NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
नारद के बाद, हनुमान का हुआ छत्तीसगढ़ के पत्रकारिता विश्वविद्यालय में प्रवेश

रायपुर की राज्य संचालित कुशाभाऊ ठाकरे जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन यूनिवर्सिटी में वैश्विक संस्कृति में हनुमान और आध्यात्मिक संचार: इतिहास,परंपरा और मतभेद पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित कर रहा है।
काशिफ़ काकवी
07 Sep 2018
मध्यप्रदेश

नारद के बाद, पौराणिक कथाओं के देवता 'हनुमान' ने छत्तीसगढ़ के पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में अपनी जगह बना ली है। भोपाल स्थित मखनलाल चतुर्वेदी नेशनल जर्नलिज्म यूनिवर्सिटी के पाठ्यक्रम में 'नारद' के विषय में पहले से ही पढ़ाया जा रहा है, जिसमें उसे खबरें एकत्रित करने की कला में महारत हासिल करने वाला 'पहला पत्रकार' बताया गया है।

अब रायपुर के राज्य संचालित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन विश्वविद्यालय में ' वैश्विक संस्कृति में हनुमान और आध्यात्मिक संचार: इतिहास,परंपरा और मतभेद' विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी आयोजित करने जा रही है। बैठक 7-8 सितंबर के लिए निर्धारित है।

विश्वविद्यालय ने हनुमान के जीवन प्रबंधन समेत 19 विषयों पर पूरी दुनिया के विद्वानों से शोधपत्र आमंत्रित किए हैं; हनुमान के आधुनिक और प्राचीन रूप; विभिन्न रामायणों में राम और हनुमान; लोक साहित्य और कहानियों में हनुमान; लोक परंपरा में राम और रामायण; सबार मंत्रों में हनुमान और इसी तरह के अन्य कई विषयों पर शोधपत्र आमंत्रित किए।

दिलचस्प बात यह है कि विश्वविद्यालय के एक सहायक प्रोफेसर, डॉ आशुतोष मांडवी, जो संगोष्ठी के प्रभारी हैं, उनके द्वारा पुष्टि की गई है कि विश्वविद्यालय को पूरे देश से 50-60 शोधपत्र प्राप्त हुए हैं।

मांडवी ने कहा कि, "भारत के लिए, हनुमान का चरित्र महत्वपूर्ण है। वह एक प्रबंधन गुरु और उत्कृष्ट आध्यात्मिक अध्यापक थे"। हनुमान पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित करने की आवश्यकता पर सवाल उठाने पर उन्होंने कहा कि, "उनके गुण अपनाने के योग्य हैं जिन्हें आज तक उपेक्षित किया गया है।"

विश्वविद्यालय में पत्रकारिता विभाग के प्रमुख शाहिद अली ने मंडवी की टिप्पणी का समर्थन करते हुए कहा कि, "हम हनुमान की आचरण और उनके मूल्यों से बहुत कुछ सीख सकते हैं। उनका समय प्रबंधन उत्कृष्ट था। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक बार अपने भाषण में हनुमान की प्रशंसा की है।

इस बीच, मध्य प्रदेश के सीपीआई (एम) सचिव, बादल सरोज ने सेमिनार को 'कुटिलता की ऊंचाई' कहा। सरोज ने कहा कि, “हनुमान भगवा शिक्षाविदों के लिए आदर्श है”।

उन्होंने कहा कि, "नरेंद्र मोदी ने एक बार टिप्पणी की थी कि हम सभी को हनुमान से सीखना चाहिए क्योंकि उन्होंने कभी सवाल नहीं पूछा। उन्होंने केवल वही किया जो उन्हें करने के लिए कहा गया था और वे एक अकादमिक को ऐसा ही बनाना चाहते हैं- ऐसे लोगों का एक समूह जो कभी संदेह न करे, जो कभी सवाल न करे।"

इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए, कांग्रेस प्रवक्ता के. के. मिश्रा ने कहा कि शिक्षा का भगवाकरण करना भाजपा के लिए भारी पड़ेगी। उन्होंने कहा, "देश में शिक्षा का भगवाकरण निरंतर जारी है। माखानलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के बाद कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन यूनिवर्सिटी भी इस क्लब में शामिल हो गया है।"

उन्होंने आगे कहा कि, "छात्रों को और अधिक पेशेवर बनाने के लिए आगे बढ़ने और पाठ्यक्रम में आधुनिक विषयों को जोड़ने की बजाय वे प्राचीन काल में भेज रहे हैं।"

