NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मप्र में मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर ईवीएम में गड़बड़ी, तोड़फोड़ और गोलीबारी भी
मध्य प्रदेश में चंबल क्षेत्र के कुछ स्थानों से मारपीट, गोलीबारी और मतदान केंद्रों में तोड़फोड़ की खबरें आईं। वहीं बड़ी संख्या में ईवीएम के खराब होने पर उन्हें बदला गया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
28 Nov 2018
mp polls
Image Courtesy: jansatta

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए आज छिटपुट हिंसा और ईवीएम खराबी की शिकायतों के बीच मतदान हुआ। राज्य में शाम पांच बजे तक 65.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। ये मतदान प्रतिशत बढ़ सकता है।

मध्य प्रदेश में चंबल क्षेत्र के कुछ स्थानों से मारपीट, गोलीबारी और मतदान केंद्रों में तोड़फोड़ की खबरें आईं। वहीं बड़ी संख्या में ईवीएम के खराब होने पर उन्हें बदला गया। कांग्रेस ने ईवीएम को लेकर कई शिकायतें कीं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पक्ष के कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर ईवीएम खराब होने की सूचना मिली।  

मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, तीन विधानसभा क्षेत्रों पसरवाड़ा, लांजी और बैहर में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ था जो तीन बजे खत्म हो गया। शेष 227 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चला। प्रदेश में पांच बजे तक 65.41 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। मतदान प्रतिशत के बढ़ने की संभावना है। 



सीईओ के अनुसार, "शाम पांच बजे तक राज्य में 65.41 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका था। प्रदेश में कुल मतदाताओं पांच करोड़ चार लाख में से तीन करोड़ 29 लाख से अधिक मतदाता वोट डाल चुके थे। इनमें एक करोड़ 76 लाख पुरुष और एक करोड़ 53 लाख महिला मतदाताओं ने मतदान किया। सबसे ज्यादा मतदान शाजापुर जिले में 76 प्रतिशत, वहीं सबसे कम अलिराजपुर में 54 प्रतिशत मतदान हुआ।"



मतदान के दौरान भिड जिले के कुछ मतदान केंद्रों में तोड़फोड, गोलीबारी और हिसा की घटनाएं हुई, वहीं भिड के तीन विधानसभा क्षेत्रों भिड, लहार, अटेर के सभी उम्मीदवारों को जिला मुख्यालय में नजरबंद रखा गया और मतदान का समय पूरा होने से कुछ देर पहले उन्हें घर जाने दिया गया। 



राज्य के प्रमुख नेताओं में मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र के जैत गांव में, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने छिदवाड़ा जिले के सोंसर विधानसभा क्षेत्र के शिकारपुर में, कांग्रेस प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिधिया ने ग्वालियर के फूलबाग में वोट डाला। 



मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी़ एल़ के. कांताराव ने माना कि प्रदेश में बड़ी संख्या में ईवीएम मशीनों को गड़बड़ी के चलते बदला गया। इन मशीनों को अगले एक घंटे के भीतर बदल दिया गया। इसी तरह 1545 वीवीपैट बदले गए। साथ ही उन्होंने माना कि कई स्थानों से रात में शराब, नकदी बांटने से लेकर विवादों की खबरें आई। इस पर आयोग कार्रवाई कर रहा है।



उन्होंने कहा, "मतदान केंद्र पर जब तक मतदाता मौजूद रहेंगे, तब तक मतदान का क्रम जारी रहेगा।" 



मतदान को लेकर आम मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है, मतदान केंद्रों के बाहर मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाताओं की कतारें लग गई थी। मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें मतदाताओं के उत्साह को बता रही हैं। कई स्थानों पर ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी पर मतदाताओं ने नाराजगी जताई। कई स्थानों पर तो मतदाताओं को एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। 



सीईओ के मुताबिक, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। केंद्रीय सुरक्षा बलों की 650 कंपनियां तैनात की गईं। इसके अलावा सुरक्षा के लिए हेलीकाप्टर भी उपयोग में लाए गए।

इसके अलावा मध्य प्रदेश में मतदान में लगे तीन कर्मचारियों की बीमारी और हृदयाघात होने के कारण बुधवार को मौत हो गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी एल कांताराव ने संवाददाताओं को बताया कि चुनाव कार्य में लगे तीन कर्मचारियों की मौत हुई है। उनमें गुना जिले के बमोरी विधानसभा के पराठ गांव में मतदान कार्य में लगे सोहन लाल की हृदयाघात के चलते मौत हो गई। इसी तरह इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक पांच में कैलाश पटेल को सीने में दर्द हुआ और अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।



कांताराव ने आगे बताया कि धार जिले के गंधवानी विधानसभा क्षेत्र में भी एक कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी और उसका निधन हो गया। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित 10 लाख रुपये की राशि ग्रेच्यूटी के तौर पर प्रभावित कर्मचारी के परिजनों को दी जाएगी। 

(इनपुट आईएएनएस)

Madhya Pradesh elections 2018
Assembly elections 2018
mp polls
Shivraj Singh Chauhan
kamalnath
BJP
Congress

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • Ramdev
    न्यूज़क्लिक टीम
    पेट्रोल डीजल के दाम याद दिलाया तो धमकाने लगे रामदेव!
    31 Mar 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के आज के एपिसोड में अभिसार शर्मा बात कर रहे हैं पेट्रोल डीजल के दिन प्रतिदिन बढ़ते दामों की । उसके साथ ही उन्होनें रामदेव द्वारा पत्रकार के पेट्रोल के सवाल पर किये गए…
  • सबरंग इंडिया
    बाघ अभयारण्य की आड़ में आदिवासियों को उजाड़ने की साज़िश मंजूर नहीं: कैमूर मुक्ति मोर्चा
    31 Mar 2022
    ‘‘जल-जंगल-जमीन हमारा आपका, नहीं किसी के बाप का’’, ’‘ये धरती सारी हमारी, जंगल-पहाड़ हमारे’’, वन विभाग की जागीर नहीं’’, ‘‘लोकसभा न विधानसभा, सबसे बड़ी ग्रामसभा’’, ‘‘बाघ अभ्यारण्य हटाना है, जल-जंगल जमीन…
  • विक्रम सिंह
    किसान आंदोलन: मुस्तैदी से करनी होगी अपनी 'जीत' की रक्षा
    31 Mar 2022
    देश के किसानों की ज़मीन पर सरकार की मदद से कॉर्पोरेट चोरी की एक बड़ी कोशिश को, देश के किसानों ने एक साझे ऐतिहासिक आंदोलन से असफल कर दिया। परंतु मोदी सरकार अभी भी पूरा प्रयास कर रही है कि हेरा फेरी के…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिन दहाड़े सुरक्षा बलों के सामने केजरीवाल के घर पर हमला, सिसोदिया बोले - भाजपा के गुंडों ने किया हमला
    31 Mar 2022
    आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि यह हमला केजरीवाल की हत्या की साजिश थी। इसको लेकर सभी विपक्षी दलों ने भी बीजेपी की निंदा की है।  
  • एम. के. भद्रकुमार
    काबुल में आगे बढ़ने को लेकर चीन की कूटनीति
    31 Mar 2022
    इतना तो तय है कि बदले हुए हालात में अफ़ग़ानिस्तान में बीआरआई परियोजनाओं की राह में कोई रोड़ा नहीं अटकने जा रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License