NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान चुनाव: पूर्व क्रिकेटर बनने वाले हैं देश के कप्तान
इन चुनावों में पाकिस्तानी आवाम ने बदलाव की उम्मीद में जहाँ इमरान पर भरोसा जताया है, वहीं कट्टरपंथी इस्लामी पार्टियों को सिरे से खारिज भी किया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
26 Jul 2018
इमरान खान, पाकिस्तान

पाकिस्तान में कल हुए आम चुनावों के बाद वोटों की गिनती जारी है। ख़बर लिखे जाने तक आए नतीजों से करीब-करीब साफ हो चला है कि पूर्व क्रिकेटर इमरान ख़ान की पार्टी (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। वहीं दूसरे स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज़) बनी हुई है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की संसद मे 342 सीटें है। इसमें से 272 संसदीय सीटों के लिए मतदान हुआ है। इसके अतिरिक्त 70 सीटें महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं। बहूमत पाने के लिए 137 साटों की ज़रूरी हैं। इस बार चुनाव में 95 पार्टियों के 11,676 उम्मीदवार मैदान में थे। पाकिस्तान के चारों सूबों और केंद्रीय राजधानी के इलाक़े को मिलाकर पंजीकृत मतदाताओं की संख्या क़रीब 10 करोड़ 59 लाख है।

bbc.png

फिलहाल लगभग 50 फीसद वोटों की गणना पूरी हो चुकी है। पाकिस्तानी चुनाव आयोग के अनुसार पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ 113 सीटों पर आगे चल रही है। शहबाज़ शरीफ के नेत्तृव चुनाव लड़ रही पाकिस्तानी मुस्लिम लीग (नवाज़) 64 सीटों पर आगे चल रही है।

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो के बेटे के नेत्तृत्व में चुनाव लड़ रहीं पाकिस्तानी पीपुल्स पार्टी 42 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं मीडीया रिपोर्टस की मानें तो ‘खैबर पख्तूनख्वाह’

में पी.टी.आई सबसे  बड़ी पार्टी बनके उभरी है।

वहीं अगर स्पष्ट नतीजों पर नज़र डाले तो पी.टी.आई 40, पी.एम.एल(नवाज़) 14,पी.पी.पी 6 व अन्य के खाते में तीन सीटें जा चुकी है।

इन चुनावों में पाकिस्तानी आवाम ने बदलाव की उम्मीद में जहाँ इमरान पर भरोसा जताया है, वहीं कट्टरपंथी इस्लामी पार्टियों को सिरे से खारिज भी किया है। हाफिज़ सईद के समर्थन वाली अल्लाहु अकबर तहरीक (AAT) को अभी तक एक भी सीट नहीं मिली है।

हाँलाकि स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होने से पहले ही ट्वीटर पर इमरान को पी.एम बनने की बधाई देने वालों का ताताँ लग गया है।

पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोयब अख़्तर लिखते हैं “यह नतीजा 22 साल के अथक प्रयास और दृढ़ निश्चय का नतीजा है, इमरान ख़ान बहुत-बहुत बधाई हो, आपने कर दिखाया।”

शहीद अफ्रीदी लिखते हैं “पी.टा.आई को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बहुत बधाई हो यह 22 साल के प्रयासों का आखिरकार फल मिला। पाकिस्तानियों को आपसे बहुत उम्मीदें है, मुझे विश्वास है आप उन पर ख़रे उतरोगे। मैं सारे राजनीतिक दलों और मीडिया से गुज़ारिश करता हूँ कि इस नतीजे को स्वीकार करें।”

शाहिद अफ्रिदी तमाम राजनीतिक दलों को आए नतीजों में भरोसा करने की इसलिए गुज़ारिश कर रहें हैं क्योंकि पाकिस्तान के लगभग तमाम बड़े राजनीतिक दल चुनाव को धांधली बता रहें है।

शहबाज़ शरीफ ने ट्वीट कर कहा है कि “हम इस चुनाव के नतीजों को कतई नहीं मानते। चुनाव में बड़े स्तर पर अनियमताएँ बर्ती गई हैं। हमारे सभी पोल एजेंटस को गिनती के वक्त बूथ से जाने के लिए कहा गया, यह हरकत हम कतई बर्दाशत नहीं करेंगे”।

Pakistan
Pakistan elections
Elections
PTI

Related Stories

जम्मू-कश्मीर के भीतर आरक्षित सीटों का एक संक्षिप्त इतिहास

पाकिस्तान में बलूच छात्रों पर बढ़ता उत्पीड़न, बार-बार जबरिया अपहरण के विरोध में हुआ प्रदर्शन

चुनाव से पहले गुजरात में सांप्रदायिकता तनाव, उन जिलों में दंगों की कोशिश जहां भाजपा मजबूत नहीं

श्रीलंका का संकट सभी दक्षिण एशियाई देशों के लिए चेतावनी

रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं

शहबाज़ शरीफ़ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित

कार्टून क्लिक: इमरान को हिन्दुस्तान पसंद है...

इमरान के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए पाक संसद का सत्र शुरू

पकिस्तान: उच्चतम न्यायालय से झटके के बाद इमरान ने बुलाई कैबिनेट की मीटिंग

पाकिस्तान के राजनीतिक संकट का ख़म्याज़ा समय से पहले चुनाव कराये जाने से कहीं बड़ा होगा


बाकी खबरें

  • Modi
    अनिल जैन
    PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?
    01 Jun 2022
    प्रधानमंत्री ने तमाम विपक्षी दलों को अपने, अपनी पार्टी और देश के दुश्मन के तौर पर प्रचारित किया और उन्हें खत्म करने का खुला ऐलान किया है। वे हर जगह डबल इंजन की सरकार का ऐसा प्रचार करते हैं, जैसे…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत
    01 Jun 2022
    महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। महाराष्ट्र में आज तीन महीने बाद कोरोना के 700 से ज्यादा 711 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं।
  • संदीपन तालुकदार
    चीन अपने स्पेस स्टेशन में तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की योजना बना रहा है
    01 Jun 2022
    अप्रैल 2021 में पहला मिशन भेजे जाने के बाद, यह तीसरा मिशन होगा।
  • अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी : मेरठ के 186 स्वास्थ्य कर्मचारियों की बिना नोटिस के छंटनी, दी व्यापक विरोध की चेतावनी
    01 Jun 2022
    प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बिना नोटिस के उन्हें निकाले जाने पर सरकार की निंदा की है।
  • EU
    पीपल्स डिस्पैच
    रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने के समझौते पर पहुंचा यूरोपीय संघ
    01 Jun 2022
    ये प्रतिबंध जल्द ही उस दो-तिहाई रूसी कच्चे तेल के आयात को प्रभावित करेंगे, जो समुद्र के रास्ते ले जाये जाते हैं। हंगरी के विरोध के बाद, जो बाक़ी बचे एक तिहाई भाग ड्रुज़बा पाइपलाइन से आपूर्ति की जाती…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License