कई प्रयासों के बावजूद, विश्वविद्यालय के कुलपति एम.एस. परमार की टिप्पणी नहीं मिलीI

नारद- पहले 'आदि पत्रकार है'

इस संबंध में, भोपाल में स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय अपने रायपुर के मुकाबले बहुत आगे रहा।नारद पहले पत्रकार
विश्वविद्यालय पहले ही अपने पाठ्यक्रम में नारद को शामिल कर चुका हैI वहाँ पढ़ाया जा रहा है कि वह 'आदि-पत्रकार’ था, उसने खबरें एकत्रित करने की कला में महारत हासिल की थी। छात्रों को उससे खोजी पत्रकारिता सीखनी चाहिए। इसी तरह, विश्वविद्यालय यह भी मानता है कि संजय पहला टीवी रिपोर्टर और एक युद्ध संवाददाता था, जिसने 'महाभारत' को कवर किया और युद्ध की एक लाइव रिपोर्ट दी थी।

यह उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों में बीजेपी 15 वर्षों से सत्ता में है और दोनों राज्यों में साल के अंत तक चुनाव होने वाले हैं।

 

 

Makhanlal Chaturvedi National Journalism University
Kushabhau Thakre Journalism and Mass Communication University
रायपुर
भाजपा सरकार

Related Stories

पीएमएफबीवाई: मोदी की एक और योजना जो धूल चाट रही है

उत्तर प्रदेश में बलत्कार की घटनाओं में वृद्धि लगतार ज़ारी

नाम में क्या रखा है? बहुत कुछ

नमो ऐप: आपका डाटा अब बीजेपी का चुनावी हथियार है

तमिलनाडु क्यों कावेरी प्रबंधन बोर्ड चाहता है

धर्मनिर्पेक्ष भारत पर सांप्रदायिकता के काले बादल

पूंजीपतियों के लिए: पूंजीपतियों की सरकार

नरेगा बचाओ, गरीब बचाओ

छत्तीसगढ़ नसबंदी हादसा: लापरवाह सरकार और लचर स्वास्थय प्रणाली


बाकी खबरें

  • akhilesh
    विजय विनीत
    यूपी: पूर्वांचल में अखिलेश की 15 घंटे चली रथयात्रा में उमड़े हुजूम ने भाजपा के भरोसे को झकझोरा
    19 Nov 2021
    "पूर्वांचल में अखिलेश की कामयाब रैली और सुल्तानपुर में पीएम मोदी की सभा में खाली कुर्सियों ने सरकार को कृषि विधेयक वापस लेने पर विवश किया। किसानों को आतंकवादी और आंदोलनजीवी करार देने में जुटी गोदी…
  • Israeli court rejects appeal for release of Palestinian detainee on hunger strike for 126 days
    पीपुल्स डिस्पैच
    इज़रायली अदालत ने 126 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे फिलिस्तीनी बंदी की रिहाई की अपील ख़ारिज की
    19 Nov 2021
    प्रशासनिक बंदी कायेद अल-फ़स्फौस को अपने लगातार भूख हड़ताल पर बैठने की वजह से गंभीर शारीरिक दुष्परिणामों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें वजन घटने, निम्न रक्तचाप और अनियमित दिल की धड़कन शामिल है। डाक्टरों…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 11,106 नए मामले, 459 मरीज़ों की मौत
    19 Nov 2021
    केरल रोज़ संशोधित आंकड़े जोड़ रहा है, लेकिन अन्य राज्य ऐसा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1 लाख 26 हज़ार 620 हो गई है।
  • US, China Commence ‘Responsible Competition’
    एम. के. भद्रकुमार
    अमेरिका, चीन ने 'ज़िम्मेदार प्रतिस्पर्धा' की शुरूआत की
    19 Nov 2021
    बाइडेन और शी के बीच हुई वर्चुअल मीटिंग का सार यह है कि यूएस-चीन संबंधों का अक्रियाशील चरण समाप्त हो सकता है।
  • Miguel
    तान्या वाधवा
    दुनिया क्यूबा के साथ खड़ी है
    19 Nov 2021
    दुनिया भर के सामाजिक आंदोलनों और संगठनों ने क्यूबा के साथ एकजुटता दिखायी और 15 नवंबर को देश में अमेरिका समर्थित विपक्ष के विरोध की योजना को ख़ारिज करते हुए बेशुमार प्रदर्शनों का आयोजन किया गया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License