NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मोदी के इस्तीफे की मांग वाली ऑनलाइन याचिका पर रातोंरात 4 लाख से अधिक हस्ताक्षर!
चार लाख से अधिक नागरिकों को चेंज डॉट ओआरजी याचिका पर हस्ताक्षर करने के लिए प्रेरित किया है, जिसमें मांग की गई है कि प्रधानमंत्री मोदी को इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि वे नागरिकों की जान बचाने में विफल साबित हो रहे हैं और इसी वजह से विदेशी मीडिया में छाए हुए हैं।
सबरंग इंडिया
03 May 2021
मोदी

पश्चिम बंगाल में भाजपा की हार के बाद याचिका में केंद्र से मोदी शासन को हटाने की मांग की गई है। चेंज डॉट ओआरजी की याचिका में मांग की गई है कि प्रधान मंत्री कोविड -19 संकट से बचने के कुप्रबंधन की जिम्मेदारी लें
 
सोशल मीडिया पर आए दिन #resignmodi को ट्रेंड कर रहा है, क्योंकि मोदी सरकार द्वारा कोविड की दूसरी लहर के दौरान नागरिकों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया लगता है। नागरिक जिन्हें कोविड -19 है, या परिवार के सदस्यों को परेशानी है वे सोशल मीडिया पर ऑक्सीजन, अस्पताल के बेड, एम्बुलेंस, दवाइयों, यहां तक ​​कि भोजन के लिए भी सामाजिक संगठनों, नागरिकों के समूहों से अपील कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोगों ने नागरिकों से सहायता और समर्थन पाया है, कई और दुर्भाग्य से मदद पहुंचने से पहले ही मर गए।


 
यहां तक कि कुछ राजनेता भी हैं जो राज्य या केंद्र सरकारों में इस समय सत्ता में नहीं हैं, वे सोशल मीडिया पर इस तरह के SOS कॉल को बढ़ाते हैं, और स्वयंसेवकों आदि को व्यवस्थित करते हैं। कई कांग्रेस से संबंधित हैं, कुछ स्वतंत्र हैं और खुद को सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में बताते हैं, और इसी तरह के वॉलंटियर्स में कुछ ऐसे भी हैं जो भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा हैं, लेकिन चुने हुए प्रतिनिधि नहीं हैं।
 
शायद यह त्याग की भावना है जिसने चार लाख से अधिक नागरिकों को चेंज डॉट ओआरजी याचिका पर हस्ताक्षर करने के लिए प्रेरित किया है, जिसमें मांग की गई है कि प्रधानमंत्री मोदी को इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि वे नागरिकों की जान बचाने में विफल साबित हो रहे हैं और इसी वजह से विदेशी मीडिया में छाए हुए हैं।
 
यह याचिका "चिंतित भारतीय युवा" के रूप में पहचान बताने वाले मृणाल मथुरिया द्वारा शुरू की गई है। इसे 1 मई को Change.org पर अपलोड किया गया था। इसमें विभिन्न व्हाट्सएप समूहों में, सोशल मीडिया पर और व्यक्तिगत मैसेज के रूप में, देश भर में हस्ताक्षर करने की अपील की गई है। मथुरिया का आह्वान है, ''हम अब पीछे नहीं हटेंगे। यह हमारे प्रधानमंत्री के बहरे कानों तक पहुंचना चाहिए।” 
 
पश्चिम बंगाल में भाजपा की विफलता के मद्देनजर, याचिकाकर्ताओं ने यह कहते हुए मांग को अपडेट किया है कि, "बंगाल ने मोदी को बाहर कर दिया है, हमें उन्हें केंद्र से बाहर निकालने की जरूरत है।"

Narendra modi
Demand for Modi's resignation
Modi government
Online petition

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

भाजपा के लिए सिर्फ़ वोट बैंक है मुसलमान?... संसद भेजने से करती है परहेज़


बाकी खबरें

  • indian student in ukraine
    मोहम्मद ताहिर
    यूक्रेन संकट : वतन वापसी की जद्दोजहद करते छात्र की आपबीती
    03 Mar 2022
    “हम 1 मार्च को सुबह 8:00 बजे उजहोड़ सिटी से बॉर्डर के लिए निकले थे। हमें लगभग 17 घंटे बॉर्डर क्रॉस करने में लगे। पैदल भी चलना पड़ा। जब हम मदद के लिए इंडियन एंबेसी में गए तो वहां कोई नहीं था और फोन…
  • MNREGA
    अजय कुमार
    बिहार मनरेगा: 393 करोड़ की वित्तीय अनियमितता, 11 करोड़ 79 लाख की चोरी और वसूली केवल 1593 रुपये
    03 Mar 2022
    बिहार सरकार के सामाजिक अंकेक्षण समिति ने बिहार के तकरीबन 30% ग्राम पंचायतों का अध्ययन कर बताया कि मनरेगा की योजना में 393 करोड रुपए की वित्तीय अनियमितता पाई गई और 11 करोड़ 90 लाख की चोरी हुई जबकि…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 6,561 नए मामले, 142 मरीज़ों की मौत
    03 Mar 2022
    देश में कोरोना से अब तक 5 लाख 14 हज़ार 388 लोगों अपनी जान गँवा चुके है।
  • Civil demonstration in Lucknow
    असद रिज़वी
    लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें
    03 Mar 2022
    युद्ध भले ही हज़ारों मील दूर यूक्रेन-रूस में चल रहा हो लेकिन शांति प्रिय लोग हर जगह इसका विरोध कर रहे हैं। लखनऊ के नागरिकों को भी यूक्रेन में फँसे भारतीय छात्रों के साथ युद्ध में मारे जा रहे लोगों के…
  • aaj ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव : पूर्वांचल में 'अपर-कास्ट हिन्दुत्व' की दरार, सिमटी BSP और पिछड़ों की बढ़ी एकता
    03 Mar 2022
    यूपी चुनाव के छठें चरण मे पूर्वांचल की 57 सीटों पर गुरुवार को मतदान होगे. पिछले चुनाव में यहां भाजपा ने प्रचंड बहुमत पाया था. लेकिन इस बार वह ज्यादा आश्वस्त नहीं नज़र आ रही है. भाजपा के साथ कमोबेश…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License