NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
नोएडा : जनता के विरोध के कारण सेक्टर 123 में नहीं बनेगा डंपिंग ग्राउंड !
नोएडा में कूड़े की समस्या को लेकर लंबा आन्दोलन चला जिसमें कई लोग घायल भी हुए| जिसके बाद सरकार ने फैसला किया है कि सेक्टर 123 में बनने वाला अपशिष्ट ऊर्जा (डब्ल्यूटीई) संयंत्र अब यहहाँ नहीं बनेगा। इसे यहाँ से हटा दिया जाएगा।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
23 Jun 2018
लैंडफिल साईट
Image Courtesy: Haryana - Punjab Kesari

नोएड सेक्टर 123 में बनने वाले अपशिष्ट ऊर्जा (डब्ल्यूटीई))संयंत्र को लेकर काफी समय से जनता का विरोध प्रदर्शन जारी था जो अब खत्म होता दिख रहा हैI अंततः आंदोलन करने वालों की  जीत हुई और प्रशासन को उनके सामने झुकना पड़ा.I

शुक्रवार को सरकार ने यह फैसला लिया  कि सेक्टर 123 में बनने वाला अपशिष्ट ऊर्जा (डब्ल्यूटीई))संयंत्र अब यहाँ से हटाकर  कहीं और ले जाया  जाएगा। हालांकि अभी तक नयी जगह के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

हालांकि, यहाँ की कूड़े की समस्या  जस की तस बनी हुई हैI मुख्यमंत्री योगी एक जनसभा के दौरान लोगों को खुश करने के लिए बोल तो दिया और अधिकारियों को आदेश दिया कि रिहाशी इलाकों में इस तरह कूड़े के डंपिंग ग्राउंड  नहीं बनाये जाए | परन्तु उन्होंने इसका कोई भी  विकल्प नहीं दिया है| नगरपालिकाके अनुसार  नोएडा के इन क्षेत्रों में लगभग 650 टन कूड़ा रोजना उत्पन्न होता है। लेकिन अब तक संबंधित विभाग इस महत्वपूर्ण समस्या का हल ढूंढने असफल रहा है। 

नोएडा में  कूड़े की समस्या को लेकर लंबा आन्दोलन चला है इसमें कई लोग घायल भी हुए थे| इस आन्दोलन ने सरकार का ध्यानाकर्षण के लिए अलगअलग तरीको से विरोध प्रदर्शन किये| वहाँ के स्थानीय युवाओं ने अर्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया | इसके बाद वहाँ महापंचायत  बुलाई गयी, जिसमें आगे की रणनीति बनाने पर चर्चा हुई और फिर एक डंपिंग ग्राउंड संघर्ष समिति बनायी गयी|

अर्धनग्न प्रदर्शन

 इन नये तरीको में से सबसे चौकने वाले कदमों में एक था 21 जून को जब  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर  नोएडा सेक्टर 121-122 निवासियों ने सेक्टर 123 के पास बन रही लैंडफिल साईट के विरोध में अनोखा योग प्रदर्शन किया । योगा दिवस सभी निवासी मुँह  पर मास्क लगा कर बैठेI  एक छोटी बच्ची ने तो ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ भी अपना विरोध जताया।

योग के जरिए विरोध

योग दिवस में जहाँ पूरे विश्व में बड़े–बड़े लोग अपने  योग के वीडियो सोशल मीडिया पर डाल रहे थे वहीं नोएडा  सेक्टर 123 में आंदोलन कर रहे लोगों ने सुबह 6 बजे योग शुरू किया| लैंडफिल साईट विरोधी नारेबाज़ी के बीच लोगों ने कचरा योग, कचरा आसन, बदबू आसन, सड़न आसन के अलावा रोगी आसन कर विरोध जताया|  यही नहीं इसकी एक वीडियो बनाकर पीएमओ व प्रशासन को भेजी गयी| ताकि जन प्रतिनिधियों को यह मालूम हो सके कि यहाँ भविष्य में हाल क्या होगा! गौरतलब है कि इस आन्दोलन में  सामाजिक समरसता का एक अलग तरीके से चित्रण हुआI जहाँ समाज में आमतौर पर  किन्नरों के प्रति गलत धारणा और रवैया देखने को मिलता है, उन पर फब्तियाँ कसी जाती हैंI  वहीं इस आन्दोलन में  उन्हें साथ  लेकर  इसे और तेज़  किया गया| यहाँ पर महिलाओं ने किन्नरों के साथ मिलकर आंदोलन किया| इसके बाद और भी   तादाद में प्रदर्शनकारियों की भीड़ डंपिंग ग्राउंड की सर्विस रोड की तरफ उमड़ी| यहाँ पर योग दिवस पर  योग करके प्रधानमंत्री मोदी को एक अलग तरह  का फिटनेस चैलेंज भी दिया|

