा में सत्ता में आई है, तब से लगातार ही माकपा के दफ्तरों और कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं।

त्रिपुरा में चल रही इन घटनाओं पर माकपा ने कहा कि, “ज़िला परिषद के सदस्यों पर कई हमले हुए हैं। बीजेपी के गुंडों ने दक्षिण त्रिपुरा ज़िला परिषद अध्यक्ष हिमांशु रॉय के घर पर हमला किया था। 15 नवंबर को जब रॉय बेलोनिया शहर में ज़िला परिषद की मीटिंग के लिए जा रहे थे तो उनकी गाड़ी और ज़िला परिषद के दूसरे सदस्यों पर हमला किया गया। इस हमले में कुछ पुलिस वाले भी घायल हुए थे।’’ माकपा ने राज्य सरकार से अपील की है कि वह राज्य में सामान्य राजनीतिक गतिविधियों को चलने दें।

त्रिपुरा काँग्रेस के उपाध्यक्ष तपस डे ने भी इस हमले की निंदा की है और इंडियन एक्सप्रेस में कहा है कि, “यह सभी घटनाएँ दिखाती हैं कि बीजेपी विपक्षी पार्टियों को जगह नहीं देना चाहती है।’’जब से बीजेपी आईपीएफटी (इनडीजीनस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा) के साथ साल की शुरुआत में सत्ता में आई है, तब से ही विपक्षी पार्टियों खासकर माकपा के दफ्तरों और कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। यह त्रिपुरा जैसे शांतिप्रिय राज्य के लिए एक नयी बात है।

पार्टी के सूत्रों के हिसाब से अब तक 1,000 वामपंथी कार्यकर्ताओं, जिसमें 100 महिलायें शामिल हैं, पर हमला हुआ और उन्हें चोटें आयीं। माकपा के 750 दफ्तरों को या तो जाला दिया गया है या उन पर हमला हुआ है। पार्टी के 2,000 समर्थकों के घरों पर भी हमला हुआ है।

 अगस्त में माकपा ने कहा कि उसके कार्यकर्ता जब केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे थे तो उन पर तीन जगहों पर हमला हुआ। हैरानी की बात यह है कि ये हमला पुलिस की मौजूदगी के बावजूद हुए।

पार्टी ने कहा “पार्टी के बड़े नेता और वर्तमान या पूर्व में जनता के प्रतिनिधि रहे बादल चौधरी, सुधन दास, बसुदेब मजूमदार पर भी पुलिस के सामने हमला किया गया।’’ पार्टी ने यह भी कहा कि, “यह हमले और लोकतंत्र विरोधी घटनाएँ त्रिपुरा में बीजेपी राज में आम बात हो गयी हैI यहाँ तक की बाढ़ राहत के इंसानियत के काम पर भी हमला हो रहा है।’’

 एक महीने पहले 40 साल पुराने प्रगतिशील अखबार देशारकथा को भी कमज़ोर आधार पर बंद कर दिया गया था। इस अखबार का प्रभाव इतना था कि यह राज्य का दूसरा सबसे ज़्यादा सर्कुलेशन वाला अखबार था। इसे बंद किया जाने की एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने भी निंदा की थी।अखबार को दस दिनों के बाद तब शुरू किया गया जब हाई कोर्ट ने इसे बंद करने के आदेश पर रोक लगा दी।

संसद के मॉनसून सत्र में माकपा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले)-लिबरेशन और दूसरी वामपंथी पार्टियों ने त्रिपुरा में वामपंथ पर हो रहे हमले के खिलाफ और लोकतंत्र को बचाने के लिए प्रदर्शन किया था।

Tripura
CPI(M)
BJP Govt
RSS

Related Stories

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

झारखंड-बिहार : महंगाई के ख़िलाफ़ सभी वाम दलों ने शुरू किया अभियान

त्रिपुरा: सीपीआई(एम) उपचुनाव की तैयारियों में लगी, भाजपा को विश्वास सीएम बदलने से नहीं होगा नुकसान

कटाक्ष:  …गोडसे जी का नंबर कब आएगा!

केरल उप-चुनाव: एलडीएफ़ की नज़र 100वीं सीट पर, यूडीएफ़ के लिए चुनौती 

पूर्वोत्तर के 40% से अधिक छात्रों को महामारी के दौरान पढ़ाई के लिए गैजेट उपलब्ध नहीं रहा

वाम दलों का महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ कल से 31 मई तक देशव्यापी आंदोलन का आह्वान

क्या ज्ञानवापी के बाद ख़त्म हो जाएगा मंदिर-मस्जिद का विवाद?


बाकी खबरें

  • hisab kitab
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश में क्यों पनपती है सांप्रदायिक राजनीति
    24 Dec 2021
    उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले वहां सांप्रदायिक राजनीति की शुरुआत फिर से हो गयी है। सवाल यह है कि उप्र में नफ़रत फैलाना इतना आसान क्यों है? इसके पीछे छिपी है देश में पिछले दस सालों से बढ़ती बेरोज़गारी
  • night curfew
    रवि शंकर दुबे
    योगी जी ने नाइट कर्फ़्यू तो लगा दिया, लेकिन रैलियों में इकट्ठा हो रही भीड़ का क्या?
    24 Dec 2021
    देश में कोरोना महामारी फिर से पैर पसार रही है, ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों ने राज्यों को नाइट कर्फ़्यू लगाने पर मजबूर कर दिया है, जिसके मद्देनज़र तमाम पाबंदिया भी लगा दी गई है, लेकिन सवाल यह है कि रैलियों…
  • kafeel khan
    न्यूज़क्लिक टीम
    गोरखपुर ऑक्सिजन कांड का खुलासा करती डॉ. कफ़ील ख़ान की किताब
    24 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक के इस वीडियो में वरिष्ठ पत्रकार परंजोय गुहा ठाकुरता डॉ कफ़ील ख़ान की नई किताब ‘The Gorakhpur Hospital Tragedy, A Doctor's Memoir of a Deadly Medical Crisis’ पर उनसे बात कर रहे हैं। कफ़ील…
  • KHURRAM
    अनीस ज़रगर
    मानवाधिकार संगठनों ने कश्मीरी एक्टिविस्ट ख़ुर्रम परवेज़ की तत्काल रिहाई की मांग की
    24 Dec 2021
    कई अधिकार संगठनों और उनके सहयोगियों ने परवेज़ की गिरफ़्तारी और उनके ख़िलाफ़ चल रहे मामलों को कश्मीर में आलोचकों को चुप कराने का ज़रिया क़रार दिया है।
  •  boiler explosion
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    गुजरात : दवाई बनाने वाली कंपनी में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, चपेट में आए आसपास घर बनाकर रह रहे श्रमिक
    24 Dec 2021
    गुजरात के वडोदरा में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसकी चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License