जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान जुनैन (11), नाजिया (9) और साबिया के रूप में हुई है। उनके पिता गुलशन अहमद को अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर है।
प्रतीकात्मक तस्वीर। साभार : Royal Bulletin
उत्तर प्रदेश में मुज़फ़्फ़रनगर के एक गांव में सोमवार को बारिश के दौरान एक मकान की छत ढह जाने से तीन बच्चों की मौत हो गयी और उनका पिता घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि इस घटना में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान जुनैन (11), नाजिया (9) और साबिया के रूप में हुई है। उनके पिता गुलशन अहमद को अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर है। इन बच्चों की मां बाल बाल बच गयी। हादसे के समय वह रसोईघर में चाय बना रही थी।
पुलिस के अनुसार बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
आपको बता दें कि अभी महाराष्ट्र में भी बारिश के दौरान ऐसे ही हादसे हुए हैं। पिछले दिनों पुणे में दीवार गिरने के दो अलग-अलग हादसों में 20 से ज़्यादा मज़दूरों की जान जा चुकी है।
2018 में भी बारिश के मौसम में यूपी में कई हादसे हुए थे जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने जान गंवाई थी।
(भाषा के इनपुट के साथ)