सरकारों को यह समझना होगा कि इस तरह के प्रस्तावों को निरस्त कर वो कुछ समय के लिए   जनता का दिल तो जीत सकते है परन्तु इससे किसी भी समस्या का  पूर्णकालिक समाधान नहीं निकलता|

 हमें  कूड़ा प्रबन्धन के अन्य उपायों की ओर जाना होगा नहीं तो स्थिति और भी भयावह हो जाएगी, क्योंकि एनसीआर क्षेत्र में कूड़े का ढेर बढ़ता ही जा रहा है | कई पर्यावरणविदों का कहना है कि दिल्ली एनसीआर कूड़े के ज्वालामुखी पर बैठे हैं और ये कभी भी फट सकता है|

सरकार भी यह मानती है और इसीलिए उसने स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) में प्रमुख रूप दिशानिर्देश दिये हैं कि कूड़े के निपटारेके लिए लैंडफिल साइट्स और अपशिष्ट उपचार संयंत्र से बचना चाहिए | परन्तु उन्हें  इस पर अम्ल भी करना पड़ेगा,  वरना  स्थिति और भी गंभीर होगी I

 

लैंडफिल
Swachchh Bharat Abhiyan
नोएडा
कूड़ा

Related Stories

संकट: गंगा का पानी न पीने लायक़ बचा न नहाने लायक़!

खोरी पुनर्वास संकट: कोर्ट ने कहा एक सप्ताह में निगम खोरीवासियों को अस्थायी रूप से घर आवंटित करे

सेप्टिक टैंक-सीवर में मौतें जारी : ये दुर्घटनाएं नहीं हत्याएं हैं!

स्वच्छ होता भारत बनाम मैला ढोता भारत

क्या हो पायेगा मैला प्रथा का खात्मा ?

ट्रैकर बैंड और CAA-NRC : दलितों को गुलाम बनाए रखने की नई साज़िशें

कौन हैं स्वच्छ भारत के सच्चे नायक ?

स्वच्छता अभियान: प्रधानमंत्री की घोषणा और भारत की हक़ीक़त

तिरछी नज़र : ऐसे भोले भाले हैं हमारे मोदी जी...

मप्र के भावखेड़ी गई सीपीआई की जांच टीम की रिपोर्ट : शौचालय ; एक हत्यारी कथा !


बाकी खबरें

  • Olaf Scholz
    एम. के. भद्रकुमार
    मास्को की नपी-तुली कूटनीति काम कर रही है
    21 Feb 2022
    यूक्रेन पर रूसी हमले की संभावना सही मायने में कभी थी ही नहीं। हालांकि, अगर यूक्रेनी सेना अलगाववादी ताक़तों पर हमला करती है, तो डोनबास क्षेत्र में मास्को के हस्तक्षेप का होना सौ फ़ीसदी तय है।
  • sultanpur
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी चुनावः सुल्तानपुर चीनी मिल राज्य सरकार की अनदेखी से हुई जर्जर
    21 Feb 2022
    "सुल्तानपुर चीनी मिल के सही ढ़ंग से न चलने की वजह से इस इलाके के गन्ने की उपज प्राइवेट क्रशर मशीन में किसान मजबूरन दे देते हैं जहां से उनको गन्ने की कीमत आधी या दो-तिहाई ही मिल पाती है।"
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी में पीएम मोदी ने पार की चुनावी मर्यादा, जागो चुनाव आयोग
    21 Feb 2022
    आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अखिलेश यादव पर साधे गए निशाने पर बात की और उसको हास्यास्पद बताया। उसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी टिप्पणी की कैसे एक…
  • election
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव चौथा चरण: लखीमपुर हिंसा और गोवंश से फ़सलों की तबाही जैसे मुद्दे प्रमुख
    21 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में तीन चरणों के चुनावों के बाद अब चौथे चरण के लिए जंग शुरू हो गई है, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बाद अब अवध की चुनावी परिक्रमा लगातार जारी है। लेकिन चौथे चरण में अवध की वो सीटे भी हैं जहां…
  • Ballia
    विजय विनीत
    बलिया: ''सबके वोटे के चिंता बा, चुनाव बाद रसड़ा चीनी मिल के बात केहू ना करे ला''
    21 Feb 2022
    देसी चीनी और गुड़ के लिए मशहूर रसड़ा, कभी ''रसदा'' के नाम से जाना जाता था। रसड़ा इलाके में कई घंटे गुजारने के बाद हमें इस बात का एहसास हो चला था कि रसड़ा में हर आदमी की जुबां पर सिर्फ़ एक ही सवाल है…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License