NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा, आयोग के रवैये पर फिर उठे सवाल
मध्य प्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर, राजस्थान और तेलंगाना में 7 दिसंबर और छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।
न्यूजक्लिक रिपोर्ट
06 Oct 2018
मुख्य चुनाव आयुक्त

चुनाव आयोग ने आज पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओम प्रकाश रावत ने दिल्ली में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "राजस्थान और तेलंगाना में एक ही दिन सात दिसंबर को मत डाले जाएंगे। वहीं मध्यप्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को चुनाव होंगे।"
उन्होंने कहा, "छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को चुनाव होंगे।"

मतगणना सभी राज्यों में 11 दिसंबर को होगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 15 दिसंबर से पहले पूरी कर ली जाएगी। मतदान में आधुनिक ईवीएम और वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है जबकि तेलंगाना में विधानसभा भंग हो जाने की वजह से समय से पहले चुनाव कराए जा रहे हैं।

चुनाव आयोग पर सवाल

आज चुनाव तारीखों की जिस तरह घोषणा की गई है उसे लेकर एक बार फिर विवाद उठा है। कांग्रेस ने इस सबको लेकर चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर ही सवाल उठा दिए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला आज सुबह ट्वीट कर तीन तथ्य सामने रखकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं। वे कहते हैं कि चुनाव आयोग आज दिन में साढ़े 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा करता है। इस दौरान दोपहर एक बजे प्रधानमंत्री मोदी की राजस्थान के अजमेर में रैली है। फिर अचानक चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय बदलकर दोपहर बाद तीन बजे कर देता है। इस ट्वीट के जरिये वे पूछते हैं कि क्या चुनाव आयोग स्वतंत्र है!

 

3 Facts- Draw your own conclusions.

1. ECI announces a PC at 12.30 today to announce elction dates to the 5 states.

2. PM Modi is addressing a rally in Ajmer, Rajasthan at 1 PM today.

3. ECI suddenly changes the time of announcement and PC to 3 PM.

Independence of ECI?

— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 6, 2018

सुरजेवाला चुनाव तारीखों के ऐलान के तुरंत बाद भी ट्विट कर फिर चुनाव आयोग पर हमला करते हैं और पूछते हैं कि क्या बीजेपी सुपर ईसी है?

वे कहते हैं कि बीजेपी आईटी सेल का हेड चुनाव आयोग से पहले ही चुनाव तारीखों का ऐलान करता है (कर्नाटक चुनाव के समय यह विवाद उठा था, जब चुनाव आयोग की घोषणा से पहले ही चुनाव की तारीखें बाहर आ गईं थीं)।

इसी ट्वीट में सुरजेवाला कहते हैं कि चुनाव आयोग प्रधानमंत्री मोदी की घोषणाओं के लिए गुजरात और हिमाचल के चुनाव अलग-अलग कराता है। और एक बार फिर चुनाव आयोग प्रधानमंत्री मोदी की राजस्थान में सभा के लिए अपना समय बदलता है।

Dear ECI,

1.National BJP IT Cell Head tweeted election dates of Knt. even before ECI

2.ECI delinked Gujarat elections from Himachal to enable PM Modi to make a slew of announcements.

3.ECI again deferred PC to enable PM Modi to do the same in Rajasthan

Is BJP the ‘Super EC’?

— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 6, 2018

ये सवाल सिर्फ कांग्रेस ने ही उठाए हैं। लगभग पूरा विपक्ष और कई जागरूक पत्रकार भी यही सवाल उठा रहे हैं।  

(कुछ इनपुट आईएएनएस)

ECI
Assembly elections 2018
Rajasthan
madha pradesh
Chhattisgarh
MIZORAM
Telangana

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

छत्तीसगढ़ : दो सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मियों ने इस्तीफ़ा दिया

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ः 60 दिनों से हड़ताल कर रहे 15 हज़ार मनरेगा कर्मी इस्तीफ़ा देने को तैयार

भारत में तंबाकू से जुड़ी बीमारियों से हर साल 1.3 मिलियन लोगों की मौत

पूर्वोत्तर के 40% से अधिक छात्रों को महामारी के दौरान पढ़ाई के लिए गैजेट उपलब्ध नहीं रहा

‘तेलंगाना की जनता बदलाव चाहती है’… हिंसा नहीं

15 राज्यों की 57 सीटों पर राज्यसभा चुनाव; कैसे चुने जाते हैं सांसद, यहां समझिए...

इतिहास कहता है- ‘’चिंतन शिविर’’ भी नहीं बदल सका कांग्रेस की किस्मत

कांग्रेस चिंता शिविर में सोनिया गांधी ने कहा : गांधीजी के हत्यारों का महिमामंडन हो रहा है!


बाकी खबरें

  • make in india
    बी. सिवरामन
    मोदी का मेक-इन-इंडिया बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा श्रमिकों के शोषण का दूसरा नाम
    07 Jan 2022
    बहुराष्ट्रीय कंपनियों के गिग कार्यकर्ता नई पीढ़ी के श्रमिक कहे जा सकते  हैं, लेकिन वे सीधे संघर्ष में उतरने के मामले में ऑटो व अन्य उच्च तकनीक वाले एमएनसी श्रमिकों से अब टक्कर लेने लगे हैं। 
  • municipal elections
    फर्राह साकिब
    बिहारः नगर निकाय चुनावों में अब राजनीतिक पार्टियां भी होंगी शामिल!
    07 Jan 2022
    ये नई व्यवस्था प्रक्रिया के लगभग अंतिम चरण में है। बिहार सरकार इस प्रस्ताव को विधि विभाग से मंज़ूरी मिलने के पश्चात राज्य मंत्रिपरिषद में लाने की तैयारी में है। सरकार की कैबिनेट की स्वीकृति के बाद इस…
  • Tigray
    एम. के. भद्रकुमार
    नवउपनिवेशवाद को हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका की याद सता रही है 
    07 Jan 2022
    हिंद महासागर को स्वेज नहर से जोड़ने वाले रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण लाल सागर पर अपने नियंत्रण को स्थापित करने की अमेरिकी रणनीति की पृष्ठभूमि में चीन के विदेश मंत्री वांग यी की अफ्रीकी यात्रा काफी…
  • Supreme Court
    अजय कुमार
    EWS कोटे की ₹8 लाख की सीमा पर सुप्रीम कोर्ट को किस तरह के तर्कों का सामना करना पड़ा?
    07 Jan 2022
    आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग को आरक्षण देने के लिए ₹8 लाख की सीमा केवल इस साल की परीक्षा के लिए लागू होगी। मार्च 2022 के तीसरे हफ्ते में आर्थिक तौर पर कमजोर सीमा के लिए निर्धारित क्राइटेरिया की वैधता पर…
  • bulli bai aap
    सना सुल्तान
    विचार: शाहीन बाग़ से डरकर रचा गया सुल्लीडील... बुल्लीडील
    07 Jan 2022
    "इन साज़िशों से मुस्लिम औरतें ख़ासतौर से हम जैसी नौजवान लड़कियां ख़ौफ़ज़दा नहीं हुईं हैं, बल्कि हमारी आवाज़ और बुलंद हुई है।"
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License