NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
बिहार में पूर्ण टीकाकरण सूची में शामिल हैं मोदी, शाह और प्रियंका चोपड़ा के नाम 
इस अनियमितता के लिए दो डाटा एंट्री ऑपरेटरों को बर्खास्त कर दिया गया है, जिनका आरोप है कि गलत नामों को दर्ज करने के लिए उन पर दबाव डाला गया था।
मो. इमरान खान
07 Dec 2021
Modi shah
चित्र साभार:: टेलीग्राफ इंडिया 

बिहार राज्य द्वारा 8 करोड़ लोगों का टीकाकरण कर लेने के दावे के एक सप्ताह बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के नाम भी उन भारतीय लोगों की सूची में निकलकर सामने आये हैं, जिन्हें राजधानी पटना से 80 किमी की दूरी पर स्थित एक स्वास्थ्य केंद्र में टीके की दूसरी खुराक लगाई गई थी।

रिपोर्टों के मुताबिक, अनेकों मर चुके लोगों का ‘पूर्ण टीकाकरण’ कर लेने की घटना के महीनों बाद, इन तीनों वीवीआईपी लोगों को भी अरवल जिले के कारपी के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) में टीके की दूसरी खुराक लगा दी गई थी।

कोविन पोर्टल पर गलत नामों को दर्ज करने पर जिला स्वास्थ्य विभाग ने दो डेटा ऑपरेटरों को नौकरी से निकाल दिया है। हालाँकि, डेटा ऑपरेटरों का आरोप है कि टीकाकरण की संख्या बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य प्रबंधक द्वारा उन्हें पोर्टल पर गलत नामों को दर्ज करने के लिए मजबूर किया गया था। सहार तेल्पा में एपीएचसी में तैनात दो ऑपरेटरों में से एक, विनय कुमार ने न्यूज़क्लिक को बताया, “स्वास्थ्य प्रबंधक टीका लगा चुके लोगों का वास्तविक डेटा मुहैया कराए बगैर मुझ पर नामों को दर्ज करते जाने के लिए दबाव डाल रहे थे।”

कुमार के सहकर्मी प्रवीन कुमार का कहना था, “हमें जो भी नाम प्रदान किये गए, उन्हें दर्ज करने के हम पर दबाव डाला गया था। जब अनियमितता सामने आई तो सिर्फ हम दो लोगों को बर्खास्त कर दिया गया।” उनका कहना था कि उन दोनों को “बलि का बकरा” बनाया गया है।

पिछले सप्ताह ही बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मंगल पांडे ने दावा किया था कि राज्य ने 8 करोड़ टीकाकरण के भारी लक्ष्य को पार कर लिया है, जिसके बाद अब मोदी, शाह और चोपड़ा के नाम गलत सूची में पाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया था कि राज्य ने 6 करोड़ लोगों के टीकाकरण करने के अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्य को दो महीने से भी पहले हासिल कर लिया है। जून में राज्य ने एक नए टीकाकरण अभियान की शुरूआत की थी, जिसमें दिसंबर के अंत तक 6 करोड़ लोगों के टीकाकरण पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया था।

पिछले हफ्ते, पटना में कई लोगों ने, जिन्हें अभी तक सिर्फ पहली खुराक ही प्राप्त हुई थी, शिकायत की कि उनके नाम पोर्टल पर पूर्ण टीकाकरण वाली सूची में उपलोड कर दिए गए हैं। इसके बाद, स्वास्थ्य विभाग ने इन नामों को उपलोड करने के लिए तीन कोविड-19 केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इससे पहले, सैकड़ों परिवारों को उनके मृत रिश्तेदारों को टीके की दूसरी खुराक मिलने की लिखित सूचना देने वाले संदेश प्राप्त हुए थे।

पटना स्थित एक सिविल सर्जन, वीना कुमारी ने माना कि विभाग द्वारा इस प्रकार की अनियमितताओं की जाँच की जा रही है।

