NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
नितीश की नई पारी और बिहार में राजनीतिक भूचाल
लालू यादव और उनके परिवार के भ्रष्टाचार के मामले सामने आने के बाद से ही ये अटकलें लगायी जाने लगी थी कि , बिहार में राजनितिक उथल पुथल होना संभव है ।
रितांश आज़ाद
03 Aug 2017
नितीश की नई पारी और बिहार के राजनीतिक भूचाल

लालू यादव और उनके परिवार के भ्रष्टाचार के मामले सामने आने के बाद से ही ये अटकलें लगायी जाने लगी थी कि , बिहार में राजनीतिक उथल पुथल  होना संभव है ।  बीजेपी ने इन मामलों के बाहर आते  ही तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग करना शुरू कर दी थी और मीडिया में भी अटकलें तेज़ हो गयी  कि जेडीयू,  तेजस्वी पर इस्तीफे का दबाव डाल सकती है।  पर नितीश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे और उसके कुछ ही घंटों में बीजेपी के समर्थन से सरकार बना लेने के फैसले ने सबको भौंचक्का कर दिया । इस पूरे घटनाक्रम से ये साफ़ हो जाता है की नितीश कुमार और बीजेपी की पहले से सांठ गांठ थी , और वह बस एक अच्छे मौके  की तलाश  में थे। यह तक कहा जा रहा है की जदयु के कुछ बड़े नेता भी इस बात से अनभिज्ञ थे । जानकारों का मानना है की नोटबंदी के  समय नितीश का बीजेपी को समर्थन इसी बात का संकेत था की वो कभी भी अपना पाला बदल सकते है। 

ये सब होने के बाद राजद ने नितीश पर जनादेश से धोखा करने का आरोप लगाया। राजद के नेता तेजस्वी यादव ने कहा "हे राम से जय श्री राम हो गए  है नितीश''।  साथ ही  उन्होंने कहा की उनसे कभी इस्तीफा देने को कहा ही नहीं गया था।  बिहार में सक्रिय वामपंथी पार्टी  भकपामाले ने भी इसे जनादेश से गद्दारी कहा और उनके विधायकों ने "नो कॉन्फिडेंस मोशन " में नितीश सरकार  के खिलाफ वोट किया। 

जनवादी हलकों में नितीश के इस कदम को मौकापरस्ती का नाम दिया जा रहा है , क्योंकि बिहार में संघ और बीजेपी की फासीवादी राजनीति को रोकने की उम्मीद उनसे लगायी जा रही थी।  बिहार के अलावा देश के जनवादी आंदोलन को भी इससे काफी धक्का लगेगा क्योंकि नितीश २०१९ के लोक सभा चुनाव के मुख्य विपक्षी नेता के तौर पर उभर सकते थे।  पर नीतीश का ये कदम  उनके राजनैतिक इतिहास से अलग नहीं है।  वो पहले  भी  कई बार NDA  सरकारों  में  मंत्री  रह चुके हैं और कई बार सेकुलरिज्म के नाम पर पाला भी  बदलते  रहें हैं।  इस कदम से ये साफ़ साबित हो जाता है की पिछड़ों और धर्मनिरपेक्षता के नाम पर की गई नितीश की राजनीति कोरी लफ़्फ़ाज़ी थी , और ये भी की जेपी और लोहिया का समाजवादी आंदोलन, आज जातिओं के जोड़ तोड़ की राजनीति बनता जा रहा है। 

पूंजीवाद के संकट का ये दौर जब फासीवाद उभार पर है , एक मज़बूत विपक्ष की मांग करता है , जो सही मायनों में जनता के सवालों को उठाने का काम करे।  नितीश के इस कदम के बाद विपक्ष में जो वैक्यूम बन गया है, उसे  वामपंथी और समाजवादी  दल बखूबी से भर सकते हैं , और इस मायने में ये एक बहुत सुनहरा मौका साबित हो सकता है।  मज़दूरों और किसानों के बिगड़ते आर्थिक हालत और फासीवादियों के बढ़ते कदमों को न सिर्फ रोकना ज़रूरी है बल्कि एक मज़बूत विकल्प देने की भी ज़रुरत है , जो जन आंदोलनों द्वारा ही किया जा सकता है। ये समझते हुए हमें ये भी ध्यान रखना होगा की समाजवाद के नाम पर मौकापरस्ती से सावधान रहा जाये और सहयोगियों को ध्यान से चुना जाये।

 

बिहार
नितीश कुमार
लालू प्रसाद यादव

Related Stories

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय: आनिश्चित काल के लिए हुआ बंद

मध्यप्रदेश: एक और आश्रयगृह बना बलात्कार गृह!

मुज़फ्फरपुर सुधारगृह कांड: बिहार सरकार ने मुख्य आरोपी के अखबार को दिये थे लाखों के विज्ञापन

बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था के खस्ता हाल

यूपी-बिहार: 2019 की तैयारी, भाजपा और विपक्ष

बिहार: सामूहिक बलत्कार के मामले में पुलिस के रैवये पर गंभीर सवाल उठे!

नई नीति बिहार में सरकारी स्कूलों की वास्तविकता को उज़ागर करती हैं

बिहार: मंदिर निर्माण से होगा महिला सशक्तिकरण ?

दिन में भाजपा की आलोचना की और शाम को जदयू से एमएलसी का टिकट लिया

बिहार चुनावों में संघ परिवार का घातक गठजोड़


बाकी खबरें

  • एम. के. भद्रकुमार
    डोनबास में हार के बाद अमेरिकी कहानी ज़िंदा नहीं रहेगी 
    26 Apr 2022
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को नई दिल्ली में अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस को बेहद अहम बताया है।
  • दमयन्ती धर
    गुजरात : विधायक जिग्नेश मेवानी की गिरफ़्तारी का पूरे राज्य में विरोध
    26 Apr 2022
    2016 में ऊना की घटना का विरोध करने के लिए गुजरात के दलित सड़क पर आ गए थे। ऐसा ही कुछ इस बार हो सकता है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पिछले 5 साल में भारत में 2 करोड़ महिलाएं नौकरियों से हुईं अलग- रिपोर्ट
    26 Apr 2022
    क़ानूनी कामकाजी उम्र के 50% से भी अधिक भारतवासी मनमाफिक रोजगार के अभाव के चलते नौकरी नहीं करना चाहते हैं: सीएमआईई 
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारें अलर्ट 
    26 Apr 2022
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,483 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 62 हज़ार 569 हो गयी है।
  • श्रिया सिंह
    कौन हैं गोटाबाया राजपक्षे, जिसने पूरे श्रीलंका को सड़क पर उतरने को मजबूर कर दिया है
    26 Apr 2022
    सैनिक से नेता बने गोटाबाया राजपक्षे की मौजूदा सरकार इसलिए ज़बरदस्त आलोचना की ज़द में है, क्योंकि देश का आर्थिक संकट अब मानवीय संकट का रूप लेने लगा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License