NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
सोशल मीडिया
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
फेक्ट चेक : पाकिस्तान का पुराना वीडियो जमात मेंबर के नंगा घूमने के दावे से वायरल
एक पुराना वीडियो जो पाकिस्तान की एक मस्जिद में शूट किया गया था उसे कोरोना वायरस से पीड़ित तबलीग़ी जमात का सदस्य बताकर शेयर किया जा रहा है। ये एक और ऐसा उदाहरण है जिसमें ग़लत जानकारी फैलाकर मुस्लिम समुदाय पर निशाना साधा जा रहा है।
जिग्नेश पटेल
09 Apr 2020
fact check

एक वीडियो बहुत ज़्यादा वायरल हो रहा है. वीडियो में ख़ून से लथ-पथ एक नंगा व्यक्ति दिखता है. दावा किया जा रहा है कि ये कोरोना वायरस के आयसोलेशन वार्ड में तब्लीग़ी जमात का मेंबर है.

यूपी के आइसोलेशन में #तबलीगी_जमाती..
और किसी को कोई सबूत चाहिए??#कोरोना_जिहाद ।। pic.twitter.com/g1RSSunFvJ

— किरन जैन ( देशभक्त ) ?? (@JainKiran6) April 8, 2020

कई यूज़र्स ने इस वीडियो का लंबा वर्ज़न शेयर किया है जिसमें व्यक्ति को अपने सिर और हाथ से कांच को तोड़ते हुए देखा जा सकता है. [चेतावनी : वीडियो की प्रकृति हिंसक और आपत्तिजनक है इसीलिए इसे देखने के लिए अपने विवेक का इस्तेमाल करें.]

वीडियो को ये ख़बर आने के बाद शेयर किया जा रहा है, जिसमें बताया गया था कि गाज़ियाबाद के अस्पताल में जमात में शामिल कुछ लोग नंगे घूम रहे थे और कर्मचारियों के दुर्व्यवहार कर रहे थे.

फ़ेसबुक पेज ‘हिंदुस्तान की आवाज़ लाइव’ ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “देखिए 14 दिन के एकांतवास में भी इन तबलीगी जमात के लोगों ने अश्लीलता और आतंक मचा रखा है…… कोरोंनटाइन में जमकर किया हंगामा#सरम नाम की सारी हदें कर दी पार#खेला नंगा नाच.वीडियो हुवा वाइरल# प्रशासन है इन लोगो से परेशान#” इस पोस्ट को 1400 से ज़्यादा बार शेयर किया जा चुका है. (पोस्ट का आर्काइव)

1_7.png

ऑल्ट न्यूज़ के ऑफ़िशियल ऐप पर इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए कई रीक्वेस्ट मिली हैं.

2_5.png

ये वीडियो व्हाट्सऐप पर भी सर्क्युलेट हो रहा है. ट्विटर और फ़ेसबुक पर कई लोगों ने इसे इन्हीं दावों के साथ शेयर किया है.

3_2.png

पाकिस्तान का पुराना वीडियो

यूट्यूब पर कीवर्ड्स सर्च से ऑल्ट न्यूज़ को इस वीडियो का लंबा वर्ज़न मिला. जिसे 26 अगस्त, 2019 को अपलोड किया गया है. 21 सेकंड के बाद से वायरल वीडियो में दिख रहे विज़ुअल को देखा जा सकता है. वीडियो का टाइटल है – “मस्जिद में एक नंगा व्यक्ति घूस गया, गुलशन ए हदीद कराची.” (Naked man entered in Mosque, Gulshan e Hadeed Karachi)

4_0.png

इस वीडियो के डिस्क्रिप्शन के अनुसार वीडियो पाकिस्तान के कराची का है और ये घटना ‘गुलशन ए हदीद’ की एक मस्जिद में हुई थी. हमने गूगल मैप पर इस जगह पर मौजूद कई मस्जिदों को देखा. पता चला कि ये घटना जामिया मस्जिद खालिद बिन वलीद में हुई थी. नीचे की तस्वीर में हमने वीडियो के एक फ़्रेम में दिख रही मस्जिद और गूगल मैप पर मस्जिद की तस्वीर, दोनों की तुलना की है. जिनमें काफ़ी समानताएं दिखती है –

1. सेकंड फ़्लोर की ग्लास विंडो

2. फर्स्ट फ़्लोर की ग्रिल्ड विंडो

3. नीले रंग का बोर्ड

5_1.png

इसके अलावा हमने पाया कि ये वीडियो 23 अगस्त, 2019 को ऊपर बताए गए वीडियो से तीन दिन पहले एक अलग दावे से अपलोड किया गया था. डिस्क्रिप्शन के मुताबिक इस व्यक्ति की पहचान शफ़ीक़ अब्रॉ के रूप में हुई है जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया. साथ ही ये भी बताया गया है कि ये पुलिस कमांडो का बेटा है जो मानसिक रूप से बीमार है.

