NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पांचवा चरण, 51 सीट : राहुल, सोनिया, राजनाथ समेत कई दिग्गज मैदान में
पांचवें दौर में उत्तर प्रदेश (यूपी) की 14, बिहार की 5, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 7, राजस्थान की 12, पश्चिम बंगाल की 7 और जम्मू-कश्मीर की दो सीटें शामिल हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
04 May 2019
election 2019

लोकसभा चुनाव का पांचवा चरण आ गया है। पांचवें चरण में सोमवार, 6 मई को देश के सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों के लिए शनिवार, शाम चुनाव प्रचार थम गया।

इस पांचवें दौर में उत्तर प्रदेश (यूपी) की 14, बिहार की 5, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 7, राजस्थान की 12, पश्चिम बंगाल की 7 और जम्मू-कश्मीर की दो सीटें शामिल हैं।

यूपी : कई हाईप्रोफाइल सीटों पर मुकाबला

यूपी की जिन 14 सीटों पर इस चरण में चुनाव होना है, उसमें कई सीटें हाईप्रोफाइल हैं। यहां राजधानी लखनऊ से गृहमंत्री राजनाथ सिंह तो अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और रायबरेली से सोनिया गांधी चुनाव मैदान में हैं। अमेठी को लेकर तो जंग तेज है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जहां कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर हैं वहीं आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा पर अमेठी में रिश्वत बांटने का आरोप लगाते हुए बड़ा हमला किया।

लखनऊ में राजनाथ सिंह के सामने सपा उम्मीदवार के तौर पर शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा उतरी हैं।

यूपी में इन सीटों के अलावा पांचवें दौर में धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंजऔर गोंडा में भी मतदान होगा।

बिहार : 5 सीट

पांचवें चरण में सोमवार को बिहार के पांच लोकसभा क्षेत्रों - सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर में मतदान होगा। इस बीच, प्रचार के अंतिम दिन दोनों महागठबंधनों ने प्रचार को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

बिहार राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार, इस चरण में 87 लाख से ज्यादा मतदाता 82 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं के लिए इन क्षेत्रों में 8,899 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

पांचवें चरण में मधुबनी से भाजपा ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव के पुत्र अशोक यादव को प्रत्याशी बनाया है, जबकि महागठबंधन की ओर से इस सीट पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के बद्री पूर्वे ताल ठोंक रहे हैं। मधुबनी से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद भी बतौर निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं। इधर, लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान की परंपरागत सीट हाजीपुर से इस बार उनके भाई और राज्य सरकार के मंत्री पशुपति कुमार पारस चुनाव लड़ रहे हैं। यहां उनका मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शिवचंद्र राम से है।

इसके अलावा, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की परंपरागत सीट सारण से इस बार उनके समधी चंद्रिका राय का मुकाबला पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी से है। सीतामढ़ी से राजद के अर्जुन राय और जद-यू के सुनील कुमार पिंटू के बीच मुकाबला है जबकि मुजफ्फरपुर में भाजपा के अजय निषाद और वीआईपी के राजभूषण चौधरी के बीच लड़ाई है।

यूपी और पश्चिम बंगाल के साथ बिहार में लोकसभा चुनाव के सभी सात चरणों में मतदान होना है। पहले चार चरणों के मतदान में बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 19 सीटों पर मतदान हो चुका है।

 

झारखंड : 4 सीट

देश में पांचवें लेकिन झारखंड राज्य में यह दूसरे चरण का चुनाव होगा। इस चरण में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों और एक केंद्रीय मंत्री की किस्मत का फैसला होगा।

6 मई को यहां लोकसभा की चार सीटों रांची, खूंटी, हजारीबाग और कोडरमा के लिए मतदान होना है। सभी नजरें खूंटी, कोडरमा और हजारीबाग पर टिकी हैं। 

राज्य के पहले मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक (जेवीएम-पी) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी कोडरमा सीट से मैदान में हैं। 

वह नवंबर 2000 से मार्च 2003 तक मुख्यमंत्री रहे। वह कोडरमा सीट से 2004 और 2009 में जीत कर लोकसभा पहुंचे थे। 

मरांडी चार विपक्षी पार्टियों के संयुक्त उम्मीदवार हैं। जिनमें कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक (जेवीएम-पी) शामिल हैं। राज्य में इन सभी दलों ने एक महागठबंधन बनाया है। 

उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी से है, जो इससे पहले राजद की राज्य अध्यक्ष रही हैं और चुनाव की घोषणा के बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। 
यहां भाकपा माले के प्रत्याशी राजकुमार यादव की स्थिति भी काफी मजबूत दिखाई दे रही है। और वे यहां एक प्रमुख उम्मीदवार हैं। कुल मिलाकर मुकाबला त्रिकोणीय और कड़ा है।

खूंटी में भाजपा ने तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके अर्जुन मुंडा को कांग्रेस के कालीचरण मुंडा के खिलाफ टिकट दिया है।

हजारीबाग में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा का मुकाबला सीधे कांग्रेस के गोपाल साहू से है। 

रांची में मुकाबला देखने लायक होगा, जहां से भाजपा के बागी सांसद रामटहल चौधरी स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में भाजपा के संजय सेठी और कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से टक्कर लेंगे। 

राजस्थान : 12 सीट

राजस्थान की श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुन्झुनू, सीकर, जयपुर (ग्रामीण), जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर सीटों के उम्मीदवारों की किस्मत भी ईवीएम में कैद होगी। मध्य प्रदेश की टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बेतूल सीट के लिए भी वोटिंग होगी।

मध्य प्रदेश : 7 सीटें

मध्य प्रदेश में सात सीटों टीकमगढ़, दामोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बेतूल में 6 मई को वोट डाले जाएंगे।

पश्चिम बंगाल : 7 सीटें

बंगाल में सात सीटों बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग के लिए 6 मई को वोट डाले जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर : 2 सीट

जम्मू-कश्मीर की एक सीट अनंतनाग के लिए आखिर पोलिंग होगी। इस सीट के लिए तीन चरणों में मतदान तय किया गया था जिसकी आख़िरी पोलिंग 6 मई को होगी।

दूसरी सीट लद्दाख है, जिसमें करगिल और लेह क्षेत्र आते हैं।

(समाचार एजेंसी भाषा और आईएएनएस के इनपुट के साथ)

2019 आम चुनाव
General elections2019
lok sabha election
BJP
Congress
CPM
Bihar
West Bengal
UttarPradesh
Madhya Pradesh
Jharkhand
Jammu & Kashmir
RJD
BSP
SP

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

राज्यपाल की जगह ममता होंगी राज्य संचालित विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति, पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने पारित किया प्रस्ताव

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर


बाकी खबरें

  • corona
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,778 नए मामले, 62 मरीज़ों की मौत
    23 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.05 फ़ीसदी यानी 23 हज़ार 87 हो गयी है।
  • moon
    संदीपन तालुकदार
    चीनी मिशन में इकट्ठा किये गये चंद्रमा के चट्टानों से शोध और नये निष्कर्षों को मिल रही रफ़्तार
    23 Mar 2022
    इस परिष्कृत चीनी चंद्र मिशन ने चीन और उसके बाहर दोनों ही जगहों पर पृथ्वी या उसके वायुमंडल से बाहर के चट्टानों पर शोध किया है। जानकार उम्मीद जता रहे हैं कि इससे हमें सौर मंडल के बारे में नयी-नयी…
  • bhagat singh
    हर्षवर्धन
    जाति के सवाल पर भगत सिंह के विचार
    23 Mar 2022
    भगत सिंह के जाति व्यवस्था के आलोचना के केंद्र में पुनर्जन्म और कर्म का सिद्धांत है। उनके अनुसार इन दोनों सिद्धांतों का काम जाति व्यवस्था से हो रहे भीषण अत्याचार के कारण उत्पन्न होने वाले आक्रोश और…
  • bhagat singh
    लाल बहादुर सिंह
    भगत सिंह की फ़ोटो नहीं, उनके विचार और जीवन-मूल्यों पर ज़ोर देना ज़रूरी
    23 Mar 2022
    शहादत दिवस पर विशेष: भगत सिंह चाहते थे कि आज़ाद भारत में सत्ता किसानों-मजदूरों के हाथ में हो, पर आज देश को कम्पनियां चला रही हैं, यह बात समाज में सबसे पिछड़े माने जाने वाले किसान भी अपने आन्दोलन के…
  • भाषा
    साल 2021 में दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी थी : रिपोर्ट
    22 Mar 2022
    साल 2021 में वैश्विक स्तर पर वायु गुणवत्ता की स्थिति बयां करने वाली यह रिपोर्ट 117 देशों के 6,475 शहरों की आबोहवा में पीएम-2.5 सूक्ष्म कणों की मौजूदगी से जुड़े डेटा पर आधारित है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License