NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
सोशल मीडिया
भारत
राजनीति
फैक्ट चेक : पोर्नोग्राफ़िक वीडियो को शाहीन बाग़ का बताकर किया गया शेयर
आसान सा रिवर्स इमेज सर्च करने से ये बात सामने आ जाती है कि एक पोर्नोग्राफ़िक वीडियो शेयर कर शाहीन बाग़ में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर निशाना साधा जा रहा है।
पूजा चौधरी
14 Mar 2020
fact check

दिल्ली के शाहीन बाग़ में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के ख़िलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. इस प्रदर्शन को निशाना बनाते हुए कई फ़र्ज़ी दावे सोशल मीडिया में किये जा रहे हैं.

ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें गली के पीछे एक जोड़े को सेक्शुअल इंटरकोर्स करते हुए देखा जा सकता है. दावा है कि ये वीडियो शाहीन बाग़ का है. ट्विटर हैंडल ‘@Baburao71275507’ से शेयर किये गए इस वीडियो को इस आर्टिकल के लिखे जाने तक 1,500 बार रीट्वीट और 1 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है.

image 1_0.png

ये क्लिप शेयर करते हुए लिखा गया है – “भैंस की?️ ये क्या हो रिया है”? जैसे जैस दिन बीत रहा है शाहीन बाग की सच्चाई सामने आने लगी है शाहिन बाग मे अब हिलती कारे नही सुजते%$#@()दिख रहे है मुल्ली के?सोचने वाली बात ये है इतनी महगांई में ऊच्चकोटी का सामान 500 में कैसे ये तो लोकतंत्र के खिलाफ है तांडव करना होगा रे बाबा”‘!?”

ट्विटर हैंडल @Indian91783856 ने वीडियो को कोट ट्वीट करते हुए लिखा -“18 वर्ष से कम आयु के लोग शाहीन बाग़ का ये वीडियो न देखे. देखिये शाहीन बाग़ के पीछे के डरे हुए लोग जो सीधे मदरसे से आते हैं.”

ये वीडियो फ़ेसबुक पर भी शेयर हो रहा है. फ़ेसबुक पेज ‘हिन्दू शेर हूं मैं’ ने ये वीडियो शेयर किया था, जिसे बाद में डिलीट कर लिया गया.

फ़ैक्ट-चेक

आसान सा रिवर्स इमेज सर्च करने से ये बात सामने आ जाती है कि एक पोर्नोग्राफ़िक वीडियो शेयर कर शाहीन बाग़ में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर निशाना साधा जा रहा है.

ये वीडियो अरेबिक वेबसाइट ‘anotepad.com’ पर 10 जुलाई, 2018 को शेयर किया गया था. जबकि शाहीन बाग़ में दिसंबर 2019 से  विरोध प्रदर्शन चल रहा है.

image 2_0.png

ये वीडियो हमने कई और पोर्न वेबसाइट्स और सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी शेयर किया हुआ पाया.

इस तरह एक पुराने पोर्नोग्राफ़िक वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर कर शाहीन बाग़ में प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर निशाना साधा गया है. इसके अलावा इससे पहले ऑल्ट न्यूज़ ने शाहीन बाग़ में सैकड़ों कॉन्डोम पाए जाने की ख़बर की भी पड़ताल की थी और उसे ग़लत पाया था.

साभार : ऑल्टन्यूज़

Shaheen Bagh
NRC CAA protest
Anti CAA Protest
Fake video
fact check
Old pornographic video viral
twitter
Social Media

Related Stories

शाहीन बाग से खरगोन : मुस्लिम महिलाओं का शांतिपूर्ण संघर्ष !

यादें हमारा पीछा नहीं छोड़तीं... छोड़ना भी नहीं चाहिए

जय किसान: आंदोलन के 100 दिन

मोदी सरकार ने पूरे किए अपने वादे, बेरोज़गारी के आंकड़ों में दिखता विकास!

छात्रों की हुंकार, डिजिटल आंदोलन की तैयारी!

फ़र्क़ देख लो : किसान क्या बोता है और सरकार क्या बो रही है!

महिला किसान दिवस: खेत से लेकर सड़क तक आवाज़ बुलंद करती महिलाएं

आंदोलन की क़ीमत: अभी तक अवमानना का सामना कर रहे हैं सीएए विरोधी आंदोलनकारी

2020 : सरकार के दमन के बावजूद जन आंदोलनों का साल

2020: लोकतंत्र और संविधान पर हमले और प्रतिरोध का साल


बाकी खबरें

  • general strike
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्यों है 28-29 मार्च को पूरे देश में हड़ताल?
    27 Mar 2022
    भारत के औद्योगिक श्रमिक, कर्मचारी, किसान और खेतिहर मज़दूर ‘लोग बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ 28-29 मार्च 2022 को दो दिवसीय आम हड़ताल करेंगे। इसका मतलब यह है कि न सिर्फ देश के विशाल विनिर्माण क्षेत्र…
  • Bhagat Singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    शहीद भगत सिंह के इतिहास पर एस. इरफ़ान हबीब
    27 Mar 2022
    'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस एपिसोड में नीलांजन ने बात की है इतिहासकार एस. इरफ़ान हबीब से भगत सिंह के इतिहास पर।
  • Raghav Chadha
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: पंजाब में राघव चड्ढा की भूमिका से लेकर सोनिया गांधी की चुनौतियों तक..
    27 Mar 2022
    हर हफ़्ते की प्रमुख ख़बरों को लेकर एकबार फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन…
  • jaunpur violence against dalits
    विजय विनीत
    उत्तर प्रदेश: योगी के "रामराज्य" में पुलिस पर थाने में दलित औरतों और बच्चियों को निर्वस्त्र कर पीटेने का आरोप
    27 Mar 2022
    आरोप है कि बदलापुर थाने में औरतों और बच्चियों को पीटने से पहले सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए। पहले उनके कपड़े उतरवाए गए और फिर बेरहमी से पीटा गया। औरतों और लड़कियों ने पुलिस पर यह भी आरोप लगाया कि वे…
  • सोनिया यादव
    अपने ही देश में नस्लभेद अपनों को पराया बना देता है!
    27 Mar 2022
    भारत का संविधान सभी को धर्म, जाति, भाषा, वेशभूषा से परे बिना किसी भेदभाव के एक समान होने की बात करता है, लेकिन नस्लीय भेद इस अनेकता में एकता की भावना को कलंकित करता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License