NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान
पाकिस्तान सरकार ने पीटीएम नेताओं के ख़िलाफ़ कथित हेट स्पीच का मुक़दमा दर्ज किया
पश्तून तहाफ़ुज़ मूवमेंट(पीटीएम) एक सामाजिक आंदोलन है जो पाकिस्तान में पश्तून और अन्य अल्पसंखयकों के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करता है।
पीपल्स डिस्पैच
04 Mar 2020
पाकिस्तान सरकार

पाकिस्तान में पश्तून अल्पसंख्यक समुदाय और जनजातियों के अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ने वाले संगठन पश्तून तहाफ़ुज़ मूवमेंट (पीटीएम) के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कल कराची में गिरफ़्तार कर लिया और इसके नेता अली वज़ीर के ऊपर नफ़रत फ़ैलाने और देश के ख़िलाफ़ काम करने के तीन मुक़दमे दाख़िल किये।

अली वज़ीर मानव अधिकार कार्यकर्ता होने के साथ साथ पाकिस्तान की संसद के सदस्य भी हैं। पाकिस्तान सरकार उनके और पीटीएम के ख़िलाफ़ दमन की कार्यवाहियां करती रहती है। अली वज़ीर को पिछले महीने ही सेना के एक चेक पोस्ट पर हमले के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था।

नेशनल एसम्ब्ली के एक अन्य सदस्य मोहसिन दावर ने इस पर कहा कि इन्हीं लोगों ने हमेशा से उत्तरी वज़ीरिस्तान में सेना की कार्रवाइयों पर चुप्पी साधी हुई थी। उन्होंने ट्वीट किया, "ऐसे लोगों का कोई नैतिक स्थान नहीं है कि ये पीटीएम के नेताओं के भाषणों के बारे में कुछ कह सकें।"

इससे पहले जनवरी में पीटीएम के एक और प्रमुख नेता मंज़ूर पश्तीन को देशद्रोह के आरोप में पेशावर में गिरफ़्तार कर लिया गया  था।

पाकिस्तान की सरकार द्वारा पीटीएम और इसके नेताओं के खिलाफ की जा रही दमन की कार्यवाही की देश के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आलोचना की है और सरकार से इनको जल्द से जल्द रिहा करने की मांग की है।

PTM
Pashtun Tahafuz Movement
ali wazir

Related Stories

उत्तरी वज़ीरिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा टार्गेट किलिंग को लेकर पीटीएम का प्रदर्शन

जनसभा से पहले कराची में पीटीएम कार्यकर्ता गिरफ्तार

भारतीय डाक विभाग को घाटा क्यों?

पाकिस्तान: पश्तों आन्दोलन पर राज्य का दमन जारी


बाकी खबरें

  • सरोजिनी बिष्ट
    विधानसभा घेरने की तैयारी में उत्तर प्रदेश की आशाएं, जानिये क्या हैं इनके मुद्दे? 
    17 May 2022
    ये आशायें लखनऊ में "उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन- (AICCTU, ऐक्टू) के बैनर तले एकत्रित हुईं थीं।
  • जितेन्द्र कुमार
    बिहार में विकास की जाति क्या है? क्या ख़ास जातियों वाले ज़िलों में ही किया जा रहा विकास? 
    17 May 2022
    बिहार में एक कहावत बड़ी प्रसिद्ध है, इसे लगभग हर बार चुनाव के समय दुहराया जाता है: ‘रोम पोप का, मधेपुरा गोप का और दरभंगा ठोप का’ (मतलब रोम में पोप का वर्चस्व है, मधेपुरा में यादवों का वर्चस्व है और…
  • असद रिज़वी
    लखनऊः नफ़रत के ख़िलाफ़ प्रेम और सद्भावना का महिलाएं दे रहीं संदेश
    17 May 2022
    एडवा से जुड़ी महिलाएं घर-घर जाकर सांप्रदायिकता और नफ़रत से दूर रहने की लोगों से अपील कर रही हैं।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 43 फ़ीसदी से ज़्यादा नए मामले दिल्ली एनसीआर से सामने आए 
    17 May 2022
    देश में क़रीब एक महीने बाद कोरोना के 2 हज़ार से कम यानी 1,569 नए मामले सामने आए हैं | इसमें से 43 फीसदी से ज्यादा यानी 663 मामले दिल्ली एनसीआर से सामने आए हैं। 
  • एम. के. भद्रकुमार
    श्रीलंका की मौजूदा स्थिति ख़तरे से भरी
    17 May 2022
    यहां ख़तरा इस बात को लेकर है कि जिस तरह के राजनीतिक परिदृश्य सामने आ रहे हैं, उनसे आर्थिक बहाली की संभावनाएं कमज़ोर होंगी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License