NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
मोंटेनेग्रो के संसदीय चुनावों में विपक्ष ने ऐतिहासिक जीत का दावा किया
हालांकि अंतिम परिणामों को औपचारिक रूप से घोषित किया जाना बाकी है ऐसे में अधिक संभावना है कि डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ सोशलिस्ट के तीन दशक के शासन और उसके नेता मिलो जुकोनोविक का लगभग अंत हो गया है।
पीपल्स डिस्पैच
02 Sep 2020
मोंटेनेग्रो

मोंटेनेग्रो में विपक्षी दलों ने सोमवार 31 अगस्त को मतगणना पूरी होने के बाद सत्तारूढ़ पार्टी पर जीत का दावा किया है। मोंटेनेग्रो की पांचवीं संसदीय चुनावों के लिए मतदान 30 अगस्त को हुआ था।

हालांकि औपचारिक परिणाम देश के स्टेट इलेक्शन कमीशन (डीआईके) द्वारा इस सप्ताह के अंत में वोटों के प्रतिशत और संबंधित गठबंधन को सीटों के वितरण के आधार पर घोषित किए जाएंगे। सबसे अधिक संभावना है कि राष्ट्रपति मिलो जुकैनोविक के नेतृत्व में सत्तारूढ़ गठबंधन ने 30 वर्षों में पहली बार बहुमत खो दिया।

रविवार को हुए चुनाव में कुल 76% से अधिक मतदान हुए। सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ सोशलिस्ट (डीपीएस) को लगभग 35% वोट मिले हैं जो मोंटेनेग्रो की संसद में कुल 81 में से 30 सीटों के हासिल होने के दर्शाता है। पिछले चुनावों में इसे 41% वोट मिले थे। साधारण बहुमत के लिए किसी पार्टी या गठबंधन को 41सीटों की आवश्यकता होती है।

मोंटेनेग्रो की संसद के लिए चुनाव क्लोज्ड लिस्ट प्रोपोर्शनल रिप्रजेंटेशन के अनुसार होता है। किसी पार्टी या गठबंधन को चुनावी सीमा पार करने और संसद में सीट पाने के लिए न्यूनतम 3% वोट प्राप्त करना होता है।

मुख्य विपक्ष फॉर द फ्यूचर ऑफ मोंटेनेग्रो- विभिन्न राजनीतिक विचारधारा वाले दलों का एक इंद्रधनुषीय गठबंधन जो वाम से लेकर दक्षिण और डेमोक्रेटिक फ्रंट पार्टी का नेतृत्व करता है- इसने 32.5% वोट हासिल किया है और इसे 27 सीटें मिलेंगी। इसके नेता ज्द्रावको क्रिवोकापिक ने पहले ही जीत की घोषणा कर दी और सत्तारूढ़ गठबंधन के ख़िलाफ़ विपक्षी दलों के बीच बड़े पैमाने पर एकजुटता का आह्वान किया।

ज्द्रावको क्रिवोकापिक अन्य विपक्षी समूहों के समर्थन के साथ सरकार बनाने की उम्मीद कर रहे है। इस गठबंधन में पीस इज आवर नेशन शामिल है जिसे लगभग 12.5%वोट मिले और 10 सीटें मिलने की संभावना है साथ ही इसमें यूनाइटेड रिफ़ॉर्म कोलिशन (ब्लैक ऑन व्हाइट)शामिल है जिसे 5.5% वोट मिले और 4 सीटें मिलने की उम्मीद है। उन्होंने देश में नस्लीय अल्पसंख्यकों (बोस्नियाई और अल्बानियाई) का प्रतिनिधित्व करने वाले छोटे दलों से सत्तारुढ़ दल और मिलो जुकानोविक के ख़िलाफ़ हाथ मिलाने को भी कहा है जो सत्तारूढ़ डीपीएस के पारंपरिक समर्थक रहे हैं।

Montenegro
montenegro president
montenegro parliament elections

Related Stories


बाकी खबरें

  • पारस नाथ सिंह
    समझिए कि राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून के तहत सलाहकारी मंडल क्या है?
    22 Mar 2022
    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 के तहत तीन सदस्यों वाले सलाहकारी मंडल का गठन किया है, यहां "द लीफ़लेट" इसकी शक्तियों और हाल के सालों में इसके काम के इतिहास पर नज़र डाल रहा है।
  • जॉन पी रुएल
    यूक्रेन युद्ध से रूस-चीन के संबंधों में मिली नई दिशा
    22 Mar 2022
    यूक्रेन संकट से चीन और रूस के संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है, लेकिन इसने दोनों देशों के बीच सहयोग को और भी ज़्यादा गहरा किया है।
  • अजय कुमार
    चुनाव ख़त्म; पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़े, जश्न नहीं मनाइएगा!
    22 Mar 2022
    137 दिनों के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपए का इज़ाफ़ा हुआ है।
  • भाषा
    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में धामी का शपथ ग्रहण बुधवार को, प्रधानमंत्री भी होंगे शामिल
    22 Mar 2022
    हाल में घोषित विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा 70 में से 47 सीटों पर जीत हासिल कर दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है।
  • डॉ. राजू पाण्डेय
    विश्व जल दिवस : ग्राउंड वाटर की अनदेखी करती दुनिया और भारत
    22 Mar 2022
    विश्व का लगभग समस्त तरल स्वच्छ जल भूजल के रूप में ही है। जलवायु परिवर्तन ने इस भूजल पर संकट खड़ा किया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License