इस तरह एक पुराना वीडियो जो पाकिस्तान के एक मस्जिद में शूट किया गया था उसे कोरोना वायरस से पीड़ित तब्लीग़ी जमात का सदस्य बताकर शेयर किया जा रहा है. ये एक और ऐसा उदाहरण है जिसमें ग़लत जानकारी फैलाकर मुस्लिम समुदाय पर निशाना साधा जा रहा है. मार्च के बीच में यहां तबलीगी जमात में हिस्सा लेने के लिए आये कई लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इस ख़बर के बाद से सोशल मीडिया और मीडिया का एक बहुत बड़ा तबका इस पूरे मसले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश में लगा हुआ है. हाल ही में उत्तर प्रदेश की सहारनपुर पुलिस ने दो बड़े मीडिया संगठनों द्वारा फैलाए गए फ़र्ज़ी ख़बर को खारिज किया जिसमें बताया गया था कि क्वारंटीन वार्ड में भर्ती जमातियों ने मांसाहारी भोजन मांगा, नहीं देने पर खाना फेंका और खुले में शौच किया.

नोट : भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 5,400 के पार जा पहुंची है. इसकी वजह से सरकार ने बुनियादी ज़रुरतों से जुड़ी चीज़ों को छोड़कर बाकी सभी चीज़ों पर पाबंदी लगा दी है. दुनिया भर में 14 लाख से ज़्यादा कन्फ़र्म केस सामने आये हैं और 82 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. लोगों में डर का माहौल बना हुआ है और इसी वजह से वो बिना जांच-पड़ताल किये किसी भी ख़बर पर विश्वास कर रहे हैं. लोग ग़लत जानकारियों का शिकार बन रहे हैं जो कि उनके लिए घातक भी साबित हो सकता है. ऐसे कई वीडियो या तस्वीरें वायरल हो रही हैं जो कि घरेलू नुस्खों और बेबुनियाद जानकारियों को बढ़ावा दे रही हैं. आपके इरादे ठीक हो सकते हैं लेकिन ऐसी भयावह स्थिति में यूं ग़लत जानकारियां जानलेवा हो सकती हैं. हम पाठकों से ये अपील करते हैं कि वो बिना जांचे-परखे और वेरीफ़ाई किये किसी भी मेसेज पर विश्वास न करें और उन्हें किसी भी जगह फ़ॉरवर्ड भी न करें.

साभार : ऑल्ट न्यूज़

fact check
Tablighi Jamaat
viral video
fake news
Religion Politics
Anti Muslim
hindu-muslim
Coronavirus
COVID-19
Pakistan
twitter
Social Media

Related Stories

फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये

अफ़्रीका : तानाशाह सोशल मीडिया का इस्तेमाल अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए कर रहे हैं

मुख्यमंत्री पर टिप्पणी पड़ी शहीद ब्रिगेडियर की बेटी को भारी, भक्तों ने किया ट्रोल

मृतक को अपमानित करने वालों का गिरोह!

पड़ताल: क्या टिकैत वाकई मीडिया को धमकी दे रहे हैं!

छत्तीसगढ़ की वीडियो की सच्चाई और पितृसत्ता की अश्लील हंसी

कांग्रेस, राहुल, अन्य नेताओं के ट्विटर अकाउंट बहाल, राहुल बोले “सत्यमेव जयते”

ट्विटर बताए कि आईटी नियमों के अनुरूप शिकायत निवारण अधिकारी की नियुक्ति कब तक होगी : अदालत

उच्च न्यायालय ने फेसबुक, व्हाट्सऐप को दिए सीसीआई के नोटिस पर रोक लगाने से किया इंकार

संसदीय समिति ने ट्विटर से कहा: देश का कानून सर्वोपरि, आपकी नीति नहीं


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामले घटकर 10 लाख से नीचे आए 
    08 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 67,597 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 9 लाख 94 हज़ार 891 हो गयी है।
  • Education Instructors
    सत्येन्द्र सार्थक
    शिक्षा अनुदेशक लड़ रहे संस्थागत उत्पीड़न के ख़िलाफ़ हक़ की लड़ाई
    08 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को आश्वस्त किया था कि 2019 तक उन्हें नियमित कर दिया जायेगा। लेकिन इस वादे से भाजपा पूरी तरह से पलट गई है।
  • Chitaura Gathering
    प्रज्ञा सिंह
    यूपी चुनाव: मुसलमान भी विकास चाहते हैं, लेकिन इससे पहले भाईचारा चाहते हैं
    08 Feb 2022
    पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक गांव के मुआयने से नफ़रत की राजनीति की सीमा, इस इलाक़े के मुसलमानों की राजनीतिक समझ उजागर होती है और यह बात भी सामने आ जाती है कि आख़िर भाजपा सरकारों की ओर से पहुंचायी जा…
  • Rajju's parents
    तारिक़ अनवर, अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी चुनाव : गांवों के प्रवासी मज़दूरों की आत्महत्या की कहानी
    08 Feb 2022
    महामारी की शुरूआत होने के बाद अपने पैतृक गांवों में लौटने पर प्रवासी मज़दूरों ने ख़ुद को बेहद कमज़ोर स्थिति में पाया। कई प्रवासी मज़दूर ऐसी स्थिति में अपने परिवार का भरण पोषण करने में पूरी तरह से असहाय…
  • Rakesh Tikait
    प्रज्ञा सिंह
    सरकार सिर्फ़ गर्मी, चर्बी और बदले की बात करती है - राकेश टिकैत
    08 Feb 2022
    'वो जाटों को बदनाम करते हैं क्योंकि उन्हें कोई भी ताक़तवर पसंद नहीं है' - राकेश टिकैत
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License