NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
मध्य और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी, यूपी में बिजली गिरने से 26 की मौत
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान है कि शनिवार से मंगलवार तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के विदर्भ में ‘भीषण गर्मी’ का प्रकोप जारी रहेगा।
भाषा
08 Jun 2019
सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy: Dailyhunt

देश के उत्तर और मध्य क्षेत्र में गर्मी का कहर शुक्रवार को जारी रहा। उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गयी और 57 अन्य घायल हो गये।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान है कि शनिवार से मंगलवार तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के विदर्भ में ‘भीषण गर्मी’ का प्रकोप जारी रहेगा।

शुक्रवार को मध्य प्रदेश का होशंगाबाद 46.8 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा जबकि राजस्थान में चुरू का अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हालांकि, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और झारखंड के कई स्थानों पर हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी। राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में भीषण गर्मी के साथ लू का प्रकोप जारी है। हालांकि प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में कल के मुकाबले अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि चूरू में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 46.4, डिग्री, कोटा में 46.1 डिग्री, बीकानेर में 45.8 डिग्री, श्रीगंगानगर में 45.7 डिग्री, जैसलमेर में 45.5 डिग्री, जोधपुर में 45.3 डिग्री, अजमेर में 44.5 डिग्री, डबोक में 44 डिग्री और राजधानी जयपुर में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।  

राष्ट्रीय राजधानी में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण शहर के उच्चतम तापमान में गिरावट आयी और यह 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।     

उत्तर प्रदेश के कई स्थानों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। प्रदेश में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गयी और 57 अन्य घायल हो गये।

प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि मैनपुरी में सबसे अधिक छह, एटा और कासगंज में तीन-तीन, बाराबंकी एवं फर्रुखाबाद में दो-दो लोगों लोगों की मृत्यु हुई है।

इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने के चलते मुरादाबाद, बदायूं, पीलीभीत, मथुरा, कन्नौज, संभल और गाजियाबाद में भी एक एक व्यक्ति की मृत्यु हुई।

सूत्रों के अनुसार राज्य के अलग अलग हिस्सों में गुरूवार देर शाम आंधी-तूफान आने की वजह से जगह-जगह पेड़ टूटकर गिर गये और कई मकानों की दीवारें भी ढह गयीं। इन हादसों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 57 लोग घायल भी हुए हैं। सबसे अधिक 41 लोग मैनपुरी में घायल हुए।

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से पीडितों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये की मदद का ऐलान किया गया है।

पंजाब, हरियाणा और दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में गर्मी का प्रकोप जारी रहा।  

MOSAM
MAUSAM
dust storms
lightning strikes
weather
NORTH INDIA
Uttar pradesh

Related Stories

उत्तर प्रदेश: विषाक्त टॉफी खाने से चार बच्चों की मौत

यूपी: ‘135 शिक्षक, शिक्षा मित्रों की पंचायत चुनावों में तैनाती के बाद कोविड जैसे लक्षणों से मौत'

उत्तर प्रदेश, बिहार में बिजली गिरने से दो दिन में 110 लोगों की मौत, 32 घायल

उत्तर प्रदेश: गाय ले जाने के लिए मिलेगा प्रमाणपत्र

'मौत का हाईवे' बन गया है यमुना एक्सप्रेस-वे, 5 साल में 5 हज़ार हादसे

मुज़फ़्फ़रनगर : बारिश से मकान की छत गिरी, तीन बच्चों की मौत

ज़मीनी रिपोर्ट: यूपी भट्टा मज़दूरों की कहानी, गर्मी में काम बिना खाना और पानी

दलित बच्ची की घर से अपहरण के बाद हत्या, दुष्कर्म की आशंका

दलित किसान का जला शव बरामद

डेली राउंडअप : पत्रकार प्रशांत कनौजिया को मिली जमानत, कुशीनगर में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म


बाकी खबरें

  • toilet shortage
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    सरकार ने बताया, 38 हजार स्कूलों में शौचालयों की सुविधा नहीं
    06 Dec 2021
    देश में 2014 से स्वच्छ भारत अभियान चल रहा है लेकिन 2021 में सरकार राज्यसभा में बता रही है कि देश भर में 38,408 स्कूलों और 2,86,310 आंगनवाड़ी केंद्रों में शौचालय चालू स्थिति में नहीं हैं।
  • Neiphiu Rio
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नागालैंड की घटना पर सीएम रियो ने कहा, 'आफ़्स्पा कठोर है, इसे हटाना ज़रूरी!'
    06 Dec 2021
    मोन ज़िले के ओटिंग में सुरक्षा बलों की फ़ायरिंग में 14 नागरिकों की मौत के बाद से राज्य में ग़ुस्सा है।
  • RML
    भाषा
    तीन केंद्रीय अस्पतालों के रेजिडेंट चिकित्सकों ने सोमवार से नियमित, आपात सेवाओं का किया बहिष्कार
    06 Dec 2021
    रेजिडेंट चिकित्सकों ने नीट-पीजी 2021 की काउंसलिंग में देरी को लेकर एफओआरडीए द्वारा आयोजित देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के समर्थन में सोमवार से सभी नियमित और आपातकालीन सेवाओं का बहिष्कार किया।
  • Pendant
    संदीपन तालुकदार
    पोलैंड में मिला पेंडेंट मानव द्वारा बनाया सबसे पुराना जीवित आभूषण हो सकता है
    06 Dec 2021
    कार्बन डेटिंग ने स्थापित किया है कि पेंडेंट इसी तरह से सजाए गए और अन्य साइटों में पाए जाने वाली कलाकृतियों से हज़ारों साल पुराना है।
  • US amazon
    सोनाली कोल्हटकर
    क्यों अमेज़न अमेरिकी श्रमिकों के यूनियन बनने से भयभीत है
    06 Dec 2021
    एक ऐसे दौर में जब श्रमिकों के बीच में असंतोष बढ़ता जा रहा हो, अपने अल्बामा वेयरहाउस में दूसरी दफा यूनियन के लिए मतदान के फैसले से अमेज़न निश्चित रूप से चिंतित है कि कहीं अमेरिकी श्रमिक भी यूरोप की तरह…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License