अपने महा टीका अभियान के तहत 17 सितंबर को एक दिन के भीतर ही 33,09,685 वैक्सीन डोज देने के राज्य सरकार के दावे - जिस दिन मोदी 71 वर्ष के हो गये थे – पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा सवाल खड़े किये गए थे। स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत बिहार स्थित एक नागरिक समाज संगठन, सेंटर फॉर हेल्थ एंड रिसोर्स मैनेजमेंट के प्रमुख डॉ शकील का कहना था, “यह मामला स्पष्ट रूप से बहु-प्रचारित कोविड-19 टीकाकरण अभियान में डेटा में हेरफेर, संसाधनों का दुरूपयोग करने और बड़े-बड़े खोखले दावों का ढोल पीटने का जान पड़ता है। यह सारी कवायद किसी को विशेष तौर पर खुश रखने के लिए की गई थी।” 

इस लेख को मूल अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

Names of Modi, Shah and Priyanka Chopra in List of Fully Vaccinated in Bihar

Bihar
Nitish Kumar
Vaccination
vaccines
COVID
Corona
Coronavirus
Shah
Priyanka Chopra
CoWIN
BJP
health centre
Narendra modi

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच बढ़ रहा ओमिक्रॉन के सब स्ट्रेन BA.4, BA.5 का ख़तरा 

कोरोना अपडेट: देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 और BA.5 का एक-एक मामला सामने आया

कोरोना अपडेट: देश में फिर से हो रही कोरोना के मामले बढ़ोतरी 

कोविड-19 महामारी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में दुनिया का नज़रिया नहीं बदल पाई

कोरोना अपडेट: अभी नहीं चौथी लहर की संभावना, फिर भी सावधानी बरतने की ज़रूरत

कोरोना अपडेट: दुनियाभर के कई देशों में अब भी क़हर बरपा रहा कोरोना 

कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 20 हज़ार के क़रीब पहुंची 

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, PM मोदी आज मुख्यमंत्रियों संग लेंगे बैठक


बाकी खबरें

  • रिपोर्ट: मोदी के ‘न्यू इंडिया’ में बढ़ता जा रहा है मीडिया पर हमला
    बी. सिवरामन
    रिपोर्ट: मोदी के ‘न्यू इंडिया’ में बढ़ता जा रहा है मीडिया पर हमला
    06 Aug 2021
    राइट्स ऐण्ड रिस्क्स एनेलिसिस ग्रुप की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले वर्ष 2020 में  226 पत्रकार, जिनमें से 12 महिला पत्रकार हैं, और साथ ही 2 मीडिया घराने हमलों के शिकार बने। ये हमले विविध किस्म के थे।
  • भागवत
    एजाज़ अशरफ़
    भागवत और आरएसएस के बारे में मुस्लिम बुद्धिजीवियों को क्या नहीं पता!
    06 Aug 2021
    आरएसएस प्रमुख ने हाल ही में दिए अपने भाषण में कहा कि हिंदू-मुस्लिम के बीच जारी कलह से बाहर निकलने का रास्ता बातचीत है। क्या उनके अपने ही संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद असामंजस्य को देखते हुए क्या…
  • मरियम ढवले
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    आज़ादी के बाद की सबसे अधिक बेरोज़गारी से जूझ रहीं हैं औरतें: मरियम ढवले
    06 Aug 2021
    शैली स्मृति व्याख्यान में "महिलायें; शोषण के पहले निशाने पर हैं तो प्रतिरोध के भी अग्रिम मोर्चे पर हैं" विषय पर बोलते हुए मरियम ढवले ने कहा कि बीमारी के पहले से औरतों को काम नहीं मिल रहा है। महामारी…
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 44,643 नए मामले, 464 मरीज़ों की मौत
    06 Aug 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44,643 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1.30 फ़ीसदी यानी 4 लाख 14 हज़ार 159 हो गयी है।
  • हड़तालों के सिलसिले में आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक आईएलओ नीति का उल्लंघन
    डॉ के आर श्याम सुंदर
    हड़तालों के सिलसिले में आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक आईएलओ नीति का उल्लंघन
    06 Aug 2021
    ट्रेड यूनियनों की दलील है कि रक्षा क्षेत्र में निगमीकरण से जुड़े तमाम घोषित उद्देश्यों को सरकारी ढांचे के भीतर भी हासिल किया जा सकता है और ये प्रस्ताव सही मायने में उसी कथित सिलसिले में पेश किये गये…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License